By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbra train accident: मुंब्रा रेल दुर्घटना पर अपना पूर्वांचल महासंघ का फटकार – रेलवे की लापरवाही को बताया “सिस्टम फेल्योर”
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbra train accident: मुंब्रा रेल दुर्घटना पर अपना पूर्वांचल महासंघ का फटकार – रेलवे की लापरवाही को बताया “सिस्टम फेल्योर”

मुंबईराजनीतिसिटी

Mumbra train accident: मुंब्रा रेल दुर्घटना पर अपना पूर्वांचल महासंघ का फटकार – रेलवे की लापरवाही को बताया “सिस्टम फेल्योर”

Deepak dubey
Last updated: June 11, 2025 6:26 am
Deepak dubey
Published: June 11, 2025
Share
IMG 20250611 WA0017
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई  । 9 जून को महाराष्ट्र के मुंब्रा (mumbra

Advertisement
) में हुई दर्दनाक रेल दुर्घटना ने एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेन (local train) व्यवस्था की खस्ताहाली को उजागर कर दिया है। इस हादसे में कई निर्दोष यात्रियों की जान गई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

इस हादसे को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दुबे (President of Apna Purvanchal Federation and Senior Advocate Ashok Dubey) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक तीखा पत्र लिखते हुए रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा सवाल उठाया है।

दुबे ने पत्र में पूछा है, “क्या सरकार की ज़िम्मेदारी केवल मुआवज़ा देकर खत्म हो जाती है? जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनकी जवाबदेही कौन लेगा?” उन्होंने इसे मानव भूल नहीं, बल्कि ‘सिस्टम फेल्योर’ का नतीजा बताया, जो वर्षों से उपेक्षित और जर्जर हो चुकी लोकल ट्रेन प्रणाली का परिणाम है।

“आम जनता की जान की कीमत क्या कम है?”

पत्र में दुबे ने यह भी सवाल उठाया कि जब वातानुकूलित ट्रेनों में स्वचालित दरवाजों की सुविधा हो सकती है, तो वही सुरक्षा प्रणाली लोकल ट्रेनों में क्यों नहीं? “क्या मुंबई की करोड़ों आम जनता की जान की कीमत एसी कोच के यात्रियों से कम है?”, ऐसा सवाल महासंघ ने उठाया है।

उन्होंने हादसे को “अघोषित हत्या” करार देते हुए कहा कि हर बार हादसे के बाद ही रेलवे प्रशासन “एक्टिव मोड” में आता है, जबकि रोजाना चल रही खस्ताहाल ट्रेनों, ओवरलोडिंग, और खुले दरवाजों से होने वाली दुर्घटनाओं को नजरअंदाज किया जाता है।

तकनीकी सुधारों की माँग – “अब नहीं तो कभी नहीं”

अपना पूर्वांचल महासंघ ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि बिना किसी देरी के मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे अनिवार्य किए जाएं। विशेष रूप से टिटवाला, डोंबिवली, वसई, विरार, मीरा रोड, भायंदर, अंधेरी, चेंबूर, पनवेल और बेलापुर जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर प्राथमिकता से सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संपूर्ण ज़िम्मेदारी सरकार और रेलवे प्रशासन पर होगी।

रेल मंत्री से की सुधारों की अपील

पत्र के अंत में अशोक दुबे ने रेल मंत्री से यह अपील की है कि वे इस दुर्घटना को महज एक हादसा न मानें, बल्कि इसे मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन व्यवस्था की सुरक्षा के अहम सवाल के रूप में लें — और सुधारों की ठोस शुरुआत करें।

Asha bhosale: अधूरा रह गया आशा ताई का ‘जाने दो…’ गाना
BMC Election 2026: एनसीपी ने जारी की तीसरी और फाइनल लिस्ट, मुंबई में 94 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेगी! उद्धव ठाकरे का बड़ा इशारा, कौन होगा चेहरा?
आयारामों की सेटिंग, निष्ठावानों की कटिंग, चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष का हुआ विस्फोट
EVM Machine- संविधान का अपमान कर और ईवीएम का जुगाड़ कर जीते हो, हम उसका विरोध कर रहे हैं – आदित्य ठाकरे
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
FotoJet 2025 07 22T224611.706
नवीमुंबईराजनीतिसिटी

Election Commission Guidelines: नवी मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियां तेज आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन अलर्ट

Deepak dubey
Deepak dubey
December 17, 2025
Fake aadhar card: नगरसेवक का स्टंप इस्तेमाल कर बना रहे थे बंगलादेशियो का आधार, 11 आधार कार्ड और 109 पैन कार्ड किए जब्त
Ayesha khan : पीरियड्स के पेन में की थी ‘शरारत’! शूटिंग के समय रो पड़ी ये एक्ट्रेस
बदलापुर के गोदाम में आग, बड़ा नुकसान टला
Worli Residents’ Outrage: 2,500 परिवारों का सपना अधर में, वरली में SRA के खिलाफ किया गया आंदोलन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?