By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Kanker Shiv Sena Meeting: कांकेर में शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जन आंदोलनों की रणनीति पर मंथन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Kanker Shiv Sena Meeting: कांकेर में शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जन आंदोलनों की रणनीति पर मंथन

मुंबईराजनीतिसिटी

Kanker Shiv Sena Meeting: कांकेर में शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जन आंदोलनों की रणनीति पर मंथन

Deepak dubey
Last updated: July 16, 2026 9:56 pm
Deepak dubey
Published: July 16, 2026
Share
IMG 20260716 WA0031
SHARE

जो इंडिया / कांकेर। (Kanker Shiv Sena Meeting)  छत्तीसगढ़ के कांकेर में शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की तैयारियों और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा ने की। इसमें प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, महिला आघाड़ी, युवा सेना और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और स्थानीय स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आम जनता से सीधे संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने का भी आह्वान किया गया।
आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा ने पार्टी के प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे के जनसरोकार से जुड़े कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण, ईमानदारी और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी ने महेश दुबे को गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, धमतरी और बालोद जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त प्रभारियों और पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नेतृत्व ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शिवसेना निरंतर संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में यह भी कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, ग्रामीण विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में कांकेर जिले से युवा सेना अध्यक्ष भोला पाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुकचंद मंडावी, उपाध्यक्ष बलराम बैपारी, दीपेंद्र कुंजाम, कालू मंडल, बप्पन दास, दीपांकर डे, गंगेश बछेल, टिकेश साहू सहित प्रदेश, जिला, महिला आघाड़ी एवं युवा सेना के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement
अंधेरी ईस्‍ट में पार्टियों का वॉकओवर लेकिन जनता ने चला दिया NOTA का सोटा
“Weapon Training of Shiva”: स्वयं की सुरक्षा करने के लिए मुंबई की महिलाओं ने सकुशल पूर्ण किया ‘शिवकालीन शस्त्र प्रशिक्षण”
बडा ट्विस्ट!, भाजपा की अपने ही घटक दलों के साथ शुरू हुई गुंडई, अजीत पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष की कर दी पिटाई, भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
Pune rehabilitation controversy: पुणे में पुनर्वास विवाद, स्थानीय लोग MHADA और बिल्डरों के खिलाफ, आदित्य ठाकरे ने कहा ‘साथ हैं’
बांग्लादेशियों ने फर्जी तरीके से बनाए आधार और पैनकार्ड, बांग्लादेशी दंपति सहित तीन गिरफ्तार
TAGGED:ChhattisgarhDrAnandSinghMalhotra MaheshDubeyElection2026 SamnaKankerOrganizationPoliticalNewsshivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Hundreds of textile mill workers held a protest at 1707937619261
Uncategorized

Mill workers shel wangni housing project: मुंबई के मिल मजदूरों का सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन: किफायती घरों की मांग को लेकर आजाद मैदान में उतरे डेढ़ लाख मजदूर, शेलु-वांगणी योजना का किया बहिष्कार

Deepak dubey
Deepak dubey
July 8, 2025
भाजपा उत्तर भारतीय सेल के बिहार प्रकोष्ठ का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
Odisha train accident: ओडिशा रेल हादसा:सुरक्षा के नाम पर हो रहा खिलवाड़, वार्निंग सिस्टम से बच सकती थी यात्रियों की जिंदगी
Corpse ice used in lassi: कोल्हापुर में लस्सी में शवों की बर्फ के इस्तेमाल का खुलासा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Dengue Malaria Mosquito Breeding: “ठाणे में पर्यावरण–पूरक गणेशोत्सव बना बीमारी का कारण!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?