By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?

मुंबईसिटी

A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?

Deepak dubey
Last updated: July 14, 2025 8:28 pm
Deepak dubey
Published: July 14, 2025
Share
CCTV Cameras in Indian Railways 1024x576 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। भारतीय रेलवे (Indian Railways) में यात्रियों की सुरक्षा लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है। आए दिन ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, जेबकतरी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav

Advertisement
) ने एक नई योजना का ऐलान किया है, जिसमें सभी रेल कोच और इंजनों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे (High-tech CCTV cameras in railway coaches and engines)   लगाए जाएंगे। हालांकि, विपक्ष और यात्रियों ने इसे केवल एक ‘लॉलीपॉप’ करार दिया है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना देशभर में सभी 74,000 कोच और 15,000 इंजनों में लागू की जाएगी। हर कोच में 4 डोम टाइप कैमरे लगाए जाएंगे, जो दोनों दरवाजों के पास निगरानी करेंगे। वहीं, हर इंजन में 6 कैमरे होंगे जिनमें आगे-पीछे और दोनों तरफ का नज़ारा कैद होगा। ड्राइवर के केबिन में भी एक कैमरा और दो माइक्रोफोन लगेंगे। इस तरह कुल 3.6 लाख से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे।

407325 img 20250714 wa0004 1
CCTV installation in trains India,

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे में इसका ट्रायल सफल रहा है। इन कैमरों की खासियत यह है कि यह 100 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार में भी साफ रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और रात या कम रोशनी में भी काम करेंगे। सभी कैमरे एआई तकनीक से लैस होंगे ताकि संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पहचाना जा सके।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू ने 12 जुलाई को इस योजना की समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की प्राइवेसी की चिंता पर सफाई देते हुए कहा कि कैमरे केवल कोच के कॉमन एरिया (दरवाजों के पास) ही लगाए जाएंगे।

विशेषकर मुंबई जैसे शहरों में, जहां लोकल ट्रेनें हमेशा भीड़ से भरी रहती हैं और जेबकतरी, छेड़छाड़ आम है, वहां इस योजना से काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कई यात्रियों का सवाल है कि क्या यह योजना भी इंजन में ‘कवच’ तकनीक की तरह अधूरी रह जाएगी या समय पर पूरी होगी।

📊 योजना के प्रमुख आंकड़े:

कुल कोच: 74,000

कुल इंजन: 15,000

प्रति कोच कैमरे: 4

प्रति इंजन कैमरे: 6

कुल अनुमानित कैमरे: 3.6 लाख+

गति में भी हाई-क्वालिटी रिकॉर्डिंग: 100+ किमी/घंटा

 

Quit Tobacco, Connect with Life: स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था की रक्षा का संकल्प
दादर में 21 करोड़ के सोने की लूट
Gas leakage fire: खार में गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे
इस गांव में महिलाओं को 5 दिनों तक रहना पड़ता है निर्वस्त्र , जानिए वजह
Pune Isis Module: आतंकियों को मिल रहा था रेलवे का फंड, लापता रेलवे क्लर्क की तलाश मे एनआईए
TAGGED:central railwayindian railwayMaharashtra newsmumbai newsRailway Minister Ashwini Vaishnavwestern railway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240819 WA0125
मुंबईशिक्षा

शिक्षा एवं जनसेवा संस्था ने किया 20 सरकारी विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों में शैक्षणिक सामग्री वितरण

Deepak dubey
Deepak dubey
August 19, 2024
Looting hospitals : भगवान नहीं हत्यारे निकले फोर्टिज के डॉक्टर, स्वस्थ वृद्धा को बीमार बनाकर मार डाला, लूट लिए 53 लाख
Anurag Kashyap Netflix controversy: नेटफ्लिक्स इंडिया की नीतियों पर अनुराग कश्यप का फूटा गुस्सा:‘‘ सिटी मेरे करियर का सबसे बड़ा हार्टब्रेक
Bina kapoor murder case: 72 वर्षीय बीना की हत्या के आरोप में छोटा बेटा सहित नौकर गिरफ्तार 
तटस्थ रहने पर रचा इतिहास ,दो तूफानों के बीच दर्जनों पार्टियां
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?