By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित

Deepak dubey
Last updated: March 19, 2023 6:06 pm
Deepak dubey
Published: March 19, 2023
Share
health getty images
SHARE

मुंबई। हिंदुस्थान में बीते कुछ दिनों से इन्फ्लूएंजा, स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ट्रिपल वायरस का कोप देश के कई राज्यों को बेहाल किए हुए है। इसी क्रम में बीते कई दिनों से ट्रिपल वायरस महाराष्ट्र में प्रकोप लेकर आया है। इनमें से इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू वायरस से बीते दो दिनों में 151 मरीज मिले हैं, जबकि इनकी चपेट में अब तक 601 मरीज आ चुके हैं। इसके साथ ही चार मरीजों की मौत भी हुई है। दूसरी तरफ राज्य में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ लिया है। कल राज्य भर में कोरोना के 249 नए संक्रमित सामने आए और एक की मौत हुई है।
राज्य स्वराज्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में एक जनवरी से 17 मार्च तक कुल 3,04,686 संदिग्धों की जांच की गई, जिसमें से H1N1 के 405 और H3N2 के कुल 184 मरीज मिले हैं। केवल दो दिनों में राज्य में इन्फ्लूएंजा के दोनों उपप्रकारों के क्रमशः 86 और 65 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि शुक्रवार को वसीम, खड़की कंटोनमेंट बोर्ड और पुणे में तीन संदिग्धों की मौत हुई है। फिलहाल सभी के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन महीनों में H1N1 से पीड़ित तीन मरीजों, जबकि H3N2 से एक संदिग्ध की मौतें हुई हैं। दूसरी तरफ संदिग्ध फ्लू 1,643 मरीजों को ऑसेलटेमिविर दिया गया है।

Advertisement

इन्हें सावधानी बरतने की जरूरत

चिकित्सकों का कहना है कि ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को वायरस के संपर्क में आने का सबसे ज्यादा खतरा होता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। डॉक्टरों के मुताबिक इस वायरस से पीड़ित मरीजों के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ होना और न्यूमोनिया शामिल है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से मास्क का इस्तेमाल कर, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचकर, हाथ साफ रखकर, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही आंख, नाक, मुंह को बार-बार बिना छुए, खांसने या छींकने पर मास्क पहन, खूब सारा पानी कर ताजे फल और फलों के जूस के साथ पौष्टिक भोजन का सेवन कर, नियमित व्यायाम कर संक्रमण से बचा जा सकता है।

कोरोना बढ़ा रहा कोहराम

महाराष्ट्र में शनिवार को 249 नए संक्रमित रोगी मिले, जबकि एक की मौत हो गई। हालांकि इस बीच 113 मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वर्तमान में प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,164 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां रिकवरी रेट, 98.16 फीसदी, संक्रमण दर 9.41 फीसदी और मृत्यु दर 1.82 फीसदी है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अब तक कुल 1432881 विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 31,821 लोगों का आरटीपीसीआर किया गया, जिसमें से 41 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए।

crimes against women: पिछले दस वर्षों में 75 प्रतिशत बढ़ी महिला अत्याचार के मामले
NitinGadkari: गडकरी ने की राजीव गांधी के विजन की तारीफ, शिक्षा और तकनीक में योगदान को बताया ऐतिहासिक
Murder due to water logging in Dharavi: जल ने ली जान, धारावी में पानी के लिए खूनी जंग
Honeytrap’s ‘Haseena’: करोड़पतियों को जाल में फंसाकर बनी खरबपति, अब काट रही 12 साल की सजा
घूर रहा था… लेली जान
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20231024 WA0100
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

Thackeray to visit demolished Mumbra shakha on Saturday: शिवसेना का शनिवार को मुंब्रा में मोर्चा मिंधे द्वारा बुलडोजर चलाई गई शाखा का दौरा करेंगे उद्धव ठाकरे!

Deepak dubey
Deepak dubey
November 9, 2023
Bhojpuri actress : Salman khan की फेवरेट हेरोइन हुई 40 पार, अब चाहिए प्यार
sri lanka vs new zealand: कुसल परेरा ने बनाया श्रीलंका का सबसे तेज़ T20I शतक, मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा
Crime: ड्रग्स ,फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपी को बचाने के लिए होटल मे मीटिंग, डीसीपी के जांच मे पकडा गया अधिकारी,आरटीआई से सच्चाई आई सामने
Underworld don Dawood and Bishnoi: एजेंसियों के रडार पर दाऊद और बिश्नोई गैंग के गुर्गे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?