Joindia
इवेंटक्राइमनवीमुंबईमुंबई

Navi Mumbai Official YouTube : राज्य में पहली बार नवी मुंबई पुलिस ने शुरू किया “साइबर सेफ नवी मुंबई ऑफिशियल” यूट्यूब चैनल, साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम

cyber warrior 6 202412851164

मुंबई। साइबर क्राइम पर नियंत्रण (Control of cyber crime) करने और जागरूकता लाने के लिए नवी मुंबई पुलिस(navi mumbai police) ने एक अनूठा कदम उठाया है। नवी मुंबई पुलिस ने साइबर सेफ नवी मुंबई ऑफिशियल” नामक यूट्यूब चैनल लॉन्च(“Navi Mumbai Official” YouTube channel launched) किया है। इस चैनल के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय, जागरूकता और जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने 8828-112-112 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है।

Advertisement

नवी मुंबई को अत्याधुनिक शहर (Navi Mumbai to be a state-of-the-art city) के रूप में पहचाने जाता है। यहां एशिया की सबसे बड़ी एपीएमसी मार्केट, ठाणे-बेलापुर औद्योगिक क्षेत्र और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आईटी पार्क हैं। हालांकि इसी तकनीकी प्रगति का इस्तेमाल साइबर साइबर धोखाधड़ी के लिए कर रहे हैं।नवी मुंबई पुलिस पहले से ही व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर साइबर क्राइम से संबंधित जनजागरूकता अभियान चला रही थी। अब इस यूट्यूब चैनल के जरिए जागरूकता को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

नवी मुंबई पुलिस साइबर क्राइम के लिए नई पहल

इस युटुब चैनल पर लाइव सेशन और विशेषज्ञों का संवाद, चैनल पर हर सप्ताह विशेषज्ञों द्वारा लाइव सेशन के जरिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।यह पुलिस विभाग का पहला यूट्यूब चैनल,महाराष्ट्र में यह पहला मौका है जब किसी पुलिस विभाग ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।इसके साथ ही आधुनिक अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाने वाली है ।नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने मुंबई में सह-आयुक्त रहते हुए साइबर अपराधों के खिलाफ बेहतरीन कार्य किया था। उनकी इस आधुनिक सोच और अनुभव का फायदा नवी मुंबई में भी दिख रहा है।आयुक्त मिलिंद भारंबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर सेफ नवी मुंबई ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और पुलिस के सोशल मीडिया चैनल्स को फॉलो करें। इससे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और शहर को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

1-Ladali bahan Yojna : ‘लाडली बहन’ योजना के खिलाफ याचिका पर भड़के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, कहा कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर

2-crimes against women: पिछले दस वर्षों में 75 प्रतिशत बढ़ी महिला अत्याचार के मामले

3-Maharashtra horror: बदलापुर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म से गुस्साई लाडली बहनें, डेढ़ हजार नहीं, न्याय दो, सरकार के खिलाफ़ आक्रोश, रेल रोक किया चक्का जाम, महिलाओं का आंदोलन

Related posts

14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी मनसे, संभावित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध

Deepak dubey

मथुरा में मौत का LIVE VIDEO: प्लेटफार्म पर टहल रहा था युवक, ट्रेन के आते ही कूद पड़ा; पूरी मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों की निगाह पड़ी

cradmin

Fake Paneer in Market: क्या आप नकली पनीर खा रहे हैं !, मंत्री ने बताया मिलावटखोरी का किस्सा, कहा बाजार में बिकने वाले पनीर शुद्ध नहीं.

Deepak dubey

Leave a Comment