By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Uddhav Thackeray attack on Mahayuti: उद्धव ठाकरे का ‘महायुति’ पर तीखा वार : “हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर मुंबई मनपा को लूटा गया!” शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार पर उद्धव का बड़ा हमला, बोले – जांच होगी और क्लीन चिट भी मिल जाएगी!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Uddhav Thackeray attack on Mahayuti: उद्धव ठाकरे का ‘महायुति’ पर तीखा वार : “हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर मुंबई मनपा को लूटा गया!” शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार पर उद्धव का बड़ा हमला, बोले – जांच होगी और क्लीन चिट भी मिल जाएगी!

मुंबईराजनीति

Uddhav Thackeray attack on Mahayuti: उद्धव ठाकरे का ‘महायुति’ पर तीखा वार : “हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर मुंबई मनपा को लूटा गया!” शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार पर उद्धव का बड़ा हमला, बोले – जांच होगी और क्लीन चिट भी मिल जाएगी!

Deepak dubey
Last updated: November 7, 2025 10:08 am
Deepak dubey
Published: November 7, 2025
Share
IMG 20251107 WA0017
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Uddhav Thackeray attack on Mahayuti)

Advertisement

राज्य की महायुति सरकार पर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को धाराशिव में जोरदार प्रहार किया। ठाकरे ने कहा कि आज महाराष्ट्र की जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है। महायुति सरकार की दर्जनों योजनाएं ठप हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब सरकार हर योजना के लिए करोड़ों का बजट मंजूर करती है, तो फिर जनता तक राहत क्यों नहीं पहुंचती? आखिर यह पैसा जा कहां रहा है?”

उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मुंबई महानगरपालिका में हजारों करोड़ रुपये का महाघोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि –

> “महायुति सरकार ने मनपा की तिजोरी तक खाली कर दी है। अब तो एफडी तोड़कर भी पैसा लूटा जा रहा है। सड़कों के निर्माण में, स्कूलों में सामग्री खरीद में, और ‘सुंदर मुंबई’ जैसी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।”

उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो इन सभी मामलों की गहराई से जांच कराई जाएगी और “हर दोषी जेल के अंदर होगा।”

“अब समय है वोटबंदी का!” – उद्धव ठाकरे

मराठवाड़ा दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय मोदी ने पूरे देश की जनता को परेशान किया था, और अब जनता को ‘वोटबंदी’ का इस्तेमाल करके उन्हें सबक सिखाना चाहिए।

> “अबकी बार जनता इस झूठी महायुति को वोटबंदी करके जवाब देगी,” ठाकरे ने कहा।

अजित पवार के बेटे पर भी तंज

पुणे में 1800 करोड़ रुपये की जमीन को मात्र 300 करोड़ में खरीदे जाने के आरोप पर भी उद्धव ठाकरे ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का नहीं है—बल्कि यह पूरी सरकार की मिलीभगत का उदाहरण है।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा –

> “यहां जांच होगी, मीडिया में हंगामा होगा, और फिर क्लीन चिट दे दी जाएगी। यही इस सरकार की कार्यशैली है। जिनके बेटे-बेटियां हैं, उनके लिए नियम कुछ और हैं, और आम जनता के लिए कुछ और।”

उद्धव ने कहा कि चाहे शिंदे गुट हो, पवार गुट या भाजपा—तीनों एक ही नाव में सवार हैं और जनता की गाढ़ी कमाई की लूट मचा रहे हैं।

जनता के बीच गूंजा उद्धव का संदेश

धाराशिव में उद्धव ठाकरे के संवाद कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ में उपस्थित समर्थकों ने “शिवसेना जिंदाबाद” और “उद्धव ठाकरे आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना अब किसी दबाव में नहीं झुकेगी और महाराष्ट्र की जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

 

लंपी वायरस का खेल,  ईडी सरकार हो रही फेल
hostel girls harassment: छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के लैंगिक शोषण से हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे से निजता का हनन, जिला बाल विकास अधिकारी निलंबित, बाल सुधार गृह की मान्यता रद्द
Flyover work finally starts: तुर्भे स्टोर पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का काम आखिरकार शुरु,एक लाख से अधिक नागरिकों को होगा लाभ 
Ajit Pawar CM ambition: मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश अब जुबां पर: अजित पवार की टीस पर शिंदे गुट का तंज”
Ali Asgar interview: ‘औरत’ बनकर मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा -पॉडकास्ट में छलका ऑनस्क्रीन ‘दादी’ का दर्द
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsshivsena uddhav thakre
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
MCGM Seal
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मनपा द्वारा सिर्फ एक ही स्कूल पर कार्रवाई की गई

Deepak dubey
Deepak dubey
August 12, 2022
Coastal Road Project Mumbai : कोस्टल रोड की जमीन पर बनी 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां, सुरक्षा व्यवस्था को चकमा या साजिश की शुरुआत?
निर्माण कार्य से हो रहे वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर मनपा सख्त, प्रदूषण रोकने के लिए नियमों का पालन करने की सूचना
BJP district president appointment: भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 22 जिलों में नियुक्ति अटकी गुटबाजी और नाराजगी बनी बड़ी चुनौती, मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला स्थान
MUMBAI: आईआईटी बॉम्बे में 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?