By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: JoIndia Exclusive: दुबई पुलिस बनकर ठगों ने मुंबई के कारोबारी Nitin Nandekar के HSBC बैंक खाते से उड़ा दी रकम
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » JoIndia Exclusive: दुबई पुलिस बनकर ठगों ने मुंबई के कारोबारी Nitin Nandekar के HSBC बैंक खाते से उड़ा दी रकम

क्राइममुंबईरीडर्स चॉइस

JoIndia Exclusive: दुबई पुलिस बनकर ठगों ने मुंबई के कारोबारी Nitin Nandekar के HSBC बैंक खाते से उड़ा दी रकम

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 25, 2025 11:24 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: December 25, 2025
Share
Dubai Police
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: कोलाबा (Colaba) के एक कारोबारी को अंतरराष्ट्रीय साइबर (international cyber) ठगों ने एक बेहद सुनियोजित और खतरनाक ठगी का शिकार बना लिया। JoIndia exclusive team के अनुसार ठगों ने खुद को यूएई (दुबई) पुलिस अधिकारी बताकर कारोबारी को डराया-धमकाया और उसके HSBC बैंक खातों से 50 लाख रुपए से अधिक की रकम निकाल ली। यह ठगी 8 नवंबर 2025 को हुई, जब पीड़ित कारोबारी नितिन कृष्णराव नांदेकर (Nitin Nandekar brother of Padmakar Nandekar CRA vice president

Advertisement
) को एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दुबई पुलिस का अधिकारी अहमद रिफात अब्दुल्ला बताया और दावा किया कि उनके खिलाफ भारत-यूएई की संयुक्त जांच चल रही है। इस घटना के बाद कोलाबा रेजिडेंट असोसिएशन के अध्यक्ष रहे डॉ. पद्माकर नांदेकर ने पुलिस की मदद से साइबर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

HSBC खातों को बनाया गया निशाना

ठग ने वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित को यह विश्वास दिलाया कि उसे अवैध रूप से “गोल्डन वीज़ा” मिला है और उसके भारतीय बैंक खातों की जांच की जा रही है। आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसे नांदेकर के HSBC एनआरई और एनआरओ खातों की पूरी जानकारी है। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए ठग ने व्हाट्सएप पर दुबई पुलिस का फर्जी पहचान पत्र (ID card) भेजा। यह आईडी इतनी पेशेवर तरीके से बनाई गई थी कि नांदेकर को कॉलर के असली अधिकारी होने का यकीन हो गया।

डिजिटल अरेस्ट किया, OTP बताते ही खाता साफ

ठग ने नांदेकर को धमकाया कि अगर वह सहयोग नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई होगी। उन्हें कथित जांच के नाम पर कमरे में ही रहने और किसी से संपर्क न करने को कहा गया। “वेरिफिकेशन” के बहाने ठग ने पीड़ित से वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मांगे। ये OTP उनके HSBC सेविंग अकाउंट और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड से जुड़े थे। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने OTP साझा कर दिए, जिसके तुरंत बाद खातों से पैसे निकलने लगे। कुछ ही मिनटों में ₹27,36,123.94 की राशि पीड़ित के खातों से निकाल ली गई। यह रकम एनआरई, एनआरओ खातों और क्रेडिट कार्ड से निकालकर भारत के ही अज्ञात और ट्रेस न हो सकने वाले खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

साइबर पुलिस में FIR दर्ज, IT एक्ट की धाराएं लागू

घटना के बाद जब नांदेकर ने एक दोस्त से चर्चा की, तब उन्हें समझ आया कि यह एक पुलिस प्रतिरूपण (Impersonation) साइबर ठगी है। जब उन्होंने दोबारा कॉल करने की कोशिश की तो फोन नंबर और ई-मेल तुरंत बंद पाए गए। पीड़ित की ओर से उनके भाई पद्माकर कृष्णराव नांदेकर ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, फर्जी पहचान और साइबर अपराध शामिल हैं।

Readers choice-

Anjali Damania exposes Kokate: कोकाटे की 48 करोड़ की संपत्ति पर उठे सवाल, दमानिया बोलीं – अब जनता को ही फैसला लेना होगा

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का बढ़ता चलन – sproud news

सरकारी नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। Acknowledgment Numbers: 21911250125523, 21911250125565. साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की अंतरराष्ट्रीय पुलिस बनकर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वीडियो कॉल और नकली आईडी के इस्तेमाल से ठग लोगों के डर का फायदा उठा रहे हैं।

