By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI : डॉक्टरों ने किया कमाल, बच्ची की जोड़ दी कटी तर्जनी, पंखे में अलग हो गई थी अंगुली
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI : डॉक्टरों ने किया कमाल, बच्ची की जोड़ दी कटी तर्जनी, पंखे में अलग हो गई थी अंगुली

सिटीकल्याणठाणेमीरा भायंदरमुंबईहेल्थ शिक्षा

MUMBAI : डॉक्टरों ने किया कमाल, बच्ची की जोड़ दी कटी तर्जनी, पंखे में अलग हो गई थी अंगुली

Deepak dubey
Last updated: December 19, 2022 5:28 pm
Deepak dubey
Published: December 19, 2022
Share
IMG 20221219 WA0012
SHARE

मुंबई। मुंबई के डॉक्टरों ने एक बच्ची की कटी तर्जनी को जोड़कर कमाल कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक 20 माह की बच्ची की अंगुली बीचोबीच उस समय कट गई जब उसने अनजाने में अपने हाथ को टेबल फैन में डाल दिया। इस घटना के बाद परिजन कटी अंगुली उठाकर उसे साफ रूमाल और प्लास्टिक की थैली में लपेटा और बच्ची को साथ लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंच गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने अंगुली को फिर से जोड़ दिया।

Advertisement

मीरा रोड के वॉकहार्ट अस्पताल में कंसल्टेंट प्लास्टिक रिकंस्ट्रक्टिव एंड एस्थेटिक सर्जन डॉ. प्रताप नाडार ने कहा कि बच्ची की दाहिनी तर्जनी से खून बह रहा था। ऐसी स्थित में उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता थी। डॉक्टरों ने बच्चे के माता-पिता के साथ तत्काल सर्जरी की आवश्यकता और संभावित जटिलताओं पर चर्चा की। इसके बाद डॉ. सुशील नेहेटे और डॉ. प्रताप नाडार सहित डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत बच्चे का सर्जरी शुरू कर दी।

तीन घंटे चली सर्जरी

डॉ सुशील नेहेटे ने कहा कि यह सर्जरी जटिलताओं की उच्च दर के कारण चुनौतीपूर्ण था। इस दौरान एक विशेष धमनी, तंत्रिका और एक ऊपरी नस की मरम्मत की गई। सर्जरी की प्रक्रिया पूरी करने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। इस बीच रोगी को उंगली के रंग, तापमान और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने के लिए निगरानी में रखा गया। सर्जरी के तीन दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि वह हल्के सामानों को उठाने या पकड़ने जैसी सभी गतिविधियों के लिए अपनी उंगली का उपयोग करने लगा है।

इस तरह अस्पताल लाना चाहिए कटे हुए हिस्से

डॉक्टरों ने कहा कि किसी तरह की दुर्घटनाओं के मामले में कटे हुए हिस्से को स्वच्छ रूमाल आदि में लपेटना चाहिए। इसके बाद आइस पैक के ऊपर प्लास्टिक की थैली में ठीक से रखकर एक कंटेनर में ले जाना चाहिए। इस बीच इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की क्षतिग्रस्त भाग को नंगे हाथों से संपर्क न होने पाए। यदि समय पर अस्पताल पहुंचते हैं तो उंगलियों की कार्यक्षमता को बहाल करने में मदद मिल सकती है, जो इस मामले में साबित हुआ है। बच्ची समय पर अस्पताल पहुंची। इसलिए उसकी उंगली को बचाया जा सका।

Asha bhosale: अधूरा रह गया आशा ताई का ‘जाने दो…’ गाना
बीटा’ और ‘गामा’ जाएंगे अमेरिका!, अमेरिका में रहनेवाली भारतीय महिला ने लिया नेत्रहीन पिल्लों को गोद
लोकसभा से पहले मिंढे गुट के 13 में से 10 सांसदो का होगा विसर्जन …”, ठाकरे गुट के नेता का बड़ा बयान
Mumbai: मनपा की एफडी पर ‘इनकी’ नजर, पीएम मोदी के भाषण पर बोले आदित्य ठाकरे
cocaines drug bust: साबुन में छुपाया था ₹ 25 करोड़ का कोकीन, अजीब थी तस्करी की दास्तान, भौचक्की रह गई डीआरडीआई
TAGGED:Maharashtra newsmiraroad hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
4ceed3a4 eadb 4e28 9ebe 549db4037578 Volvo Buses
मुंबईसिटी

ST Volvo Bus Scheme Maharashtra: स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में लग्जरी सफर, 100 वॉल्वो से शुरुआत, मंत्री ने बताया योजना

Deepak dubey
Deepak dubey
June 21, 2025
Firing Navi Mumbai उलवे नोड में पुलिस चौकी को डंपर से किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा के लिए पुलिस ने की फायरिंग
Illegal dumping proving fatal for pets too:पालतू जानवरों  के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा अवैध डंपिंग
TISS छात्रा की संदिग्ध मौत, वाशी में 150 छात्रों के साथ पार्टी में था शामिल, रैगिंग का संदेह, जांच में जुटी पुलिस
Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?