By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा

आध्यात्मकल्याणदेश-दुनियाफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा

Deepak dubey
Last updated: June 21, 2023 11:04 am
Deepak dubey
Published: June 19, 2023
Share
IMG 20230619 WA0007
SHARE

अयोध्या। प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान अब थिएटर फिल्म देखने जाएंगे ! जी हाँ …यह बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। हनुमान जी थिएटर में फिल्म देखने जाएंगे यह खबर सुनकर आप एक बार जरूर चौक गए होंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। पूरी कहानी हम आपको बताएं लेकिन उससे पहले यह बता दें कि अयोध्या में इन दिनों एक फिल्म ‘संकट मोचन हनुमान’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं।(Seat reserved for bajrangbali

Advertisement
)

इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बहुत पहले से ही शुरू हो चुकी थी। लेकिन हाल ही में अयोध्या में फिल्म के मुहूर्त के दौरान एक बार फिर से यह फिल्म उस वक्त चर्चा में आ गई जब फिल्म के निर्माता धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा कर दी कि उनकी फिल्म संकट मोचन हनुमान जब रिलीज होगी तब हर थिएटर में, हर शो में आगे की सीट राम भक्त हनुमान के लिए आरक्षित की जाएगी। इस घोषणा के पीछे उनकी अपनी आस्था है !
त्रिपाठी का मानना है कि उनकी फिल्म संकट मोचन हनुमान महाबली बजरंगबली की कृपा से ही बन रही है। असल जीवन में भी हनुमान जी के परम भक्त धीरेंद्र मणि त्रिपाठी इस फिल्म में हनुमान जी को एक अलग किस्म के किरदार में दिखाना चाहते हैं। मीडिया के सवालों के जवाब में जब उनसे यह पूछा गया कि आपके अपने निजी जीवन में हनुमान जी की कितनी अनुकंपा है ? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनका कारोबार हिंदुस्तान के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है और यह सब कुछ बजरंगबली के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। बातों बातों में ही निर्माता ने फिल्म के सारे सोच में एक सीट हनुमान जी के लिए बुक करने की बात कही ! उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म पूरे देश में कई सौ स्क्रीन्स में रिलीज की जाएगी और हर शो में हर थिएटर में आगे की पंक्ति से एक सीट बजरंगबली के लिए रखी जाएगी !
उनका मानना है कि इस फिल्म के शो के दौरान बजरंगबली खुद संकट मोचन हनुमान को पर्दे पर देखने के लिए उसी सीट पर आकर विराजमान होंगे । निर्माता के इस एलान का प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में साधु संत भी पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं ! फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अपना आशीर्वाद देने पहुंचे दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास ने फिल्म निर्माता के इस कदम की खूब सराहना की।

बृजमोहन दास ने कहा कि जहां एक और बॉलीवुड के बड़े नाम हिंदू धर्म और भगवान के जिक्र से ही खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं ऐसे में एक निर्माता का अपनी फिल्म के सारे शोज में बजरंगबली के लिए सीट रिजर्व करना प्रशंसा के योग्य है। बृजमोहन दास ने कहा कि अयोध्या में शूट हो कर रही इस फिल्म की पूरी टीम को साधु संतों का पूरा सहयोग मिलेगा । उन्होंने यह भी कहा कि संकट मोचन हनुमान जब भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी तो तमाम साधु-संत इस फिल्म का आनंद लेने और अपने आराध्य हनुमान जी को पर्दे पर देखने के लिए जरूर जाएंगे। वहीं फ़िल्म के मुहूर्त पर विशेष अतिथि के रूप में पधारे राम जन्मभूमि न्यास के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास महाराज जी ने राम भक्त हनुमान जी पे फ़िल्म बनाने वाली पूरी टीम को आशीर्वाद देकर अनुग्रहित किया !
आपको बता दें कि जिप्सी म्यूजिक वर्ल्ड इस फिल्म संकट मोचन हनुमान का निर्माण कर रही है फिल्म के निर्माता धीरेंद्र मणि त्रिपाठी हैं जबकि निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं।

मुंबई से आजमगढ़ पहुंचते ही प्रेमी ने रेता युवती का गला, खुद को भी किया अधमरा

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Delhi Ashram girls abuse: आश्रय के नाम पर दरिंदगी: दिल्ली में स्वामी चैतन्यानंद पर 32 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप, मुजफ्फरपुर कांड की यादें ताज़ा
BJP leader obscene message case: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप!”
Kangana Ranaut Chirag Paswan affair: “अफेयर की खबरों पर कंगना रनौत का बड़ा खुलासा — ‘रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो गए होते’”
अटल सेतु पर 264 वाहन चालकों पर कार्रवाई, वाहन खड़ा कर सेल्फी लेने वालों की संख्या अधिक
Those who fired at Salman have been identified: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शुटरो की हुई पहचान,बिश्नोई के इशारे पर दिया अंजाम
TAGGED:Ayodhya newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJP Forgets its Principles
राजनीति

BJP Forgets Its Principles: परिवारवाद के रथ पर सवारी को तैयार भाजपा, बेटा- बेटी, पत्नी के लिए नेताओं को चाहिए टिकट

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
December 24, 2025
‘Andhra’ dam filled after four years: पानी की परेशानी होगी दूर,चार साल बाद भरा ‘आंध्र’ डैम
गुरुवार से फिर शुरू होगी प्याज की निलामी
UNO GAME CONTROVERSY: यूएनओ गेम विवाद में पड़ोसी की हत्या के लिए मुंबई के व्यक्ति को दोषी ठहराया गया
समुद्री सुरक्षा को अभी भी खतरा ! 26 /11 हमले के बावजूद सुरक्षा मे लापरवाही
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?