Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Influenza virus: इन्फ्लुएंजा वायरस से महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत

images 2023 03 18T143050.036

मुंबई:- स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने कल विधानसभा (Assembly) में स्वीकार किया कि राज्य में विषाणु से फैलने वाली संक्रामक बीमारी              इन्फ्लूएंजा (Influenza virus)  से नगर, नागपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। अभी तक राज्य में एच1एन1 के 303 और एच3एन2 के 58 रोगी मिले हैं। इस बीमारी के मरीज मुंबई, पुणे, नागपुर, ठाणे, संभाजीनगर, सांगली, कोल्हापुर जिले के शहरी इलाकों में मिले हैं। इस संदर्भ में कल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समीक्षा आयोजित की गई है। इधर मुंबई में इन्फ्लूएंजा से 11 लोग संक्रमित हुए हैं। इन्फ्लुएंजा के प्रसार को देखते हुए चिंचपोकली स्थित कस्तूरबा अस्पताल में दस बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। सावंत ने कहा कि इन्फ्लूएंजा के मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है और ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार रखे गए हैं। हर तीन घंटे में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इन्फ्लुएंजा से नगर जिले में एक 23 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत हो गई। उसका नाम चंद्रकांत सपकाल है। वह एमबीबीएस पहले वर्ष का छात्र था। उसकी जांच में कोरोना सहित इन्फ्लुएंजा एच1एन1 और एच3एन2 दोनों वायरस मिले हैं। वहीं नागपुर निवासी 74 वर्षीय एके माझाी की मौत एच3एन2 वायरस से हुई।

Advertisement

मुंबई में अब तक 11 लोग इन्फ्लूएंजा के संक्रमित मरीज पाए गए हैं। मरीजों का इलाज मनपा और निजी अस्पतालों में चल रहा है, और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने दी ।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Advertisement

Related posts

Bhojpuri desi hot girl: संगीता दत्त का ‘अमर प्रीत ‘में हॉट अवतार, हर्षित के संग हुई बोल्ड

dinu

Kashigaon Police Fake Note Case: कलर प्रिंटर से घर में छप रहे थे ₹500 के नकली नोट, काशीगांव पुलिस की छापेमारी में दो युवक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद

Deepak dubey

Diva road accident: दिवा में तेज़ रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान, इलाके में आक्रोश, चालक गिरफ्तार

Deepak dubey

Leave a Comment