By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Gang attack in Turbhe: पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर 23 वर्षीय युवक की हत्या!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Gang attack in Turbhe: पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर 23 वर्षीय युवक की हत्या!

क्राइमनवीमुंबई

Gang attack in Turbhe: पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर 23 वर्षीय युवक की हत्या!

Deepak dubey
Last updated: October 12, 2025 7:13 am
Deepak dubey
Published: October 12, 2025
Share
crime scene tape
SHARE

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, अस्पताल के बाहर उमड़ी भारी भीड़; नवी मुंबई पुलिस ने तैनात किया अतिरिक्त बंदोबस्त

Advertisement

जो इंडिया/नवी मुंबई: 
नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में शनिवार रात एक बार फिर गैंगवार का खूनी तांडव देखने को मिला। पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाए गए 23 वर्षीय युवक राहुल पवार पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 “सुलह-सफाई” के बहाने बुलाकर हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल और आरोपी पक्ष के बीच पिछले कुछ महीनों से रंजिश चल रही थी। शनिवार को आरोपियों ने उसे “बात साफ करने” के बहाने तुर्भे के सेक्टर-22 इलाके में बुलाया। राहुल के पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर चाकू और तलवार से वार कर दिए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल के बाहर हंगामा और तनावपूर्ण माहौल

राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवारजन और दोस्तों ने एमजीएम अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ने से पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने भारी संख्या में जवानों को तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पाया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

पुलिस उपायुक्त (झोन-2) अनिल देशमुख ने बताया कि हत्या (IPC 302) का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हमला इलाके में चल रहे गैंग टकराव का हिस्सा हो सकता है।

इलाके में तनाव, बढ़ाया गया पुलिस बंदोबस्त

तुर्भे, कोपरखैरणे और घणसोली परिसर में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

MOVIE: नेहाश्री की भोजपुरी फ़िल्म ‘पडोसन’ को पहले दिन ही मिला शानदार रेस्पॉन्स, महिलाएँ भी थियेटर का कर रही हैं रुख
HIV infection through blood transfusions to children: खून की लापरवाही बनी जानलेवा, 5 मासूमों को HIV, मुआवजे और न्याय की लड़ाई पहुँची हाई कोर्ट तक
Vijay Mallya Love Story: पिंक के साथ माल्या के पिंक अफेयर
महाविकास आघाड़ी की चुनावी हुंकार: उद्धव ठाकरे ने केंद्र और विरोधियों पर बोला हमला
Ladki bahin yojna: लाडली बहन योजना के चलते महाराष्ट्र सरकार की रुकी अन्य योजनाएं, बच्चों, ओबीसी से लेकर विकलांग तक परेशान!
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsturbhe crimeturbhe police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hqdefault
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

नियमों की धज्जियां उड़ाकर रोजाना लाखों जानवरों का कत्ल, सड़कों पर हो रहा कत्ल और बिक्री भी अवैध, फूड एंड सेफ्टी नियमों की उड़ रही धज्जिया

Deepak dubey
Deepak dubey
August 20, 2023
BVG company :ब्लैकलिस्टेड बीव्हीजी कंपनी को घाती सरकार ने दिया एम्बुलेंस का ठेका!, मुख्यमंत्री के दो खास लोगों ने किया डील
Kharghar-Turbhe Link Road: खारघर-तुर्भे लिंक रोड के कार्य को मिली गति, तीन साल में पूरा करने की कोशिश
India monsoon forecast 2025: 2025 में झमाझम बारिश की दस्तक! महाराष्ट्र में सामान्य से 80% ज्यादा बारिश, पूरे देश में भी भारी मानसून की संभावना
Six arrested with drugs worth Rs 6 crore: 6 करोड़ कि कीमत के एमडी के साथ छह आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?