Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबई

वृद्ध दंपति का क्रूर हत्यारा पनवेल से गिरफ्तार

IMG 20231017 WA0021

नवी मुंबई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में वृद्ध दम्पत्ति की हाथ पैर कार कर हत्या कर लूटपाट कर फरार हत्यारे को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने नवी मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया। जहा से उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गए है।

जानकारी अनुसार वृद्ध दंपति की हत्या करने के आरोप मे हरीश उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। 25 जून 2023 की रात आजमगढ़ के निजामाबाद इलाके के परसहा कयामुद्दीनपुर गांव मे रहने वाले विश्वनाथ और उनकी पत्नी शनिचरी देवी घर के बाहर सोई थीं। हरीश गैंग के साथ विश्वनाथ के घर पहुंचा। पहले उसने दंपती की हत्या कर दी। यही नहीं निर्ममता की हद पार करते हुए दोनों के हाथ पैर काट दिए। इसके बाद घर में घुसकर नकदी व गहने लूट लिए। विश्वनाथ के बेटे राम लखन उर्फ छांगुर ने शिकायत दर्ज कराया था। विवेचना में हरीश और उसके गैंग का नाम सामने आया। घटना के बाद से वह नवी मुंबई में छिपा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने नवी मुंबई पुलिस की मदद से रविवार रात को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पनवेल कोर्ट मे पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।

Related posts

Parents should stop giving ‘this’ food in tiffin to their children:पेरेंट्स बच्चों को टिफिन में ‘यह’ खाना देना करें बंद !

Deepak dubey

PNG JEWELERS: ‘पीएनजी ज्वेलर्स’ द्वारा ‘मंगलसूत्र महोत्सव मंगलसूत्र का ‘२ इन १ फ्लिप कलेक्शन’ पेश

Deepak dubey

सांताक्रुज से एक वर्षीय का अपहरण करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Deepak dubey

Leave a Comment