जो इंडिया / मुंबई। शहर के ड्रग नेटवर्क की सरगना कही जाने वाली कुख्यात तस्कर रॉमा आरिफ शेख उर्फ ‘पगली’ Drug Queen Pagli (37
जानकारी के अनुसार, पहले भी भायखला पुलिस ने रॉमा Drug Queen Pagli के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 110 के तहत रोकथामात्मक कार्रवाई की थी। लेकिन रिहाई के बाद उसने दोबारा नशे का कारोबार शुरू कर दिया।
इसके बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने रॉमा Drug Queen Pagli के खिलाफ Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988 (PIT-NDPS) के तहत विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और इसे गृह विभाग, महाराष्ट्र सरकार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवन भारती के माध्यम से भेजा। रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद, मंगलवार को रॉमा को कोल्हापुर जेल में हिरासत में ले लिया गया।
जोइंडिया सूत्रों के अनुसार, रॉमा लंबे समय से मुंबई के कई इलाकों में मेफेड्रोन (MD) और अन्य नशे के पदार्थों की तस्करी का जाल फैला चुकी थी। उसके गिरोह में कई सक्रिय सदस्य हैं, जो युवाओं को निशाना बनाकर नशे की आपूर्ति करते थे।
पुलिस अब Drug Queen Pagli से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े सप्लायर शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-
2) Unoin budget में मुंबई व महाराष्ट्र के हाथ खाली धोखा, मुंबईकरों में दिखी नाराजगी



