Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

Scams on road repair work: मुंबई के सड़क घोटालों की हो गहन जांच, आप पार्टी की मांग

1979099601782634676446175123333965756553323n 1 1105379 1651381636
Advertisement

मुंबई। मुंबई में चल रहे सड़क मरम्मतकार्य में बड़े पैमाने पर घोटाले और भ्रष्टाचार हो रहे हैं(Scams on road repair work)। इसकी गहन जांच करने की मांग आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने की है। साथ ही उन्होंने यह सभी पैसा कहां और कैसे उपयोग में लाया जा रहा है, इसका श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

Advertisement

प्रीति शर्मा ने कल पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए मुंबई की सड़कों के मरम्मतीकरण कार्य में चल रहे घोटालों को लेकर मुंबई महानगरपालिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्षों में मुंबई की सड़कों का कांक्रीटीकरण करने के लिए मुंबई मनपा ने छह हजार करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। इसीतरह सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 125 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। इस साल मुंबई और उपनगरों के लिए 80 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे, निकृष्ट दर्जे के पट्टे, सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न कामों के लिए पहले ही करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, अब उन्हीं कामों के लिए फिर से यह खर्च क्यों?
प्रीति शर्मा के अनुसार मुंबई के पूर्व व पश्चिम इस्टर्न एक्सप्रेसवे की देखभाल के लिए मनपा क्रमशः 82 और 192 करोड़ रुपए कुल मिलाकर 274 करोड़ रुपए खर्च करनेवाली है। यह ठेके ठेकेदारों को देते समय क्या टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार की जाती है, इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए।

मनपा प्रशासक की भी हो जांच

प्रीति शर्मा ने कहा हमें संदेह है कि मुंबई मनपा के प्रशासक इकबाल सिंह चहल भी इस घोटाले में शामिल हैं। उनकी भी जांच होनी चाहिए।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

Advertisement

Related posts

CRIME: पिता ने बेटी की हत्या कर की आत्महत्या

Deepak dubey

धारावी स्लम’ को संवारेंगे अडानी सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट पर कब्जा

Deepak dubey

सिंधुदुर्ग तक होगा मुंबई रेलवे का सीमा:The limit of Mumbai Railway will be till Sindhudurg

Deepak dubey

Leave a Comment