Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबई

Woman arrested for husband’s murder: पति की हत्या के आरोप में, पत्नी हुई गिरफ्तार, हत्या में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश में कोलसेवाड़ी पुलिस जुटी

912006 murder

कल्याण।(Woman arrested for husband’s murder) कल्याण में एक महिला द्वारा पति के ऊपर ज्वलनशील पादार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में बुजुर्ग पति बुरी तरह से झुलस गया जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। कोलसेवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर बाकी दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व के विजयनगर, विशालनगरी के निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहा करते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से पेंशन के पैसों को लेकर पति के साथ विवाद हुआ करता था। पत्नी की बेटी के दो दोस्त अक्सर उनके घर आते रहते थे, जिसपर पति ने आपत्ति जताते हुए दोनों युवकों को अपने घर आने से मना कर दिया। जिससे पत्नी और अधिक भड़क उठी और उसने बेटी के दोनों दोस्तों के साथ मिलकर पेंशन के लिए अपने पति की हत्या करने की खौफनाक साजिश रची। 8 दिसंबर की रात उनके आवास पर दो लोगों ने आग लगा दी। इस आगजनी में पति बुरी तरह से झुलस गया। साथ ही जिस घर में यह हादसा हुआ वह घर का सारा सामान जल गया। झुलसे बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दो दिन के बाद उसकी मौत होगयी। कोलसेवाड़ी पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वह कल्याण पूर्व की एक स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। इस कांड में पत्नी के साथ उसकी बेटी के दो दोस्त भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Mumbai pune express highway: मुंबई-पुणे है अनुशासनहीन हाईवे!, नियम तोड़ने पर 41 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई परिवहन विभाग को 7 करोड़ 22 लाख की कमाई

Related posts

High alert in Ayodhya due to Corona: अयोध्या में विदेशी कोरोना का खतरा!, हाई अलर्ट पर प्रशासन, लक्षण पाए जाने पर 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

Deepak dubey

मुंबई से हो रहा जम्मू कश्मीर के आतंकियों को फंडिंग

Deepak dubey

Permission to collect toll for tunnel: ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग के लिए टोल वसूली की अनुमति, आम जनता पर पड़ेगा बोझ

Deepak dubey

Leave a Comment