By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: चर्चित बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लारेन्स विष्नोई गैंग का मुख्य शूटर षिव कुमार उर्फ षिवा अपने चार साथियों के साथ जनपद बहराईच से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » चर्चित बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लारेन्स विष्नोई गैंग का मुख्य शूटर षिव कुमार उर्फ षिवा अपने चार साथियों के साथ जनपद बहराईच से गिरफ्तार

क्राइममुंबई

चर्चित बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लारेन्स विष्नोई गैंग का मुख्य शूटर षिव कुमार उर्फ षिवा अपने चार साथियों के साथ जनपद बहराईच से गिरफ्तार

Deepak dubey
Last updated: November 10, 2024 12:05 pm
Deepak dubey
Published: November 10, 2024
Share
IMG 20241110 WA0029
SHARE

मुंबई । एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को मुम्बई के चर्चित बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लारेन्स विष्नोई गैंग का मुख्य शूटर षिव कुमार उर्फ षिवा को उसके 04 अन्य साथियों के साथ जनपद बहराईच से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1- षिव कुमार गौतम उर्फ षिवा पुत्र बाल किषुन गौतम निवासी ग्राम गण्डारा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराईच। (मुख्य शूटर)
2- अनुराग कष्यप पुत्र राधे राम कष्यप निवासी ग्राम गण्डारा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराईच। (षूूटर धर्मराज कष्यप का भाई व आश्रयदाता)
3- ज्ञान प्रकाष त्रिपाठी पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गण्डारा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराईच। (आश्रयदाता/मददगार)
4- आकाष श्रीवास्तव पुत्र बृज कुमार निवासी ग्राम गण्डारा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराईच। (आश्रयदाता/मददगार)
5- अखिलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सुरेष सिंह निवासी ग्राम गण्डारा, थाना कैसरगंज, जनपद बहराईच। (आश्रयदाता/मददगार)

