By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: भाजपा-शिवसेना बालासाहेब की और मनसे के बीच महागठबंधन के संकेत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » भाजपा-शिवसेना बालासाहेब की और मनसे के बीच महागठबंधन के संकेत

इवेंटठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

भाजपा-शिवसेना बालासाहेब की और मनसे के बीच महागठबंधन के संकेत

Deepak dubey
Last updated: October 22, 2022 2:14 pm
Deepak dubey
Published: October 22, 2022
Share
IMG 20221022 WA0008
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना बालासाहेब की और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच महागठबंधन के संकेत मिलने लगे हैग। इस संबंध में अभीतक अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसकी पूर्व तैयारी जोरों पर है। अगर यह तैयारी सही तरीके से की गई तो महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निगम में आगामी चुनाव और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी की राह काफी कठिन होगी।

Advertisement

भाजपा ने शिवसेना से अलग हुए धड़े शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के साथ गठबंधन कर राज्य में शिंदे -फडणवीस सरकार बनाई है। लेकिन वोटों का जोड़ और मजबूत हो जाए इसलिए राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस गठबंधन में शामिल कर महागठबंधन करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे की कई दौर की मुलाकात हो चुकी है। यहां तक कि भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी राज ठाकरे के आवास पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि यह कार्यक्रम मनसे ने आयोजित किया था लेकिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई नगर निगम की सत्ता हासिल करने की मंशा जताई और कहा कि अगले साल इसी तरह तीनों दल एक साथ शिवाजी पार्क पर दीपोत्सव कार्यक्रम में इसी तरह उपस्थित होंगे। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा कि आगामी चुनाव तीनों दल साथ मिलकर लड़ने वाले हैं।

मनसे की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है, सारा निर्णय राज ठाकरे को ही करना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं, इसका कारण उन्हें इसी गठबंधन के बल पर आगामी चुनाव में उनके 50 विधायकों को चुनाव जीतना है। एकनाथ शिंदे पहले ही कह चुके हैं कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। हालांकि वर्तमान में मनसे का राज्य में सिर्फ एक विधायक है, लेकिन अगर यह गठबंधन होता है, तो मनसे के विधायकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, मनसे का सांसद भी लोकसभा तक पहुंच सकता है।

फिल्म इंडस्ट्री में आईपी का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा -अभिनेत्री शरवरी
नवी मुंबई मनपा शिक्षण मंडल के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन
Pawan Tiwari author of Tyagmurti Hidimba: ‘ द्रौपदी के कारण महाभारत हुआ, पर हिडिम्बा के कारण जीता गया’:हरीश पाठक ‘उपेक्षित व वंचित पात्रों को सामने लाना ही मेरा धर्म है:पवन तिवारी
मासिक धर्म के दर्द से टूट गई जिंदगी: पानीपत की 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
Teacher Recruitment Scam Maharashtra: शिक्षक भर्ती घोटाले में शिंदे गुट की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी करेगी जांच
TAGGED:#bjp leader devendra fadnavis#CMeknathshinde#mnschief raj thakreyMaharashtra newsMNSmumbai bjpmumbai newsmumbai shivsenathane news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Hospital Front Gate 600x600 compressed
मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

BMC negligence in Mumbai: ब्रिच कैंडी में मनपा की लापरवाही ने बढ़ाया मानसून का खतरा: पार्किंग प्रोजेक्ट का गड्ढा बना बीमारियों का स्रोत

Deepak dubey
Deepak dubey
May 29, 2025
Child Education and Health Care Foundation: चाइल्ड एजुकेशन हेल्थ केयर फाउंडेशन ने मजदूरों के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
Horrible punishment for love marriage: प्रेमविवाह करने पर खौफनाक सजा, जोड़े को जमकर पीटा,सात लोग हुए गिरफ्तार
MUMBAI: 20 महीने की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
CRIME: भाई ने किया भाई के गले पर चाकू से वार ,एक किलोमीटर तक बाइक चलाकर पंहुचा अस्पताल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?