By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MIT Vishwashanti Gurukul: एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल में ‘विश्वधर्मी विश्वनाथ सभागृह’ का भव्य उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MIT Vishwashanti Gurukul: एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल में ‘विश्वधर्मी विश्वनाथ सभागृह’ का भव्य उद्घाटन

आध्यात्मइवेंटनवीमुंबईशिक्षा

MIT Vishwashanti Gurukul: एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल में ‘विश्वधर्मी विश्वनाथ सभागृह’ का भव्य उद्घाटन

Deepak dubey
Last updated: February 11, 2026 9:27 pm
Deepak dubey
Published: February 11, 2026
Share
IMG 20260211 WA0022
SHARE

ज्ञान, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के संवर्धन का सशक्त केंद्र बनेगा नया सभागृह

Advertisement

जो इंडिया /नवी मुंबई (उलवे) – (MIT Vishwashanti Gurukul)

आधुनिक शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल, उलवे में नव-निर्मित ‘विश्वधर्मी विश्वनाथ सभागृह’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पद्मश्री परशुराम गंगावणे ने कहा कि एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को विकसित करने वाला एक आदर्श शिक्षण केंद्र है।
उद्घाटन समारोह में पद्मश्री गंगावणे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह उद्घाटन माईर्स एमआईटी शिक्षा समूह के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड एवं सौ. उषा विश्वनाथ कराड के शुभ आशीर्वाद से पद्मश्री परशुराम गंगावणे तथा माईर्स एमआईटी की ट्रस्टी एवं महासचिव प्रो. स्वाती कराड चाटे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पनवेल कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पूर्व संचालक राजेंद्र पाटील, एमआईटी विश्वप्रयाग विश्वविद्यालय की परियोजना निदेशिका प्रो. प्रभा कासलीवाल, अण्णासाहेब टेकाळे, विश्वशांति गुरुकुल की प्रधानाचार्या अंशू सक्सेना, अकादमिक हेड शीतल वर्मा तथा मार्केटिंग एवं ऑपरेशन्स हेड प्रो. के. सी. मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश
अपने संबोधन में पद्मश्री परशुराम गंगावणे ने कहा कि चित्रकथी और कठपुतली जैसी पारंपरिक कला विधाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं रही हैं, बल्कि समाज प्रबोधन और नैतिक शिक्षा का प्रभावी माध्यम रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आधुनिक तकनीक के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और भारतीय कला परंपराओं को आगे बढ़ाएं।

दूरदृष्टि का प्रतीक है नया सभागृह
प्रो. स्वाती कराड चाटे ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्थापक विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ डी. कराड की दूरदृष्टि और मानवीय मूल्यों पर आधारित सोच का ही परिणाम है कि आज एमआईटी समूह वैश्विक स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि ‘विश्वधर्मी विश्वनाथ सभागृह’ केवल एक इमारत नहीं, बल्कि शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना का संगम स्थल होगा।
उन्होंने आगे कहा कि विश्वशांति गुरुकुल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। मूल्याधारित शिक्षा और सर्वांगीण विकास की दिशा में यह सभागृह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सभागृह
नव-निर्मित सभागृह अत्याधुनिक ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था, विशाल मंच, आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित है। यहां विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह सभागृह विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करेगा और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने समारोह को और भी भव्य एवं प्रेरणादायक बना दिया।

Marathi vs Hindi language issue: मुंबई में 6 जुलाई को राज ठाकरे का विशाल मराठी अस्मिता मोर्चा, हिंदी थोपने की नीति के खिलाफ जनसैलाब की तैयारी!
संवेदना जागृत होने से ही राष्ट्र का उन्नति: डॉ चिन्मय पण्ड्या
Maharashtra corruption scandal: भ्रष्टाचार और डांसबार विवादों से घिरी महायुति सरकार पर कांग्रेस का तीखा वार, शिंदे और फडणवीस से की बर्खास्तगी की मांग
Vaishali Vasant Patil entrepreneur: घर से शुरू किया कारोबार, आज 250 महिलाओं को दे रहीं रोज़गार वैषाली वसंत पाटिल बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल
Mumbai street light project: मरीन ड्राइव पर 17 करोड़ की LED लाइट्स!, मनपा का फैसला—सुरक्षा या फिजूलखर्ची?
TAGGED:Maharashtra newsnavi mumbai newsulwe news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Aaditya
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

ईवीएम मशीन में जलाएं मशाल, देश में बहने लगी है इंडिया गठबंधन की बयार, मावल में गरजे आदित्य ठाकरे

Deepak dubey
Deepak dubey
May 10, 2024
Fake encounter: फर्जी एनकाउंटर पर कब लगेगा लगाम, नालासोपारा फर्जी एनकाउंटर मामले मे दो पुलिस कर्मियों की हुई गिरफ़्तारी
Patna love triangle murder case: तीन प्रेम, एक हत्या: शादीशुदा महिला की कहानी ने हिला दिया बिहार, प्रेमी के ड्राइवर को उतारा मौत के घाट
Indrani Mukherjee’s foreign trip canceled: इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक सीबीआई की याचिका को सही ठहराया, विशेष न्यायालय का फैसला रद्द
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मनपा द्वारा सिर्फ एक ही स्कूल पर कार्रवाई की गई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?