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः
हाराबहसरी नहर पुलिया थानाक्षेत्र नानपारा, बहराईच। दिनांक 10-11-2024, समय 18ः00 बजे।
दिनांक 12-10-2024 को रात्री 21ः30 बजे थाणे, मुम्बई में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी जियाउद्दीन अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके विधायक पुत्र श्री जीषान सिद्दीकी के खेरनगर स्थित कार्यालय के बाहर तीन अज्ञात शूटरों द्वारा गोली मार कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 589/2024 धारा 103(1), 109, 125, 3(5) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग थाना निर्मल नगर, थाणे, मुम्बई पंजीकृत हुआ था एवं दो शूटर धर्मराज कष्यप व गुरमेल सिंह को तत्समय गिरफ्तार भी कर लिया गया था व एक शूटर षिव कुमार फरार हो गया था।
गिरफ्तार शूटरों ने उक्त हत्या जेल में बन्द कुख्यात अपराधी लारेन्स विष्नोई के इषारे पर किये जाने के तथ्य का खुलासा किया था। महाराष्ट्र निवासी शुभम लोनकर व जालन्धर निवासी मो0 यासीन अख्तर इन शूटरों के हैण्डलर्स थे, जिन्होंने उन्हें लाजीस्टिक व मृतक की लोकेषन उपलब्ध करायी थी।
इस चर्चित हत्याकाण्ड में मुम्बई पुलिस द्वारा दिनांक 23-10-2024 को अपने पत्र के माध्यम से मुख्य शूटर षिवकुमार सहित अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ, उ0प्र0 से सहयोग हेतु अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में श्री प्रमेष कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
इसी मध्य मुम्बई क्राईम ब्रान्च की टीम लखनऊ आयी। एसटीएफ, लखनऊ व मुम्बई क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा किये जा रहे अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि मुख्य शूटर षिव कुमार अपने साथियों के साथ बहराईच के नानपारा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है व नेपाल भागनेे की फिराक में है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10-11-2024 को एसटीएफ के उपनिरीक्षक श्री जावेद आलम सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी मुनेन्द्र सिंह, आरक्षी अजीत कुमार सिंह व मुम्बई क्राईम ब्रान्च निरीक्षक श्री अमोल कुमार की संयुक्त टीम नानपारा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि षिव कुमार अपने साथियों के साथ नेपाल भागने वाला है तथा उसके कुछ साथी उसे नेपाल में सुरक्षित आश्रय पर छोड़ने के लिए जाने वाले है और हाराबहसरी नहर पुलिया थानाक्षेत्र नानपारा, बहराईच में मौजूद हैं। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर एसटीएफ टीम व मुम्बई क्राईम ब्रान्च टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से मुख्य शूटर षिव कुमार सिंह सहित 04 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त षिव कुमार ने पूछताछ में बताया कि मैं व धर्मराज कष्यप एक ही गांव के रहने वालें है। पूना में मैं स्क्रैप का काम करता था। मेरी व शुभम लोनकर की स्क्रैप की दुकान अगल-बगल थी। शुभम लोनकर लारेन्स विष्नोई के लिए काम करता है। उसने मेरी बात स्नैप चैट के माध्यम से लारेन्स विष्नोई के भाई अनमोल विष्नोई से कई बार करायी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के एवज में मुुझे यह बताया गया था कि हत्या के बाद दस लाख रूपये तुम्हें मिलेंगे तथा हर महीने तुम्हें कुछ न कुछ मिलता ही रहेगा। हत्या के लिए शस्त्र व कारतूस, सिम व मोबाईल फोन शुभम लोनकर व मो0 यासीन अख्तर ने हम लोगों को दिया था। हत्या के उपरान्त आपस में बात करने के लिए तीनों शूटरों को नये सिम व मोबाईल फोन दिये गये थे। पिछले कई दिनों से हम लोग मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की रैकी कर रहे थे और दिनांक 12-10-2024 की रात्री में सही समय मिलने पर हम लोगों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दिया। उस दिन त्यौहार होने के कारण पुलिस व भीड़-भाड़ भी थी, जिसके कारण दो लोग मौके पर पकड़ लिये गये थे और मैं फरार हो गया था। मैंने फोन रास्ते में फेंक दिया था और मुम्बई से पूना चला गया था। पूना से झाँसी व लखनऊ के रास्ते बहराईच पहूँचा था। बीच-बीच में मैं अपने साथियों व हैण्डलर्स से किसी का भी फोन मांग कर बात करता रहा। अनुराग कष्यप से मैंने ट्रेन से एक यात्री से फोन मांग कर बात किया था तो उसने यह कहा था अखिलेन्द्र, ज्ञान प्रकाष व आकाष ने मिलकर तुम्हारे नेपाल मंे छिपने की व्यवस्था कर ली है। इसीलिए मैं बहराईच आया था और अपने साथियों के साथ मिलकर नेपाल भागने की फिराक में था। बाकी साथियों ने भी इस बात का समर्थन किया।
गिरफ्तार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर थाना नानपारा, बहराईच में दाखिल किया गया है, जिनके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही मुम्बई क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा की जायेगी।

महाराष्ट्र में समय पर आएगा मानसून, पांच दिनों में पहुंचेगा अंडमान निकोबार, 19 मई से बेमौसम मौसम की तीव्रता में आ सकती है कमी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
HIGH COURT: शादी के बाद प्रेमी से संबंध; महिला हुई प्रेग्नेंट, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत
मनी लांड्रिंग मामला : शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जमानत, 3 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
बालासाहेब ठाकरे की 10वीं पुण्यतिथि पर उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि
युवा सेना के तरफ से भव्य मशाल रैली का आयोजन
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221115 WA0031
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

नराधम ‘लव-जिहादियों’ को रोकने के लिए राज्य में कठोर एवं स्वतंत्र कानून बनाएं ! लव जिहादी आफताब को फांसी पर लटकाएं ! ‘रणरागिनी’की मांग

Deepak dubey
Deepak dubey
November 15, 2022
Fire in MUMBAI: मालाड में लगी भीषण आग, 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक, एक बच्चे सहित दो की मौत
Ranibagh Zoo: 11 साल से सन्नाटा: रानीबाग में कब गूंजेगी सिंह की दहाड़?
BMC Budget 2025-26 : मुंबई मनपा ने पेश किया 74427.41 करोड़ रुपए का बजट, 14.19 प्रतिशत वृद्धि के साथ खर्च में लगाई ऊंची छलांग, अबतक का सबसे भारी बजट का दावा।
घूर रहा था… लेली जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?