By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC Election 2026: असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हर्षवर्धन सपकाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC Election 2026: असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हर्षवर्धन सपकाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मुंबईराजनीति

BMC Election 2026: असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हर्षवर्धन सपकाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 2, 2026 4:36 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: January 2, 2026
Share
Rahul Narvekar scaled
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल

Advertisement
ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में सपकाल ने राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे को एक विस्तृत पत्र भेजा है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को धमकाया और उनके आवेदन दाखिल करने में बाधा डाली। कांग्रेस का कहना है कि यह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधा हस्तक्षेप है, जो अत्यंत गंभीर और निंदनीय है।

हर्षवर्धन सपकाल ने पत्र में बताया कि राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर, बहन गौरव शिवालकर और भाभी हर्षदा नार्वेकर ने मुंबई के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 225, 226 और 227 से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आरोप है कि नामांकन दाखिल करने के समय राहुल नार्वेकर स्वयं मौके पर मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री. राहुल नार्वेकर यांच्यावर आचारसंहिता भंगाचा गुन्हा दाखल करून त्यांचे नातेवाईक असलेल्या उमेदवारांच्या प्रचारात सक्रिय असलेल्या विधानसभा अध्यक्षांच्या कार्यालयातील अधिकारी कर्मचाऱ्यांवर कारवाई करण्यात यावी, आ.निवडणूक आयोगाच्या पाठीचा कणा अजून मजबूत आहे हे आपण… pic.twitter.com/5q5CizXeJd

— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) January 2, 2026

कांग्रेस के अनुसार, शाम करीब 5 बजे नामांकन प्रक्रिया के दौरान राहुल नार्वेकर ने पुलिस के माध्यम से भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ आवेदन दाखिल कर रहे विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को धमकाया और उन्हें आवेदन दाखिल करने से रोका। सपकाल ने इसे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है।

सपकाल ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा स्पीकर के कार्यालय के करीब 70 अधिकारी और कर्मचारी राहुल नार्वेकर के रिश्तेदारों के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पत्र में आगे कहा गया है कि लोकतंत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों पर दबाव डाला जा रहा है और उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा प्रशासन पर दबाव डालकर विपक्षी उम्मीदवारों को डराना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह यह साबित करे कि महाराष्ट्र में कानून का राज है और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता व मजबूती बरकरार है।

मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस ने बताया गद्दार, कहा निचलेपन की हदें पार की
Home guard made the girl a victim of his lust: घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिग को होमगार्ड सहित दो लोगो ने बनाया हवस का शिकार
8 यात्रियों वाला विमान मुंबई हवाई अड्डे पर फिसला ,सभी परिचालन बंद
Aditya Thackeray reprimanded the Shinde government: ठेकेदारों के बैंक खातों का हो रहा सौंदर्यीकरण, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार को फटकारा
इंस्टा पर रील्स बनाना, 40 हजार फॉलोअर्स और अफेयर; 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
TAGGED:BMC Election 2026Congress ComplaintHarshwardhan SapkalLetter to Election CommissionMaharashtra congressmaharashtra.Mumbai BMC ElectionRahul Narvekar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
107132973 1665543511436 gettyimages 1178142194 chaudhury notitle191025 np1pb scaled
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

HUID कोड बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक, आज 1अप्रैल से नियम लागू

Deepak dubey
Deepak dubey
April 1, 2023
Quick Heal Foundation: क्विक हील फाउंडेशन ने ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ अवार्ड्स 2024 का आयोजन 
Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में
Death of laborers during drain cleaning:नाला सफाई के दौरान मजदूरो की मौत मामला, ठेकेदार सहित चार गिरफ्तार , बिना सेफ्टी किट के मजदूरो से करा रहे थे काम
Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?