By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai drugs trafficking case: मुंबई से दुबई तक ड्रग्स और हवाला का जाल! “ब्लैक एंड व्हाइट” के धंधे का खुलासा, ईडी की 8 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ का माल जब्त
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai drugs trafficking case: मुंबई से दुबई तक ड्रग्स और हवाला का जाल! “ब्लैक एंड व्हाइट” के धंधे का खुलासा, ईडी की 8 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ का माल जब्त

क्राइममुंबई

Mumbai drugs trafficking case: मुंबई से दुबई तक ड्रग्स और हवाला का जाल! “ब्लैक एंड व्हाइट” के धंधे का खुलासा, ईडी की 8 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ का माल जब्त

Deepak dubey
Last updated: October 11, 2025 10:57 am
Deepak dubey
Published: October 11, 2025
Share
p Andheri leads in drug trafficking cases p 1741114320158
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Mumbai drugs trafficking case)

Advertisement
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर ड्रग्स तस्करी और ब्लैक मनी व्हाइट करने का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने बुधवार को मुंबई के विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी कर लगभग 100 करोड़ रुपये का कैश, लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार और एमडी ड्रग्स बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

मुंबई से दुबई तक फैला नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क फैसल जावेद शेख और उसकी पत्नी अल्फिया फैसल शेख के इशारों पर चल रहा था। दोनों न केवल ड्रग्स की तस्करी करते थे, बल्कि उससे हुई काली कमाई को हवाला के जरिए दुबई भेजकर फर्जी कंपनियों के नाम पर ट्रांसफर कराकर उसे सफेद भी बनाते थे।
ईडी के सूत्रों के अनुसार, यह जोड़ा लंबे समय से दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के संपर्क में था, जो दुबई से ड्रग्स का कारोबार संभालता है।

सफेदपोशों की भूमिका पर शक

ईडी को इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि इस पूरे खेल में मुंबई के कुछ सफेदपोश और कारोबारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग गुप्त रूप से ड्रग्स नेटवर्क में पैसा लगाते थे और दुबई के रास्ते अपने ब्लैक पैसे को व्हाइट कराते थे।
जांच एजेंसियां अब उन नामों की छानबीन में जुटी हैं, जिनके बैंक खातों और कंपनियों के जरिए हवाला के पैसों का लेनदेन हुआ है।

दाऊद का शार्प नेटवर्क – ‘सलीम डोला’ का कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, सलीम डोला दुबई में रहकर दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स नेटवर्क को संभालता है। वह कभी दुबई तो कभी तुर्की में छिपकर घूमता है ताकि एजेंसियों की निगरानी से बच सके।
बताया जाता है कि सलीम डोला दिखावे के लिए रियल एस्टेट बिजनेस करता है, लेकिन असली कारोबार ड्रग्स की तस्करी और हवाला मनी के खेल का है।

डोला के परिवार का भी ड्रग्स से रिश्ता

कुछ महीने पहले सलीम डोला का बेटा ताहिर डोला और भतीजा कुब्बा वालो को दुबई से मुंबई डिपोर्ट किया गया था। दोनों का नाम तब सामने आया जब पुलिस ने सांगली में एमडी ड्रग्स बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा था। उस छापेमारी में करीब 546 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी।
अब ईडी को शक है कि फैसल जावेद शेख का नेटवर्क भी उसी रैकेट से जुड़ा हुआ है।

ईडी की कार्रवाई से हड़कंप

ईडी की अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से ड्रग्स माफिया और हवाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एजेंसी ने कई संदिग्ध ठिकानों से अहम दस्तावेज, मोबाइल डाटा और विदेशी खातों से जुड़ी जानकारी भी जब्त की है।
अधिकारियों का कहना है कि इस जांच में जल्द ही कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

शाहरुख खान का फैन था माफिया डॉन, ‘मन्नत’ पर चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’
ड्राइवर के साथ पत्नी का अवैध संबंध ,बिल्डर पति की कराई हत्या
मुख्यमंत्री के बंगले पर 18 लाख 48 हजार 357 रुपये पानी बिल का बकाया
रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस
पायल के लिए ‘मंगलवार’ शुभ
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai newsmumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220505 WA0102
सिटीUncategorizedआध्यात्ममुंबई

Green Mumbai: गोड़वाड़ पर्यावरण समिति ने शुरू किया ‘Neem Mumbai’ अभियान

dinu
dinu
May 10, 2022
Udayanraje Bhosale on Shivaji insult : “शिवराय का अपमान बंद करो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे लोग” – उदयनराजे भोसले भाजपा सांसद ने सरकार पर साधा निशाना, कानून बनाने की मांग दोहराई
Loneliness case: तीन साल तक अकेलेपन की कैद में सड़ता रहा इंसान: नई मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला
इंस्टाग्राम पर अमेरिकन से दोस्ती महिला को पड़ा भारी
HINDU JANJAGRITI SAMITI: गौरी लंकेश प्रकरण के मुख्य अधिवक्ता कृष्णमूर्ती पर गोलीबारी !, आक्रमण के पीछे ‘पीएफआइ’ अथवा नक्सलवादी, इसका पता लगाएं ! – हिन्दू जनजागृति समिति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?