HSBC बैंक को दी गई सूचना, जांच जारी

पीड़ित ने HSBC बैंक को तुरंत ठगी की जानकारी दी है। बैंक की आंतरिक सुरक्षा टीम लेन-देन की जांच कर रही है। रकम की रिकवरी इस बात पर निर्भर करेगी कि खातों को कितनी जल्दी फ्रीज किया गया। मुंबई साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह भारत के बाहर से संचालित हो रहा है। यूएई प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय सहयोग लिया जा सकता है।

पुलिस की जनता के लिए चेतावनी

पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पुलिस अधिकारी कभी OTP नहीं मांगता, जांच फोन या वीडियो कॉल पर नहीं होती, किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत स्थानीय पुलिस से पुष्टि करें। यह मामला दर्शाता है कि साइबर अपराध केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक नुकसान भी पहुंचाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय रैकेट में कंबोडिया वियतनाम सेंटर

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भारत में म्यूल अकाउंट्स और फर्जी सिम कार्ड जुटाता है, जबकि कॉल सेंटर कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों से संचालित किए जाते हैं। कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर जबरन ठगी कॉल करवाने की भी जानकारी सामने आई है।

डॉ. पद्माकर नांदेकर ने साइबर जागरूकता अभियान किया शुरू

कफ परेड पुलिस स्टेशन ने कफ परेड रेसिडेंट्स एसोसिएशन (CPRA) के साथ मिलकर साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में डॉ. पद्माकर नांदेकर (उपाध्यक्ष, CPRA) ने पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है। डॉ. पद्माकर नांदेकर ने कहा कि मेरे कॉल नम्बर 9702999999 पर मुझसे कोई भी फोन कर मदद ले सकता है। और जरूरत के अनुसार ईमेल भी pnandekar@gmail.com पर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-

Drug Queen Pagli : मुंबई की ‘ड्रग क्वीन’ ‘पगली’ गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी में एक साल की जेल, कुख्यात रॉमा शेख उर्फ पगली रानी पुरानी MD ड्रग पेडलर

Dharmendra Passes Away fake news: “बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन को लेकर अफवाहें तेज, बेटी ईशा देओल मीडिया पर भड़की, प्लीज हाथ जोड़ती हूँ

Cyber Crime Senior Citizens: मुंबई में 1 अरब का डिजिटल अरेस्ट घोटाला! बुजुर्गों की कमाई लूटी, पुलिस की नींद अब खुली

पीएफआई के नागपाड़ा प्रमुख के सात अकाउंट का खेल
Tanushree Dutta Nana Patekar controversy: “तनुश्री-नाना विवाद में सदावर्ते की एंट्री, तीनों खानों पर निशाना”
फुले, अंबेडकर ने भीख मांग कर स्कूल चलाया, मंत्री चंद्रकांत पाटील का विवादित बयान
PAYTM: पेटीएम में मनी लांड्रिंग से इंकार , ईडी जांच से नहीं कोई संबंध
बडा ट्विस्ट!, भाजपा की अपने ही घटक दलों के साथ शुरू हुई गुंडई, अजीत पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष की कर दी पिटाई, भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
TAGGED:Cyber Awareness Campaigncyber crimeCyber Crime MumbaiDubai PoliceDubai Police ImpersonationHSBC Account HackedInternational Cyber FraudIT Act Cyber CrimeJoIndia exclusivemumbaiMumbai crimeMumbai Cyber Scam 2025Nitin nandekarNitin Nandekar ScamOTP Fraud Indiapadmakar nandekar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
56357107
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

नवीमुंबई मेट्रो परियोजना: 500 करोड़ लोन देगी आईसीआईसीआई बैंक

Deepak dubey
Deepak dubey
December 1, 2022
Ticket Checking Violence in Mumbai: बोरीवली टीसी ऑफिस में हंगामा, अवैध यात्रियों ने की मारपीट और तोड़फोड़
MUMBAI: एयर इंडिया में सह-यात्री पर पेशाब करने वाले युवक को नौकरी से निकाला
Fungal Infections: ठंड के मौसम में खुजली को न करें नजरअंदाज, कहीं यह फंगल इन्फेक्शन की शुरुआत तो नहीं?
गृहणियों के लिए राहत भरी खबर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?