By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Gujarati Receipt Issue: श्मशान में गुजराती पावती पर बवाल, मनपा पर नियम तोड़ने का लगा आरोप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Gujarati Receipt Issue: श्मशान में गुजराती पावती पर बवाल, मनपा पर नियम तोड़ने का लगा आरोप

मुंबईसिटी

Gujarati Receipt Issue: श्मशान में गुजराती पावती पर बवाल, मनपा पर नियम तोड़ने का लगा आरोप

JoIndia Online Correspondent
Last updated: March 9, 2026 3:26 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: March 9, 2026
Share
gujarati bmc scaled
SHARE

मुंबई (BMC Controversy)में हाल ही में संपन्न हुए मनपा चुनावों के दौरान भाषा का मुद्दा प्रमुख रूप से चर्चा में रहा था। चुनावी माहौल में विभिन्न राजनीतिक दलों ने मराठी भाषा और मुंबईकरों के अधिकारों को लेकर कई घोषणाएं की थीं। भाजपा ने भी चुनाव से पहले वादा किया था कि यदि उनकी सत्ता आती है तो मुंबई का महापौर मुंबईकर ही होगा। इसी क्रम में भाजपा की रितु तावड़े को मुंबई का महापौर चुना गया।

Advertisement

लेकिन अब घाटकोपर इलाके से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर भाषा के मुद्दे को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। घाटकोपर (Gujarati Receipt Issue) के हिंदू श्मशानभूमि में मृत्यु से संबंधित प्रक्रिया के दौरान दी जाने वाली पावती गुजराती भाषा में छपी होने का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद विपक्ष ने मनपा प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

IMG 20260309 WA00001

घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मनसे के विभाग सचिव एडवोकेट अभिषेक सावंत ने इस पूरे मामले को सार्वजनिक करते हुए मनपा के सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने श्मशानभूमि में दी जा रही पावती की प्रतियां भी सामने रखी हैं। सावंत का कहना है कि यह पावती पूरी तरह गुजराती भाषा में छपी हुई है, जबकि मुंबई महानगरपालिका की आधिकारिक कामकाज की भाषा मराठी है। ऐसे में इस तरह की पावती जारी किया जाना नियमों के खिलाफ है।

इस मामले में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। श्मशानभूमि में जो पावती दी जा रही है, उस पर न तो मुंबई महानगरपालिका का लोगो छपा हुआ है और न ही मनपा का आधिकारिक नाम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस वजह से यह सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर यह पावती किसके द्वारा जारी की जा रही है। क्या यह किसी निजी संस्था द्वारा दी जा रही है या फिर वास्तव में मनपा की आधिकारिक पावती है। इस अस्पष्टता ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

दरअसल मुंबई महानगरपालिका के नियमों के अनुसार जन्म और मृत्यु से संबंधित प्रमाणपत्रों को लेकर स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक इन प्रमाणपत्रों की मुख्य भाषा स्थानीय आधिकारिक भाषा यानी मराठी होती है और साथ में अंग्रेजी का भी उपयोग किया जाता है। इसी नियम के आधार पर मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र सामान्यतः मराठी और अंग्रेजी में ही जारी किए जाते हैं।

मनपा के आधिकारिक पोर्टल पर भी आवेदन की प्रक्रिया मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और प्रमाणपत्र भी इन्हीं भाषाओं में जारी किए जाते हैं। ऐसे में घाटकोपर के हिंदू श्मशानभूमि में गुजराती भाषा में पावती दिए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विपक्ष का आरोप है कि मनपा के नियमों को नजरअंदाज कर इस तरह की पावती देना न केवल प्रशासनिक लापरवाही है बल्कि यह भाषा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को भी हवा दे सकता है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

अब इस पूरे मामले पर मनपा प्रशासन की ओर से क्या स्पष्टीकरण आता है और आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Thane Pod Taxi project: ठाणे में “पॉड/पॉण्ड टैक्सी” का पायलट — परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने प्राथमिक जानकारी दी
भाजपा उत्तर भारतीय सेल के बिहार प्रकोष्ठ का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
MUMBAI: एससीएलआर एक्सटेंशन का पहला चरण फरवरी 2023 में खुलेगा; एमएमआरडीए ने उच्च न्यायलय में दी जानकारी!
Apna purvanchal mahasangh: भगवान परशुराम चौक बनाने की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
Indian Navy’s Operation Samudragupt: भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्रगुप्त, एनसीबी के साथ मिलकर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 हजार करोड़ ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी गिरफ्तार
TAGGED:Abhishek SawantAbhishek Sawant MNSBmcBMC AdministrationBMC ControversyBMC RulesDeath Certificate RulesGhatkoparGhatkopar Hindu ShamshanGhatkopar NewsGujarati Receipt IssueLanguage Controversy MumbaiMaharashtra Language RowMarathi Language IssueMumbai Municipal Corporationmumbai newsMumbai Politics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20241208 WA0017
आध्यात्मनवीमुंबई

नवी मुंबई में शुरू हुआ 9 दिवसीय ‘साकेत महायज्ञ’

Deepak dubey
Deepak dubey
December 8, 2024
क्या संभाजी भिड़े को दिए महापुरुषों का अपमान करने का लाइसेंस :नाना पटोले
Mahim dargah illegal structure: माहिम किले और दरगाह के पास के अवैध झोपड़ें हटाए
एनआरआई पुलिस थाने में रिश्वतखोरी का मामला, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंगे हाथ पकड़े गए
Filmy dunia:चौथे सीजन के साथ लौटा इंडिया.कॉम का बीएल अवॉर्ड्स 2023
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?