By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: रक्षाबंधन पर बहन ने किडनी देकर की भाई की रक्षा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » रक्षाबंधन पर बहन ने किडनी देकर की भाई की रक्षा

देश-दुनियामुंबई

रक्षाबंधन पर बहन ने किडनी देकर की भाई की रक्षा

Deepak dubey
Last updated: August 19, 2024 9:13 am
Deepak dubey
Published: August 19, 2024
Share
IMG 20240819 WA0027
SHARE

मुंबई। रक्षाबंधन भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधकर जीवन भर रक्षा करने का वचन लेती हैं। इसके बाद भाई अपने स्वेच्छा से बहन को उपहार देता है। लेकिन मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें रक्षाबंधन के पहले भाई ने नहीं, बल्कि बहन ने तो तोहफा दिया है। बहन ने अपने मरते हुए भाई को एक किडनी दान करके इस प्रेम के प्रतीक को और अनूठा बनाते हुए मिशाल पेश किया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी 41 वर्षीय मेघराज कपाडने पेशे से आईटी प्रोफेशनल हैं। वे कोविड के बाद से ही होम वर्क कर रहे थे। इसके साथ ही उनकी जिंदगी खुशहाली में बीत रही थी। वे अपने पांच साल के बेटे की परवरिश में पूरी तरह से मग्न थे। इसी बीच उन्हें अचानक बार-बार तेज सिरदर्द होने लगा। डॉक्टरों को दिखाने पर उन्हें जांच की सलाह दी गई। सामान्य मेडिकल जांच में जब कोई गड़बड़ी नहीं दिखी, तो उन्हें नेफ्रोलॉजिस्‍ट के पास रेफर कर दिया गया। इसके बाद पता चला कि वे किडनी की समस्‍या से जूझ रहे हैं। इसके बाद दवाओं और डाइट का प्‍लान बनाया गया। पर उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। ऐसे में मेघराज ने फोर्टिस अस्पताल में डॉक्‍टरों को दिखाया। डॉक्‍टरों को पता चला कि उनकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। इसके बाद उन्‍हें डायलिसिस कराने की सलाह दी। हालांकि, जब डायलिसिस का मेघराज के दिमाग और शरीर पर बुरा असर होने लगा, तब उन्‍हें किडनी ट्रांसप्‍लांट की सलाह दी गई।

जांच में सामने नहीं आ रहा था पिछला कारण

नेफ्रोलॉजी के डायरेक्‍टर और किडनी ट्रांसप्‍लांट फिजिशियन डॉ. हरेश डोडेजा ने कहा कि शुरूआत में उन्‍हें स्‍टेरॉइडस की जो खुराक दी गई थी, उससे उनके क्रिएटिनिन को सही स्‍तर पर लाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति के पीछे का कारण जांच में सामने नहीं आ रहा था। उनकी स्थिति का कारण बचपन में मिला कोई संक्रमण हो सकता था, जो उनके शरीर में रह गया और गुजरते वक्त के साथ उनकी किडनी को नुकसान पहुंचाता रहा। यह इतना धीरे-धीरे होता है कि इसका आसानी से पता नहीं चल पाता है। यह आम बात है, क्‍योंकि लोग नियमित रूप से जांच नहीं करवाते हैं। इसलिए इसका पता लगाना कठिन हो जाता है।

किडनी दान के लिए आगे आई बहन

मरीज की बहन 47 वर्षीय संजना शेकर पनपाटिल अपने भाई की जान बचाने के लिए खुद आगे आई और किडनी दान करने पर सहमति जताई। इसके बाद मेघराज का किडनी ट्रांसप्‍लांट सफलतापूर्वक पूरा हुआ। ट्रांसप्‍लांट के बाद डोनर और रेसिपियेंट, दोनों ही सामान्‍य जीवन जीने लगे हैं। संजना टीचिंग के काम पर लौट चुकी हैं और मेघराज हर रोज तहेदिल से अपनी बहन का आभार जताते हैं।

मेरे लिए बहुत खास है यह रक्षाबंधन

मेघराज ने कहा कि ट्रांसप्‍लांट के बाद की स्थिति मेरे परिवार के लिए परीक्षा की घड़ी थी, क्‍योंकि मुझे तीन महीने तक बेड रेस्‍ट पर रखा गया। लेकिन अब मैं ठीक हो चुका हूं। मेरी बहन का उनकी हिम्‍मत और उनके परिवार का पूरी प्रक्रिया में सहयोगी बने रहने के लिए जितना धन्‍यवाद किया जाए, कम होगा। यह रक्षाबंधन मेरे लिए विशेष रूप से बहुत खास है।

Heat stroke animals: गर्मी से तंग… अनारकली डिस्को नहीं पानी में चली, 58 साल की हो चुकी है अनारकली
Mann Ki Baat completes 100 episodes: धारावी में हुआ मन की बात के 100 वे एपिसोड का प्रसारण, बूथ संख्या 137 पर भारी संख्या में उपस्थित रही जनता
शिंदे शासन में क्लर्क बने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर दो सालों से ऑनलाइन यंत्रणा है बंद अतिरिक्त कामों में रहते हैं व्यस्त घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं मरीज
महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: अमित शाह का बड़ा बयान
31st Night: बंदोबस्त टाईट, मुंबई , ठाणे ,नवी मुंबई में 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात, जगह-जगह नाकाबंदी; इन पर पाबंदी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
cigarette smuggling emerges as a new threat in punjab 53019419
कल्याणक्राइमदेश-दुनियामुंबई

Smuggling of foreign cigarettes in air cargo: बेडशीट की आड़ में एयर कार्गो में विदेशी सिगरेट की तस्करी; 16 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त

Deepak dubey
Deepak dubey
December 30, 2023
Bullet Train Project: रेल मंत्री कमलेश वैष्णव ने किया बुलेट ट्रेन के 21 किमी लंबे समुद्री सुरंग का दौरा
हर साल इस जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं 35000 बच्चे, महाराष्ट्र में 5000 हजार बच्चे
Mumbai metro scam: मुंबई मेट्रो घोटाला? सिस्ट्रा और एमएमआरडीए आमने-सामने
Cold war between Fadnavis and Shinde : समन्वय कक्ष बना नई जंग का मैदान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?