By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Raj Thackeray : गणेशोत्सव में दंगे कराने की साजिश? राज ठाकरे बोले- हिंदू-मुस्लिम सतर्क रहें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Raj Thackeray : गणेशोत्सव में दंगे कराने की साजिश? राज ठाकरे बोले- हिंदू-मुस्लिम सतर्क रहें

ठाणेमुंबईराजनीति

Raj Thackeray : गणेशोत्सव में दंगे कराने की साजिश? राज ठाकरे बोले- हिंदू-मुस्लिम सतर्क रहें

dinu
Last updated: September 7, 2026 1:36 am
dinu
Published: September 7, 2026
Share
गणेशोत्सव को लेकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बयान
ठाणे में मनसे सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज ठाकरे।
SHARE

ज्योति दुबे, मुंबई : जोइंडिया टीम- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक तनाव पैदा करने की आशंका जताते हुए हिंदू और मुस्लिम समुदाय से सतर्क रहने की अपील की है। ठाणे में मनसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि त्योहारों के दौरान कुछ लोग जानबूझकर विवाद और तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में न आने और शांति बनाए रखने की जरूरत है।

Contents
  • Raj thackarey- गणेशोत्सव में धार्मिक विवाद से बचने की अपील
  • शिवाजी महाराज, डॉ. आंबेडकर और महात्मा फुले के साथ PM की तस्वीर पर सवाल -Raj thackarey
  • गणेशोत्सव में DJ और डॉल्बी पर भी निशाना – Raj thackarey
  • GDP बढ़ने के दावे पर राज ठाकरे का सवाल -Raj thackarey
  • भारत को अपने हिसाब से तय करना चाहिए विकास का मॉडल – Raj thackarey
Advertisement

Raj thackarey- गणेशोत्सव में धार्मिक विवाद से बचने की अपील

राज ठाकरे ने कहा कि गणेशोत्सव शुरू हो चुका है और यह महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग त्योहार के माहौल का फायदा उठाकर धार्मिक विवाद खड़ा करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से सतर्क रहने तथा किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

राज ठाकरे ने गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक तनाव और विवाद की आशंका जताई
राज ठाकरे ने गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक तनाव और विवाद की आशंका जताई

शिवाजी महाराज, डॉ. आंबेडकर और महात्मा फुले के साथ PM की तस्वीर पर सवाल -Raj thackarey

राज ठाकरे ने सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी महान हस्तियों की बराबरी में किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर सरकारी कार्यालयों में लगाई जा सकती है, लेकिन इन महान विभूतियों के साथ उनकी तस्वीर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

गणेशोत्सव में DJ और डॉल्बी पर भी निशाना – Raj thackarey

गणेशोत्सव के दौरान तेज आवाज में बजने वाले डीजे और डॉल्बी को लेकर भी राज ठाकरे ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कानठलियां बैठा देने वाला डीजे महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि गणेशोत्सव जैसे पवित्र त्योहार में डीजे और डॉल्बी की जरूरत ही क्या है?

GDP बढ़ने के दावे पर राज ठाकरे का सवाल -Raj thackarey

राज ठाकरे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GDP बढ़ने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल GDP बढ़ने की बात करने से देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति स्पष्ट नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि कई विदेशी कंपनियों ने भारत में अपना कामकाज बंद किया है और कई उद्योगपति देश छोड़कर विदेश चले गए हैं।

राज ठाकरे ने सवाल किया कि यदि देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है तो लोगों को सोना खरीदने से क्यों रोका जाता है? उन्होंने सरकार से GDP के आंकड़ों के साथ-साथ आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की मांग की।

भारत को अपने हिसाब से तय करना चाहिए विकास का मॉडल – Raj thackarey

राज ठाकरे ने ऑस्ट्रेलिया, हॉलैंड, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों के विकास मॉडल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन देशों ने अपनी परिस्थितियों के अनुसार विकास किया है। भारत को भी दूसरे देशों की नकल करने के बजाय अपनी सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास का रास्ता तय करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि GDP बढ़ने का दावा अपनी जगह है, लेकिन इससे आम आदमी की समस्याएं अपने आप खत्म नहीं होतीं। महंगाई, रोजगार और रोजमर्रा की परेशानियों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

जोइंडिया पर इसे भी पढ़ें –

1 Sion Bridge: 6 साल बाद 30 सितंबर को खुलेगा सायन पुल, नए सिरे से बनकर तैयार !

2 Maharashtra School News: तुकाराम मुंढे की चेतावनी के बाद स्कूलों में पोषण आहार की नई गाइडलाइन, पहले अभिभावक करेंगे गुणवत्ता परीक्षण

3 Maharashtra news : एकनाथ शिंदे के सिपाही ही उनके खिलाफ रच रहे साजिश? जरांगे का बड़ा हमला, बोले – सुपारी लेकर कर रहे काम।

Breaking news…सैफ अली खान के घर चोरी, चाकू से हमले में मामूली रूप से घायल
माँ के दो दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया
Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित
चेंबूर में राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़,अवैध रूप से बनाए लेबर कैंप
Drivers के लिए नया नियम लाएंगे Nitin Gadkari, सिर्फ इतने घंटे करने होंगे काम
TAGGED:#मनसेDJ डॉल्बीGDPगणेशोत्सवगणेशोत्सव 2026ठाणेधार्मिक तनावनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनामहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र राजनीतिमुंबई न्यूजराज ठाकरेहिंदू मुस्लिम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
statue of sir pherozeshah
मुंबईसिटी

Railway vs Municipal Corporation: पीने के पानी की पाइपलाइन पर 395 करोड़ की ‘राइट ऑफ वे’ फीस, RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल

Deepak dubey
Deepak dubey
July 2, 2025
Allu arjun arrested: अल्लु अर्जुन को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत
Injection scam in saifi hospital: फर्जी इंजेक्शन मामले में तीन गिरफ्तार
उत्तरकाशी में हादसे के बाद अलर्ट पर कोंकण रेलवे, सुरंगों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला!
State government: सरकारी कार्यालयों में तीन लाख पद खाली, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आक्रामक, जल्द करेंगे आंदोलन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?