Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

लड़कियों का अपहरण कर जिस्मफरोशी का कारोबार

IMG 20220812 WA0022

 

नवी मुंबई में शुरू था गिरोह का कारोबार,17 लड़कियों को बचाया

मुंबई पुलिस ने 9 दलालों को किया गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी की तलाश जारी

 

मुंबई । देश भर के अलग अलग राज्यों से जरूरत मंद लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपहरण कर जबरन जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश मुंबई पुलिस ने किया है ।इस गिरोह द्वारा लड़कियों को नवी मुंबई के नेरुल स्थित शिरावने में बंधकर बनाकर रखी गई 17 लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। गिरोह के 9 दलालों को गिरफ्तार कर फरार मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश की जा रही हैं।
मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थीं कुछ लोग देश के कई राज्यों की लड़कियों को काम दिलाने के बहाने नवी मुंबई के नेरुल बुलाते है। इसके बाद उन्हे अज्ञात जगहों पर बंधक बनाकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराया जा रहा है ।इस जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस के अनैतिक व्यापार प्रतिबंध कक्ष के अधिकारियों ने चार टीम बनाए ।इस टीम ने नेरुल के शिरावने में छापा मारकर 17 लड़कियों को छुड़ाए ।इन लड़कियों को बंधक बनाकर रखे 9 दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है ।छुड़ाए गए लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नौकरी देने के बहाने बुलाया गया था । यहा उन्हे बंधक बनाकर मारपीट कर अलग अलग लोगो के साथ जिस्मफरोशी कराते थे । यहा से भागने की कोशिश करने पर उनके साथ मारपीट किया जाता था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज किया गया है ।इस गिरोह के फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हैं।

कई राज्यों में फैले है जाल
सूत्रों की माने तो इस गिरोह का जाल पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,साउथ सहित कई राज्यों में फैला है। गिरोह से जुड़े दलाल काम की तलाश कर रही लड़कियों और महिलाओं की पहचान करते थे ।इसके बाद उन्हे कई तरह का झांसा देकर नवी मुंबई के नेरुल तक भेजते थे। यहा आने के बाद इनके चंगुल में यह महिलाए फस जाती थी ।इसमें अधिकतर महिलाएं और लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर घरों की होती थी ।

Related posts

BMC Election 2026: असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हर्षवर्धन सपकाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

CAIT: 2000 के नोटों के नए आदेश से व्यापारी न परेशान हो और ना ही हड़बड़ाए : बी.सी.भरतीया

Deepak dubey

हैरिटेज बिल्डिंग में चूहों की दुर्गंध, सीएसएमटी में मरे हुए चूहों की बदबू से रेलकर्मियों और यात्रियों को हो रही परेशानी, सफाई संस्था के काम पर सवाल, 100 से अधिक मरे हुए चूहे मिले

Deepak dubey

Leave a Comment