Joindia
कल्याणक्राइमदेश-दुनियामुंबई

CRIME: वडाला में महिला की हत्या; धड़ और पैर काट कर थैले में भर दिये गये; फिर उसमें आग लगा दो और…

IMG 20231027 WA0015

मुंबई।(CRIME) मुंबई का वडाला इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वडाला में एक बैग में एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के शव को टुकड़ों में काटकर बैग में भर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस (मुंबई पुलिस) ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मुंबई के वडाला इलाके में एक ट्रक के पीछे एक अज्ञात महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30-40 साल है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर को तीन टुकड़ों में काटा गया था। पुलिस ने एक पैर और सिर व धड़ बरामद कर लिया है। महिला का दूसरा पैर गायब है। बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के ट्रैक पेट्रोलिंग स्टाफ ने वडाला इलाके में शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वडाला पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शव गुरुवार दोपहर तीन बजे मिला। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या एक से दो दिन पहले की गयी होगी। महिला का शव एक बैग में था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो उसमें महिला का जला हुआ शव मिला।

CRIME: रात में काटा केक, सुबह फांसी पर लटका मिला शव ; मां ने प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप

Related posts

A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?

Deepak dubey

Somaiya in trouble Mumbai Crime Branch:सोमैया संकट में….. मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, पूर्व सांसद की सुरक्षा हटाकर कार्रवाई की मांग, सेक्सटॉर्शनिस्ट सोमैया का गेम ओवर! राज्यभर में आक्रोश

Deepak dubey

PALGHAR: पालघर के लाल ने कर दिया कमाल, 9 घंटे और 46 मिनट में 33 किमी की दूरी तैरकर बनाया रिकार्ड , उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के पहले तैराक

Deepak dubey

Leave a Comment