By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: हिन्दू जनजागृति समिति ने उजागर किया ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ का धार्मिक पक्षपात !
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » हिन्दू जनजागृति समिति ने उजागर किया ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ का धार्मिक पक्षपात !

आध्यात्मकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिसिटी

हिन्दू जनजागृति समिति ने उजागर किया ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ का धार्मिक पक्षपात !

Deepak dubey
Last updated: August 6, 2022 2:37 pm
Deepak dubey
Published: August 6, 2022
Share
IMG 20220806 WA0021
SHARE

हिन्दू त्योहारों के समय ध्वनिप्रदूषण करने से 230 अभियोग प्रविष्ट तथा वर्षभर मस्जिदों पर बजनेवाले भोपुओं पर केवल 22 अभियोग !

Advertisement

मुंबई।हिन्दुओं के विविध त्योहारों के समय कितना ध्वनि प्रदूषण होता है, इसके अनेक रिपोर्ट प्रदूषण मंडल प्रतिवर्ष प्रकाशित करता है; परंतु वर्ष के 365 दिन मस्जिदों से भोंपुओं द्वारा तथा मुसलमानों के अन्य त्योहारों के समय होनेवाले प्रदूषण के संबंध में एक भी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं किया जाता । यह सरकार द्वारा हिन्दुओं पर किया जानेवाला धार्मिक पक्षपात ही है । ‘सेक्युलर’ सरकार के इस धार्मिक पक्षपात तथा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की कार्यवाही की हिन्दू जनजागृति समिति तीव्र शब्दों में निंदा करती है । वर्ष 2015 से 2021 तक 7 वर्षों की अवधि में ध्वनिप्रदूषण के संबंध में ‘महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ ने हिन्दुओं की दहीहंडी, गणेशोत्सव और नवरात्रोत्सव मंडलों पर 230 अभियोग प्रविष्ट किए हैं तथा मुसलमानों पर केवल 22 अभियोग प्रविष्ट किए हैं, ऐसा सूचना के अधिकारों के अंतर्गत उजागर हुआ है । इस प्रकार पक्षपाती कार्यवाही कर केवल हिन्दुओं को बदनाम करनेवाले ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल’ के संबंधित सर्व अधिकारियों को निलंबित किया जाए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति के कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र और गुजरात राज्य समन्वयक मनोज खाडये ने की । वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रहे थे ।इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई समन्वयक सागर चोपदार, हिन्दू जनजागृति समितिके ‘सुराज्य अभियान’ के अभिषेक मुरुकटे भी उपस्थित थे ।

खाडये ने आगे कहा कि, गत 7 वर्षाें में महाराष्ट्र के ध्वनिप्रदूषण के संबंध में कुल 252 अभियोग प्रविष्ट हुए हैं, इसकी जानकारी हमें सूचना के अधिकारों के अंतर्गत मिली । इनमें से 230 अभियोग गणेशोत्सव, नवरात्रोत्सव, दहीहंडी उत्सव मनानेवाले मंडल, संगठन अथवा कार्यकर्ताओं पर ही प्रविष्ट किए हुए दिखाई देते हैं । मूलतः दिन में पांच बार मस्जिदों पर लगे भोंपुओं के कारण होनेवाले ध्वनिप्रदूषण के संबंध में महाराष्ट्र सहित देशभर के नागरिकों ने जोरदार आवाज उठाई है; परंतु महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने इस ध्वनिप्रदूषण की सुविधाजनक रूप से उपेक्षा की है, यह दिखाई देता है ।

गणेशोत्सव, दीपावली आने पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल राज्य के 27 जिलों में 290 स्थानों पर ‘ध्वनिमापन उपकरण’ लेकर ध्वनिप्रदूषण की गणना करता है तथा वायु और जल प्रदूषण की भी गणना करता है । राज्यभर में दीपावली की अवधि में ध्वनि एवं वायु का निरीक्षण प्रति घंटे अंकित किया जाता है । प्रतिवर्ष इसका अभ्यासपूर्ण रिपोर्ट बनाकर मंडल के वेबसाईट पर रखा जाता है । वर्ष 2015 से ऐसे रिपोर्ट उपलब्ध हैं; सरकार यदि ‘सेक्युलर’ है, तो वर्षभर प्रतिदिन मस्जिदों पर लगे भोंपुओं द्वारा होनेवाले ध्वनिप्रदूषण का मंडल सर्वेक्षण क्यों नहीं करता ? बकरी ईद के दिन पशु-हत्या से होनेवाले जल प्रदूषण के अवलोकन क्यों नहीं किया जाता ? उसके रिपोर्ट क्यों नहीं बनाए जाते । कुछ समय पूर्व राज ठाकरे ने मस्जिदों पर लगे भोंपुओं के विरोध में भूमिका लेने पर मुंबई में लगभग 843 से अधिक मस्जिदों पर लगे भोंपुओं को अनुमति देने की जानकारी है । अर्थात इससे पूर्व ये भोंपू अवैध थे, तो प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने उनपर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की ? ऐसा धार्मिक पक्षपात करनेवाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और इस प्रकरण का अन्वेषण किया जाए, ऐसी मांग हम सरकार से कर रहे हैं, ऐसा भी खाडये ने कहा ।

भारी सुरक्षा के बीच नवी मुंबई में पीएफआई कार्यालय से हटाया बोर्ड
Ashwamedha Mahayagya: अश्वमेध महायज्ञ हेतु हवन कुण्ड का प्राकट्यीकरण पूजन 4 फरवरी को
Mahila doctor rape case: गृह मंत्रालय पर दाग: महिला डॉक्टर से बलात्कार मामले ने खड़ी की कानून व्यवस्था पर गंभीर शंका
Heat will hurt:-तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप
BMC headquarters No Rent Nor any Electricity Usage Recovered: कोई किराया नहीं, कोई बिजली बिल नहीं वसूला गया!, मनपा मुख्यालय में राजनीतिक दल पर प्रशासन मेहरबान रहा
TAGGED:mumbaimumbai best newsmumbai latest newsnavi mumbaiSanatanSanatan sasthathane
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 1588579466711 heat
मुंबईसिटी

Heatwave in Maharashtra: मुंबई को गर्मी से मिली राहत, लेकिन जल्द बढ़ेगा तापमान”

Deepak dubey
Deepak dubey
March 30, 2025
Maharashtra Congress: चुनाव टालने पर कांग्रेस का हमला: ‘EC 8 दिन तक सोया था क्या?’- हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, कहा– आयोग चला रहा है भ्रष्ट धंधा
CRIME: सात वर्षीय लड़के को 24 घंटे में किया बरामद आरोपी युवक गिरफ्तार
अपना पूर्वांचल महासंघ ने दिया महायुति को समर्थन
BJP will agitate: ठाणे में भाजपा मुख्यमंत्री आवास के बाहर करेगी आंदोलन, कल्याण, डोंबिवली के बाद ठाणे-दिवा-भाजपा संघर्ष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?