By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: महाराष्ट्र को झटका, सेमीकंडकटर परियोजना ले गया गुजरात, डेढ लाख करोड़ की वेदान्ता फॉक्सकॉन की थी परियोजना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » महाराष्ट्र को झटका, सेमीकंडकटर परियोजना ले गया गुजरात, डेढ लाख करोड़ की वेदान्ता फॉक्सकॉन की थी परियोजना

राजनीतिकल्याणमुंबईरोचकसिटी

महाराष्ट्र को झटका, सेमीकंडकटर परियोजना ले गया गुजरात, डेढ लाख करोड़ की वेदान्ता फॉक्सकॉन की थी परियोजना

Deepak dubey
Last updated: September 15, 2022 6:12 am
Deepak dubey
Published: September 14, 2022
Share
fadnavis shinde
SHARE

मुंबई । शिंदे- फडणवीस (ईडी) ( eknath shinde -devendra fadanvis govt.) सरकार के लापरवाही के चलते महाराष्ट्र (Maharashtra)की आज घोर उपेक्षा हुई है। महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में शिवसेना नेता, युवासेना प्रमुख और तत्कालीन मंत्री आदित्य ठाकरे के प्रयत्न से राज्य में वेदांता फॉक्सकॉन की सेमीकंडकटर परियोजना (vedanta- foxcon semiconductor project) का आना लगभग पूरी तरह तय हो चुका था लेकिन इस परियोजना पर अब भाजपा ने हाथ मार लिया है। इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi and home minister amit shah) और गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में गुजरात ले जाया गया है। इससे राज्य में दो लाख युवाओं को नौकरी से वंचित होना पड़ा है।

Advertisement
भाजपा के इस छीना झपटी से राज्य भर में तीव्र आक्रोश व्याप्त हो रहा है। युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को शिवसेना भवन में पत्रकार परिषद लेकर इस संदर्भ में सरकार की जमकर खबर ली।

उन्होंने ईडी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेदांता फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना को राज्य में लाया जाए, इसके लिए हमने पूरी कोशिश की थी। शिवसेना नेता व तत्कालीन उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और वेदांता कंपनी के साथ कई बार बैठकर हुई थी। उस बैठक मे मैं भी उपस्थित था। 11 जनवरी 2022 को उक्त कंपनी के साथ मराठवाड़ा और विदर्भ में कई जगहों का सर्वेक्षण भी किया गया। पुणे के तलेगांव की जगह निश्चित कर दी गई थी। यह परियोजना महाराष्ट्र में आएगी ऐसा 95 प्रतिशत से ज्यादा निश्चित हो गया था। सिर्फ अंतिम हस्ताक्षर बाकी था। इसके बाद कंपनी भी परियोजना का काम पुणे में शुरू करने वाली थी।

महाराष्ट्र के बाहर गया कैसे

वेदान्ता रिसोर्स लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के ट्वीट पर घोषणा के साथ ही यह साबित हो गया कि वेदांता फॉक्सकॉन कंपनी अपना सेमीकंडक्टर परियोजना गुजरात में लगाएगी। वेदांता रिसोर्स लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जिस पर आदित्य ठाकरे ने दखल दिया। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वेदांत समूह के फैसले से वह हैरान हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए परियोजना शुरू हो रही है। हालांकि, एक झटका लगा है क्योंकि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से बाहर चला गया है। महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान, मैंने इस परियोजना को महाराष्ट्र में लाने के लिए उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के साथ बैठकें कीं। महाराष्ट्र में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने को लेकर सब कुछ फाइनल हो गया था। फिर अंतिम क्षण में यह गुजरात मे कैसे गया। ऐसा सवाल आदित्य ठाकरे ने उपस्थित किया। पौने दो लाख करोड़ रुपये की यह परियोजना थी, इसके अलावा 17 अन्य उधोग इसके साथ होते। लेकिन इसके जाने से दो लाख युवाओं को रोजगार से वंचित होना पड़ा है।इतना बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के बाहर जाना दुखद है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘बाजीगर’ में एक डायलॉग है। ‘हारकर जीतनेवाले को बाजीगर कहते हैं’। लेकिन इस परियोजना के मामले में,यह डायलॉग कुछ इस तरह होगा ‘जीत के हरनेवाले को खोखे सरकार कहते है’

खुदके लिए खोखे, महाराष्ट्र को धोखे

उन्होंने कहा कि जहां बड़े उद्योग बाहर जा रहे हैं, वहीं राज्य में ‘खोखे’ सरकार राजनीति और घर-घर में घूमने में व्यस्त है। राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या गंभीर हो गई है। प्रशासन या कानून व्यवस्था पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। यह माहौल महाराष्ट्र के विकास के लिए ठीक नहीं है। आनेवाले समय में क्यूबिक एयरबस जैसों परियोजनाएं कम से कम महाराष्ट्र में आने ही चाहिए। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान भी मुंबई के कई उद्योग अहमदाबाद चले गए। यह सरकार ‘अपने लिए खोखे और महाराष्ट्र के लिए धोखे’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि पिस्तौल निकालना, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की भाषा छोड़कर राज्य में बड़े उद्योग लाए, ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। ऐसी मैं खोखे सरकार से विनती करता हूं।

सभी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घर-घर जाकर किया जायेगा गोवर का सर्वेक्षण
Telgi scam: तीन हजार करोड़ के स्टांप पेपर नष्ट करेगी सरकार  तेलगी स्टांप घोटाले के बाद रुकी बिक्री   
Today is auspicious day for all –CM Eknath Shinde:आज का दिन सभी के लिए शुभ है–मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
CBSE new exam policy: 2026 से सीबीएसई का बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा सुधार का सुनहरा अवसर!
Rabale MIDC pharmaceutical company fire: रबाले में फार्मा कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
TAGGED:#bjp leader devendra fadnavis#CMeknathshindeMaharashtra newsmumbai newsshivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
social activist anjali damania speaks during a 591529
मुंबईराजनीतिसिटी

Sushma Andhare Anjali Damania controversy: ओबीसी आंदोलन पर भिड़ीं दो दिग्गज महिलाएं: सुषमा अंधारे ने अंजली दमानिया को बताया ‘पब्लिसिटी की भूखी’

Deepak dubey
Deepak dubey
May 3, 2025
Self defense training on Women’s Day: छात्राओं को आत्मरक्षा करने की दी ट्रेनिग
Jam will remain on the bridge for 1 month: मुंबई से पुणे जानेवाले यात्री कृपया ध्यान दे !, एलपी ब्रिज पर एक महीने रहेगा भारी जाम
Shefali Jariwala death reason: “अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी सुलझी: पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अँटी-एजिंग इंजेक्शन और उपवास बना वजह!”
Ajit Pawar warning: तीसरी गलती की तो जाएगी कुर्सी, अजित पवार की मंत्रियों को सख्त चेतावनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?