By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश

कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश

Deepak dubey
Last updated: August 21, 2024 8:11 am
Deepak dubey
Published: August 21, 2024
Share
arun 200824 shnde
SHARE

मुंबई। थाने जिले के बदलापुर(Badlapur)के एक नामी स्कूल में साढ़े तीन साल के दो बच्चों के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन वहीं अब तक जिले के स्कूलों में सखी सावित्री समिति(Sakhi Savitri Samiti)है या नहीं, इसके बारें में जिला प्रशासन अनभिज्ञ था। आखिरकार मंगलवार को अभिभागवकों के सड़क पर उतरने के बाद ठाणे के जिला कलेक्टर अशोक शिनगारे की नींद खुल गई और उन्होंने घटना के बाद यह जांच करने का आदेश दिया है कि स्कूलों में सखी सावित्री समितियां हैं या नहीं। इससे जिला प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़ा होने लगा है।

Advertisement

बात दें कि बदलापुर के एक नामी स्कूल में साढ़े तीन साल के दो बच्चों के साथ कुकर्म किया गया। इस संबंध में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे बदलापुर पूर्व स्थित आदर्श स्कूल(Adarsh ​​School)के बाहर अभिभावकों और नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस आंदोलन में कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे इस मार्च को बदलापुर रेलवे स्टेशन की ओर मोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई आने वाली और मुंबई जाने वाली दोनों रेल सेवाओं को रोक दिया। जैसे ही नागरिकों की ओर से गुस्सा भरी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

स्कुल प्रबंधन ने मुख्याध्यापक को किया निलंबित, दो सेविकाओं को भी हटाया, पुलिस इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

स्कूल प्रबंधन ने ,मामले को बढ़ता देख स्कूल की संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया और बच्चों की देखभाल करने वाली दो सेविकाओं को हटा दिया है। साथ ही पुलिस इंस्पेक्टर का तत्काल तबादला कर दिया गया है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्कुल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

स्कुल प्रबंधन ने घटना को लेकर मांगी माफ़ी

स्कूल के अध्यक्ष जय कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों से शांत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते स्कूल में हुई घटना निंदनीय आणि घृणास्पद है। हम पुलिस को यथासंभव सहयोग कर रहे हैं।’ हम प्रशासन और लड़की के माता-पिता का भी सहयोग कर रहे हैं।’ हम इस बारे में भी सोच रहे हैं कि अपनी स्कूल प्रणालियों को कैसे ठीक और सुरक्षित किया जाए। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि आप किसी बात का गुस्सा इस स्कूल पर न निकालें। प्रदर्शनकारियों से हाथ जोड़कर तोड़फोड़ न करने का अनुरोध किया है।

शिक्षा विभाग के पास नहीं आकड़ा

राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बालक-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सखी सावित्री समिति बनाने का निर्देश दिया था। बदलापुर घटना के बाद कलेक्टर शिनगारे ने यह जांचने का आदेश दिया है कि ये समितियां स्कूलों में हैं या नहीं। हालांकि, शिक्षा विभाग के पास कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं थी। जब समिति के बारे में ठाणे जिला परिषद में प्राथमिक विभाग के शिक्षा अधिकारी बालासाहेब राक्षे से पूछा गया, तो उन्होंने दावा किया कि स्कूलों में पहले भी ऐसी समितियां बनाई गई हैं। लेकिन स्कूलों में समितियों की संख्या के बारे में अधिक जानकारी देने से वह बचते नजर आए। इससे जिला प्रशासन की गैरजिम्मेदाराना कारभार एक बार फिर सामने आ गया है।

शिवसेना (शिंदे) के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे की फिसली जुबान, महिला पत्रकार पर की टिप्पणी

बदलापुर के पूर्व महापौर व शिवसेना (शिंदे गुट) के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे की आंदोलन को कवर करने गई एक महिला पत्रकार से बात करते समय जुबान फिसल गई। म्हात्रे ने महिला पत्रकार पर भड़कते हुए कहा, आप ऐसी खबरें दे रहे हैं जैसे कि आपके साथ बलात्कार हुआ हो। ऐसी भाषा का प्रयोग करने वाले म्हात्रे का हर जगह विरोध हो रहा है और जिले के पत्रकारों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। पत्रकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ही पार्टी के नेता उनके ही ठाणे जिले में ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो महिलाएं कहाँ से सुरक्षित रहेगी।

Traders forced to throw onion in APMC, wet onion coming:एपीएमसी में प्याज फेंकने पर मजबूर व्यापारी, आ रहा भीगा प्याज 
हनीमून की रात दुल्हन फरार,ससुराल वाले हुए कंगाल
A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?
SEBI: भारत के विकास को टिकाऊ अर्थव्यवस्था की जरूरत है- सेबी सदस्य अश्वनी भाटिया
Shrikant Shinde Thackeray brothers comment: राजनीति नहीं, परिवारवाद! — श्रीकांत शिंदे ने ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को बताया ‘परिवार की राजनीति’
TAGGED:badlapur crimebadlapur newsbadlapur policeMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20241028 WA0005
नवीमुंबईराजनीति

पनवेल में महायुती के प्रत्याशी विधायक प्रशांत ठाकुर ने भरा नामांकन, समर्थकों का भारी उत्साह

Deepak dubey
Deepak dubey
October 28, 2024
Movement in the REIT Sector: मुंबई–पुणे के CBD मार्केट्स में माइंडस्पेस REIT की बड़ी एंट्री, तीन ट्रॉफी एसेट्स खरीदे
1 जुलाई से मुंबई में ओला, उबर और स्कूल बस सेवाएं रहेंगी बंद, ‘की डाउन’ आंदोलन से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, राज्य सरकार की अनदेखी पर निजी परिवहन संचालकों ने जताया आक्रोश
Woman arrested for husband’s murder: पति की हत्या के आरोप में, पत्नी हुई गिरफ्तार, हत्या में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश में कोलसेवाड़ी पुलिस जुटी
MTHL project: 20 मिनट में 22 किमी का सफर, 16.5 किमी समुद्र में पुल, 74 फीसदी हुआ काम 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?