By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai east west connectivity project: पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़ेगा महत्वाकांक्षी GMLR प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट : केंद्रीय पर्यावरण की मंजूरी के साथ SGNP की 19.43 हेक्टेयर जमीन मनपा को मिली,
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai east west connectivity project: पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़ेगा महत्वाकांक्षी GMLR प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट : केंद्रीय पर्यावरण की मंजूरी के साथ SGNP की 19.43 हेक्टेयर जमीन मनपा को मिली,

मुंबईसिटी

Mumbai east west connectivity project: पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़ेगा महत्वाकांक्षी GMLR प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट : केंद्रीय पर्यावरण की मंजूरी के साथ SGNP की 19.43 हेक्टेयर जमीन मनपा को मिली,

Deepak dubey
Last updated: July 3, 2025 4:47 am
Deepak dubey
Published: July 3, 2025
Share
hq720
SHARE

जोइंडिया/ मुंबई: महानगर के पूर्व और पश्चिम उपनगरों        (Eastern and Western suburbs of the metropolis

Advertisement
)   को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR project) परियोजना के तीसरे चरण के तहत अब ट्विन टनल के निर्माण को गति मिलने जा रही है। बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SNGP) के नीचे से गुजरने वाले 4.7 किमी लंबाई के दो समानांतर सुरंगों (प्रत्येक की चौड़ाई 45.70 मीटर) के लिए आवश्यक 19.43 हेक्टेयर वनभूमि को मुंबई मनपा अर्थात बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को हस्तांतरित करने की अंतिम मंजूरी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने दे दी है।
यह जानकारी BMC के अतिरिक्त आयुक्त (प्रकल्प) अभिजीत बांगर ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना की शर्तों का पालन और आवश्यक प्रक्रियाएं महानगरपालिका द्वारा शुरू की गई हैं। बांगर ने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बल्कि मुंबई के संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

समय और ईंधन की बचत, वायु गुणवत्ता में होगा सुधार

मुंबई महानगरपालिका (BMC) आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किए जा रहे इस 12.20 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को चार चरणों में विभाजित किया गया है। इसके पूर्ण होने पर पूर्व-पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा का समय 75 मिनट से घटकर मात्र 25 मिनट रह जाएगा, जिससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि हर साल करीब 22,400 टन कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

JVLR से होगा 8.80 किमी छोटा मार्ग

अभिजीत बांगर के अनुसार यह मार्ग विशेष रूप से उत्तर मुंबई के लिए उपयोगी रहेगा और जोगेश्वरी-विक्रोळी लिंक रोड (JVLR) की तुलना में 8.80 किलोमीटर छोटा होगा। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ मुंबई के AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में भी सुधार आने की उम्मीद है।

अत्याधुनिक तकनीक से दो ‘जुड़ाव सुरंगों’ का निर्माण

परियोजना के तीसरे चरण में दो भाग हैं।
चरण 3 (A) : फ्लायओवर और एलिवेटेड रोटरी का निर्माण
चरण 3 (B) : गोरेगांव में दादासाहेब फाळके चित्रनगरी के पास 1.22 किमी लंबा पेटी सुरंग (कट अँड कव्हर) और बोरिवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से जाने वाला 4.7 किमी लंबा जुड़ाव सुरंग होगी।
ये सुरंगें जमीन के 20 से 160 मीटर नीचे बनाई जाएंगी और हर 300 मीटर पर आपस में जुड़ी होंगी। इसमें अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम, वेंटिलेशन, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, पर्जन्य जलवाहिनी, और भविष्य के जलापूर्ति प्रावधान जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल होंगे।

पर्यावरणीय शर्तों के साथ केंद्र से मिली मंजूरी

इस सुरंग निर्माण के लिए केंद्र सरकार से पहले 2 जनवरी 2024 को सैद्धांतिक (In-Principle) स्वीकृति मिली थी और 1 जुलाई 2025 को अंतिम मंजूरी प्राप्त हुई है। यह मंजूरी वन (संरक्षण और संवर्धन) अधिनियम 1980 की धारा 2 के अंतर्गत दी गई है। हालांकि भूमि BMC को सौंपी गई है, लेकिन उसका कानूनी दर्जा ‘वन क्षेत्र’ ही बना रहेगा। सुरंग संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की सीमा शुरू होने से पहले भूमिगत होगा और सीमा समाप्त होते ही पुनः जमीन के ऊपर आएगा। इस निर्माण से किसी भी पेड़ या सीधे तौर पर वनभूमि को क्षति नहीं पहुंचेगी।

विकल्पीय वन रोपण योजना भी तैयार, GMLR पर कुल खर्च

वन (संरक्षण व संवर्धन) नियम 2023 की अनुसूची-2 के अनुसार वैकल्पिक वनरोपण योजना बनाई जा रही है। इसके तहत चंद्रपूर ज़िले के वसनविहीरा गांव में 14.95 हेक्टेयर और गोंडमोहाडी गांव में 4.55 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण और देखरेख की जाएगी। किस परियोजना के लिए मनपा कल 12 से 14000 करोड रुपए खर्च करेगी।

IMD Maharashtra Heavy Rain Warning: महाराष्ट्र में फिर लौटेगा मानसून का प्रकोप : मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051
Wadala murder news: वडाला में शराब के झगड़े में दोस्त की हत्या, 15 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
The Mumbra Story: द मुंब्रा स्टोरी.. 400 से अधिक बच्चो का धर्मातरण,
CBSE result controversy: युवाओं की आवाज़ दबाने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी : राहुल गांधी सीबीएसई मूल्यांकन विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले— “जेन जी ही तोड़ेगी मोदी सरकार का अहंकार”
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 10
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI: मुंबई की हवा में घुला है जहर, स्वास्थ्य पर बरपा रहा कहर, दिल्ली को भी छोड़ रहा पीछे

Deepak dubey
Deepak dubey
February 1, 2023
Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित
Diabetes drug for weight loss: वजन घटाने वाली डायबिटीज दवा बनी नई उम्मीद, टिरजेपेटाइड की मांग रिकॉर्ड स्तर पर
Potatoes and onions thrown in APMC’s:एपीएमसी के कूड़े मे फेंके गए आलू प्याज खुले बाजार मे विक्री, वायरल वीडियो होने से हुआ खुलासा 
Saif Ali Khan Bhopal property dispute: भोपाल में पटौदी खानदान को करारा झटका — 15,000 करोड़ की विरासत गई हाथ से, हाईकोर्ट ने संपत्ति को घोषित किया शत्रु संपत्ति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?