Joindia
Uncategorizedक्राइममुंबईसिटी

cocaines drug bust: साबुन में छुपाया था ₹ 25 करोड़ का कोकीन, अजीब थी तस्करी की दास्तान, भौचक्की रह गई डीआरडीआई

images 2023 03 01T235219.100

मुंबई | साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी (cocaines drug bust)  किए जाने का खुलासा डीआरआई (DRDI) ने किया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है | इस मामले में कुलाबा से एक नाइजीरियाई महिला (nigerian woman arrested) को भी गिरफ्तार किया है। महिला को आरोपी से कोकीन लेने का काम सौंपा गया था। डीआरआई ने 25 करोड़ रुपये के कोकीन जब्त कर तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है।

Advertisement

डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया से आए एक आरोपी गिरफ्तार किया था। उसके सामान की तलाशी लेने के बाद अधिकारियों को साबुन की 12 टिकिया में कोकीन मिला। जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये है। कोकीन जब्त होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद इस मामले में सुब्बुराज को गिरफ्तार किया गया था।

Unoin budget में मुंबई व महाराष्ट्र के हाथ खाली धोखा, मुंबईकरों में दिखी नाराजगी

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

करीब दो हफ्ते पहले उसे अदीस अबाबा से कोकीन भारत लाने का काम सौंपा गया था। वह कोलाबा के एक होटल में एक महिला को कोकीन देने वाला था। तस्करी के लिए उसे अच्छा पैसा मिलता था। इसके बाद डीआरआई ने कोलाबा के एक होटल में जाल बिछाया और कोकीन खरीदने आई एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 40 हजार रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। वह राशि सुब्बुराज को देने के लिए कहा गया था।

डीआरडीआई सिस्टम को उन लोगों के बारे में जानकारी मिली है जिन्होंने इन दोनों आरोपियों और सुब्बुराज को कोकीन देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी थी। सूत्रों ने कहा कि इस सूचना के आधार पर जांच एजेंसी काम कर रही है और गिरोह के अन्य लोगो के तलाश में जुटी है।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

Related posts

लाख का अलुमिनियम तार चोरी, 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिनों की मिली पुलिस हिरासत

Deepak dubey

ईवीएम में महायुति के लिए १५ प्रतिशत इनबिल्ट वोट था ?, एनसीपी नेता जगताप ने उठाया सवाल, कहा मशीने गुजरात से लाइ गई

Deepak dubey

Environmentally friendly Bappa will be at Ganeshotsav in Mumbai: मुंबई में गणेशोत्सव में होंगे पर्यावरणपूरक बप्पा, पीओपी के मूर्तियों पर सख्त पाबंदी

Deepak dubey

Leave a Comment