By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI ENTRY POINT: टोल का झोल 2027 तक रहेगा जारी! कोस्टल रोड पर भी टोल का विचार, ५५ पुलों के निर्माण खर्च का तिगुना वसूली
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI ENTRY POINT: टोल का झोल 2027 तक रहेगा जारी! कोस्टल रोड पर भी टोल का विचार, ५५ पुलों के निर्माण खर्च का तिगुना वसूली

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

MUMBAI ENTRY POINT: टोल का झोल 2027 तक रहेगा जारी! कोस्टल रोड पर भी टोल का विचार, ५५ पुलों के निर्माण खर्च का तिगुना वसूली

Deepak dubey
Last updated: December 18, 2023 1:07 am
Deepak dubey
Published: December 14, 2023
Share
e84d3a9 toll plaza 650 650x400 08 November 20 1
SHARE

नागपुर :(MUMBAI ENTRY POINT) महानगर मुंबई के आसपास के शहर में रहने वालों को रोजाना मुंबई में प्रवेश के लिए इंट्री पॉइंट पर टोल का भुगतान करना पड़ता है। यह भुगतान आगे भी अगले ४ साल तक जारी रहेगा। सरकार २०२७ तक मुंबई में इंट्री के लिए आसपास के शहरों में रहने वालों से टोल वसूलते रहेगी। एमएसआरडीसी की अगुवाई में मुंबई में २००२ में बने ५५ पुलों के निर्माण खर्च की वसूली के लिए यह टोल वसूला जा रहा है। लेकिन उन ५५ पुलों के निर्माण में १२५९ करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन अबतक सरकार ने ढाई हजार करोड़ से अधिक वसूली हो चुकी है। और आगामी २०२६ तक लगभग ३.३ हजार करोड़ रुपये वसूल किये जाने का लक्ष्य है।

Advertisement

यह जानकारी विधान परिषद् में देते हुए सरकार की ओर से दी गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने एमएसआरडीसी का वाला देते हुए जानकारी। बताया कि मुंबई इंट्री पॉइंट पर टोल वसूली के लिए २०२७ तक की अनुमति मिल गई है। मतलब मुंबई में इंट्री के लिए सटे हुए शहरों से आने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगी और यहां शुरू टोल का झोल जारी रहेगा। ऐसी संभावना विषेशज्ञों ने जताई है। इतना ही नहीं सत्ता पक्ष की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल की तरह मुंबई में समुद्र किनारे बन रहे कोस्टल रोड के लिए भी टोल वसूला जायेगा। जिसे लेकर लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है।

मिली जानकारी के अनुसार वाशी, दहिसर, ऐरोली, आनंदनगर और एलबीएस मुलुंड में प्रवेश टोल बूथों पर टोल वसूला जाता है। पिछले कुछ महीनो में टोल के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किये गए। आम जनता को टोल से मुक्ति देने की मांग की गई। लेकिन सरकार की और से मुंबई से सटे शहरों के लोगों को मुंबई में आवाजाही के लिए राहत देने के बजाय सरकार ने यहां 30 सितंबर 2027 तक टोल वसूली जारी रखने का फैसला किया है। एमएसआरडीसी ने विधान परिषद को सूचित किया है कि उसे 2002 से 25 वर्षों की अवधि के लिए टोल संग्रह अधिकार प्राप्त हुए हैं।

सरकार ने माना कि मुंबई इंट्री पॉइंट से अतिरिक्त टोल वसूल रही है

सरकार ने विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में माना था कि सड़कों की खराब हालत के बावजूद टोल वसूली जारी है। साथ ही सरकार ने ये भी माना था कि मुंबई में अतिरिक्त टोल वसूली हो रही है।जबकि सड़क निर्माण का खर्च वसूला जा चुका है। सड़क एवं पुल निर्माण के लगत से अधिक टोल वसूली हो रही है। और फिर जानकारी दी कि मुंबई के एंट्री प्वाइंट पर सभी पांच टोल बूथ 2027 तक जारी रहेंगे। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत अन्य विधायकों ने टोल को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे। सरकार ने माना है कि टोल वसूली का लक्ष्य हासिल करने के बावजूद राज्य में अभी भी टोल वसूली जारी है। महाराष्ट्र सड़क विकास निगम द्वारा बनाए गए 55 पुलों की लागत वसूलने के लिए मुंबई के प्रवेश द्वार पर बनाए गए पांच टोल बूथों पर पुलों की लागत वसूलने के बावजूद क्या अभी भी टोल वसूली जारी है ? विरोधियों के इस सवाल के जवाब में मंत्री दादा भूसे ने उत्तर दिया कि यह सत्य है। मुंबई में अतिरिक्त टोल वसूली जारी है। मुंबई में 55 पुलों के लिए 1 हजार 259.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 2026 तक 3 हजार 272 करोड़ की वसूली की अपेक्षा है।

School bus fees hike: स्कूल बसों के किराए में बढ़ोतरी

कीले ना ठोंको, पेड़ों को भी दर्द होता है, मनपा चलाएगी वृक्ष संजीवनी अभियान
सड़क पर जा रही किन्‍नर की चोटी पकड़कर ब्‍लेड से किया गया हमला,
Vijay Hazare Trophy: कर्नाटका ने विजय हजारे ट्रॉफी जीती; फाइनल में करुण नायर रहे नाकाम
Students without Aadhar Card: राज्य में आधार बिना दस लाख छात्र, चार लाख के आधार कार्ड हैं अवैध, साढ़े पांच लाख छात्रों के कार्डों में मिली हैं त्रुटियां
हिंदुस्थान में जानलेवा जीका वायरस ने लोगों को चिंतित कर दिया है
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnagpur news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
am
देश-दुनियामुंबईसिटी

‘मिंधे गुट’ की रैली के लिए किसने किया राशि का भुगतान?

vinu
vinu
October 7, 2022
OMG…१३ साल की बच्ची खा गयी एक किलो बाल
MUMBAI : डॉक्टरों ने किया कमाल, बच्ची की जोड़ दी कटी तर्जनी, पंखे में अलग हो गई थी अंगुली
‘Taiyari Entrance’ App Launched : अब NEET, JEE और MHT-CET की तैयारी होगी स्मार्ट, आसान और इंटरएक्टिव
खबरों के आगे- पीछे : मोदी के लिए गठबंधन धर्म का निर्वाह ही ‘कर्म’- विश्वनाथ सचदेव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?