By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Free Medical Treatment for Senior Citizens: महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 वर्षीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान की भव्य शुरुआत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Free Medical Treatment for Senior Citizens: महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 वर्षीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान की भव्य शुरुआत

ठाणेहेल्थ शिक्षा

Free Medical Treatment for Senior Citizens: महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 वर्षीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान की भव्य शुरुआत

Deepak dubey
Last updated: February 11, 2026 11:57 am
Deepak dubey
Published: February 11, 2026
Share
IMG 20260210 WA0021
SHARE

जो इंडिया / दिवा (ठाणे): (Free Medical Treatment for Senior Citizens)

Advertisement

महाराष्ट्र राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित एक व्यापक और दीर्घकालीन निःशुल्क चिकित्सा उपचार अभियान का शुभारंभ दिवा शहर में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समाजसेवा के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया यह अभियान धडाकेबाज युवा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान माना जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी शुल्क के प्राकृतिक पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। न्यूरोपैथी एवं एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जाधव के मार्गदर्शन में सांची न्यूरोपैथी एक्यूपंक्चर क्लिनिक, दिवा (पूर्व) में हड्डियों, जोड़ों तथा तंत्रिका तंत्र से संबंधित जटिल बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। यह सेवा प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी तथा 10 फरवरी 2025 से वर्ष 2030 तक निरंतर संचालित की जाएगी।
अभियान के तहत पक्षाघात (लकवा), घुटनों का तीव्र दर्द, सायटिका, कमर दर्द, गर्दन दर्द, नस दबना, पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी के विकार, जोड़ों की घिसावट, फ्रोजन शोल्डर, संधिवात, हाथ-पैरों में झनझनाहट, मधुमेह, गैस्ट्रिक समस्या, वजन असंतुलन, महिलाओं से संबंधित रोग, पेट के विकार, थायरॉइड, हृदय, लीवर, किडनी, त्वचा, आंख, कान, नाक एवं गले से संबंधित अनेक रोगों का उपचार किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि यह उपचार पूर्णतः प्राकृतिक पद्धति से, बिना दवाइयों और बिना किसी ऑपरेशन के किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस पद्धति में किसी प्रकार के दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट) नहीं होते, जिससे वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित रूप से उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर धडाकेबाज युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमोल धनराज केंद्रे, सौ. अश्विनी अमोल केंद्रे, कार्याध्यक्ष श्री अभयलाल दुबे, उपसचिव श्री राजू प्रसाद गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष कु. अनिल रामपाल मौर्या, तथा श्री प्रियेश धाडवे एवं श्री रणजीत मौर्या उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. प्रमोद जाधव का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया और इस समाजोपयोगी अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री अमोल धनराज केंद्रे ने कहा कि आज के दौर में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं महंगी होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह निःशुल्क उपचार अभियान उनके लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस सुवर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
उक्त क्लिनिक का पता – शॉप नंबर 1, जगन्नाथ धाम अपार्टमेंट, सेंट मेरी स्कूल के सामने, मुंब्रा देवी कॉलनी रोड, दिवा (पूर्व), ठाणे है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए नागरिक डॉ. प्रमोद जाधव (मोबाइल: 9623175583) से संपर्क कर सकते हैं।
“आपका स्वास्थ्य – हमारी जिम्मेदारी”
इस प्रेरणादायी ध्येय वाक्य के साथ प्रारंभ हुआ यह अभियान न केवल दिवा बल्कि पूरे महाराष्ट्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आशा और स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय सिद्ध हो रहा है

भाजपा ठाणे जिला कार्यकारिणी मे दिवा के जिलाजित तिवारी नियुक्त
Rahul Gandhi’s march: न्याय संकल्प पदयात्रा की कहानी, राहुल गांधी की जुबानी, जानिए कांग्रेस नेता ने हर मुद्दे पर क्या कहा.
BJP’s conspiracy against Congress: नेहरू-गांधी परिवार को बेघर करने की साजिश रच रही है भाजपा : नाना पटोले
डॉक्टरों की सामने आई बड़ी लापरवाही, किशोर के पैर की बजाय, प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी
Sonam Kapoor second pregnancy announce:सोनम कपूर ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा, परिवार और फैंस में खुशी की लहर
TAGGED:diva newsMaharashtra newsthane news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
nitin chandrakant desai 29665 30 05 2018 11 43 34
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

नितिन देसाई आत्महत्या मामला, फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ

Deepak dubey
Deepak dubey
August 9, 2023
murder in live in relationship: लिव-इन’ में रहने से मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका की मां को किया ख़त्म
Mumbai local train safety rules: लोकल ट्रेनों के दरवाजे पर बैगधारी यात्रियों की एंट्री बैन, हादसों के बाद रेलवे और RPF सख्त
Law against love jihad!: महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ पर लगेगी रोक, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उठाया यह कदम,
दाऊद का घटा रहा है वजूद, साथ छोड़ गुर्गे हो चले बिश्नोई के साथ!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?