By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: अरावली रेंज को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर लगाई अस्थायी रोक, आदित्य ठाकरे बोले- यह काफी नहीं
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » अरावली रेंज को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर लगाई अस्थायी रोक, आदित्य ठाकरे बोले- यह काफी नहीं

देश-दुनिया

अरावली रेंज को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर लगाई अस्थायी रोक, आदित्य ठाकरे बोले- यह काफी नहीं

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 29, 2025 11:21 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 29, 2025
Share
Aravalli Range Aaditya Thackeray
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: अरावली पर्वतमाला (Aravalli mountain range) को लेकर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ताज़ा फैसले ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है। सोमवार को शीर्ष अदालत ने अपने ही पहले के आदेश पर अस्थायी रोक लगाते हुए बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन की अनुमति देने का आदेश जारी किया था

Advertisement
। हालांकि, इस फैसले पर उठे व्यापक विरोध और पर्यावरणीय चिंताओं को देखते हुए अदालत ने अब 21 जनवरी 2026 तक खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट की रोक पर आदित्य ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आदित्य ठाकरे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला भले ही राहत देने वाला है, लेकिन इसे स्थायी सुरक्षा में बदला जाना बेहद जरूरी है।

The stay order from the Hon’ble Supreme Court for the Aravalli Range is a huge but temporary relief. It’s important to seal this permanently.

This wasn’t possible without the mass movement of citizens in Rajasthan, who showed that what matters is our planet, not the dirty…

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) December 29, 2025

आदित्य ठाकरे ने लिखा, “माननीय सुप्रीम कोर्ट का अरावली रेंज पर स्टे ऑर्डर एक बड़ी लेकिन अस्थायी राहत है। इसे स्थायी रूप से सील करना ज़रूरी है। यह राजस्थान के नागरिकों के जन आंदोलन के बिना संभव नहीं था, जिन्होंने दिखाया कि हमारे ग्रह की रक्षा करना ज़रूरी है, न कि उन लोगों के गंदे इरादे जो ग्रह का शोषण करना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अरावली पर्वतमाला और पूरे देश में प्रकृति को सबसे मजबूत कानूनी सुरक्षा दिए जाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उस कथित गलत सूचना अभियान पर भी सवाल उठाए, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि अरावली पूरी तरह सुरक्षित है। आदित्य ठाकरे के अनुसार, “अरावली सुरक्षित नहीं है, क्योंकि सरकार इसे फिर से परिभाषित कर बेचने की कोशिश कर रही है।”

नासिक दौरे में भी दिखा पर्यावरण का मुद्दा

गौरतलब है कि हाल ही में आदित्य ठाकरे नासिक दौरे पर भी गए थे। इस दौरान उन्होंने नासिक के तपोवन इलाके का दौरा किया और वहां चल रहे पर्यावरणविदों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया।

आज नाशिकमधील तपोवन येथे भेट देऊन पर्यावरण प्रेमी, स्थानिकांशी संवाद साधला. तसेच ‘जागरूक नाशिककर नागरिक’ व इतर पर्यावरणप्रेमी संघटना, स्थानिकांनी दिलेले निवेदन स्वीकारले.

तपोवन- ‘green zone’ नष्ट करून तेथे ‘yellow zone’ उभारण्यास पर्यावरण प्रेमींसोबत स्थानिकांचाही स्पष्ट विरोध… pic.twitter.com/WpLMG9iYDy

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) December 27, 2025

दरअसल, नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत तपोवन क्षेत्र में साधुग्राम विकसित करने की योजना है, जिसके लिए करीब 1800 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव है। इस फैसले का पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

बीजेपी पर निशाना, आंदोलन को समर्थन

आदित्य ठाकरे ने तपोवन में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ किया कि धार्मिक आयोजन और पर्यावरण संरक्षण को आमने-सामने खड़ा करना गलत है और ऐसे विकास मॉडल की जरूरत है, जिसमें प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे।

पर्यावरण बनाम विकास की बहस तेज

अरावली पर्वतमाला पर खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की रोक और नासिक में पेड़ कटाई का मुद्दा एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। आदित्य ठाकरे के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर और तेज़ होने वाला है।

ठाणे आने पर आव्हाड से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे, लेकिन…
Farming ruined due to rain: बेमौसम बरसात का फल-सब्जी और फसल की कीमतों पर पड़ेगा बुरा असर
राज्यसभा में जय हिंद, वंदे मातरम पर रोक, सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, नहीं कहा जायेगा थैंक्यू
SBI BANK: भारतीय स्टेट बैंक ने मुंबई में अपनी चौथी स्टार्टअप शाखा का उद्घाटन किया
सेल्फी लेते समय वैतरणा नदी में डूबे मां बेटे
TAGGED:Aaditya ThackerayAaditya Thackeray ReactionAravalli Mining StayAravalli RangeAravalli Range Mining BanEnvironmental Protection IndiaShivsena UBTsupreme courtSupreme Court Aravalli OrderSupreme Court Latest NewsSupreme Court Mining VerdictTapovan Tree
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240607 WA0003
इवेंटकल्याणठाणेफिल्मी दुनियामुंबई

‘सरफिरा’ के संगीत के जादू का अनुभव करने के लिए हो जाएं तैयार

Deepak dubey
Deepak dubey
June 7, 2024
पायल के लिए ‘मंगलवार’ शुभ
पचीस किलो गांजा के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 5.20 लाख का माल बरामद
Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
Gold prices fall: रूस की सोना बिक्री से भारत में गिरेंगी कीमतें?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?