By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: वर्ली में बगावत की आहट, शिवसेना (UBT) के AB फॉर्म बने सिरदर्द, उद्धव ठाकरे को संभालना पड़ा मोर्चा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » वर्ली में बगावत की आहट, शिवसेना (UBT) के AB फॉर्म बने सिरदर्द, उद्धव ठाकरे को संभालना पड़ा मोर्चा

मुंबईराजनीति

वर्ली में बगावत की आहट, शिवसेना (UBT) के AB फॉर्म बने सिरदर्द, उद्धव ठाकरे को संभालना पड़ा मोर्चा

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 30, 2025 12:08 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 30, 2025
Share
uddhav aaditya thackeray
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट)

Advertisement
में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने बिना किसी आधिकारिक सूची जारी किए सीधे उम्मीदवारों को AB फॉर्म बांट दिए, जिसके बाद खासकर माहिम और वर्ली विधानसभा क्षेत्रों में जबरदस्त असंतोष देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा आदित्य ठाकरे के वर्ली विधानसभा क्षेत्र को लेकर है, जहां टिकट बंटवारे ने पार्टी के भीतर बगावत जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वार्ड नंबर 194 से उम्मीदवार तय किए जाने के बाद MNS नेता संतोष धुरी खासे नाराज़ बताए जा रहे हैं। इस वार्ड से शिवसेना (UBT) (ShivSena UBT)  ने MLA सुनील शिंदे के भाई निशिकांत शिंदे को उम्मीदवार बनाया है, जिससे राजनीतिक समीकरण और भी उलझ गए हैं।

वहीं, वर्ली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 196 को महिला आरक्षण के तहत खोलते हुए पार्टी ने डिपार्टमेंट हेड आशीष चेंबूरकर की पत्नी पद्मजा चेंबूरकर को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद पार्टी के कई वफादार पदाधिकारियों में नाराज़गी फैल गई है। इस वार्ड से आकर्षिका बेकल पाटिल, सूर्यकांत कोली और संगीता जगताप के नामों की जोरदार चर्चा थी, लेकिन टिकट किसी और को मिलने से असंतोष खुलकर सामने आया है।

सूत्रों का कहना है कि टिकट बंटवारे के बाद वर्ली विधानसभा क्षेत्र में शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने नेतृत्व के खिलाफ नाराज़गी जताई, जिससे ठाकरे गुट को अपने ही कार्यकर्ताओं से कड़ी चुनौती मिलने की आशंका है। यहां तक कि वार्ड नंबर 197 में कुछ नाराज़ पदाधिकारियों के MNS से संपर्क करने और इस्तीफे की धमकी देने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) खुद मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, AB फॉर्म पाने वाले उम्मीदवारों और नाराज़ दावेदारों—दोनों को ही मातोश्री बुलाया गया है। वर्ली विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बगावत को थामने के लिए उद्धव ठाकरे द्वारा सीधी बातचीत और समझाइश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हेमांगी वर्लीकर, जिन्हें पहले वार्ड नंबर 193 से मैदान में उतरना था, उन्हें भी सूर्यकांत कोली के इस्तीफे के बाद मातोश्री तलब किया गया। इससे साफ है कि पार्टी नेतृत्व हालात को नियंत्रण में लाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

रात के समय वर्ली में जिन उम्मीदवारों को AB फॉर्म सौंपे गए थे, उन्हें भी अब मातोश्री बुलाए जाने की खबर है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का गढ़ माने जाने वाला वर्ली विधानसभा क्षेत्र पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है?

आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि उद्धव ठाकरे की यह डैमेज कंट्रोल कवायद ठाकरे गुट की अंदरूनी बगावत को थाम पाती है या नहीं। फिलहाल, मुंबई की राजनीति में वर्ली से उठी यह हलचल महापालिका चुनाव की दिशा और दशा तय करती नजर आ रही है।

Hanuman Chalisa: राणा दंपति की मुसीबतें बढ़ी, अवैध निर्माण पर मनपा ने चिपकाया नोटिस,
Salman khan shooting incident: सलमान खान गोलीकांड में आरोपीयो को मोक्का, चार गिरफ्तार, गैंगस्टर बिश्नोई भाई वांटेड
BJP 65 Plus Seats Navi Mumbai: नवी मुंबई में बीजेपी 65 से अधिक सीटों पर करेगी काबिज, महायुति को मिल रही निर्णायक बढ़त
Tomato prices fall by Rs 14 in APMC:एपीएमसी में टमाटर की कीमतों मे 14 रुपए की गिरावट
MUMBAI: सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज नहीं , निजी अस्पतालों में 990 रुपए का बूस्टर डोज
TAGGED:Aaditya ThackerayAaditya Thackeray Worli constituencyAB forms controversy WorliBMC Election 2026Shivsena UBTShivSena UBT internal conflictuddhav thackerayUddhav Thackeray steps inWorliWorli election ticket disputeWorli Shiv Sena UBT rebellion
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
1127202 murder
सिटीकल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईमुंबई

रात को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा, सुबह बस में शव मिला

Deepak dubey
Deepak dubey
December 1, 2022
UPI new update: अब पेमेंट होगा ‘टेंशन फ्री’, फेस और फिंगरप्रिंट से होगा ट्रांजैक्शन!
12 भाजपा नेताओं के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट , विनोद मिश्र,संजय उपाध्याय,निरंजन शेट्टी सहित कई नेताओं का समावेश
Ground breaking ceremony of development projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 33,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन
बेजुबान को फांसी पर लटकाया ! कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?