By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Cyber Crime Senior Citizens: मुंबई में 1 अरब का डिजिटल अरेस्ट घोटाला! बुजुर्गों की कमाई लूटी, पुलिस की नींद अब खुली
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Cyber Crime Senior Citizens: मुंबई में 1 अरब का डिजिटल अरेस्ट घोटाला! बुजुर्गों की कमाई लूटी, पुलिस की नींद अब खुली

क्राइममुंबई

Cyber Crime Senior Citizens: मुंबई में 1 अरब का डिजिटल अरेस्ट घोटाला! बुजुर्गों की कमाई लूटी, पुलिस की नींद अब खुली

Deepak dubey
Last updated: November 3, 2025 11:55 am
Deepak dubey
Published: November 3, 2025
Share
cyber crime with senior citizens
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Cyber Crime Senior Citizens)

Advertisement

मुंबई में “डिजिटल अरेस्ट” (“Digital Arrest”)   के मामले अब नए खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। साइबर अपराधियों ने शहर के सीनियर सिटीजन को निशाना बनाकर अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक कुल 128 डिजिटल अरेस्ट केस दर्ज किए जा चुके हैं।

बुजुर्ग बने ठगों का आसान निशाना

साइबर गैंग विशेष रूप से उन बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं जो घर में अकेले रहते हैं या जिनके बच्चे विदेश में हैं। ऐसे लोगों के पास रिटायरमेंट के बाद जीवनभर की कमाई होती है, जिसे अपराधी अपनी चालाकी से लूट रहे हैं। ठग खुद को सीबीआई, ईडी या क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या फोन पर “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाते हैं और लाखों-करोड़ों रुपये वसूलते हैं।

पुलिस ने अब शुरू की जागरूकता मुहिम

लंबे समय तक चुप रहने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस की नींद खुली है। डीसीपी जोन 9 के तहत 29 पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम ने अब तक 847 से अधिक सीनियर सिटीजन के घर जाकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी है।
पुलिस अफसरों ने बुजुर्गों को बताया कि —

> “सीबीआई, ईडी या क्राइम ब्रांच किसी को भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, न ही ऐसा कोई कानून मौजूद है।”

उन्होंने सलाह दी कि अनजान नंबर से वीडियो कॉल या लिंक क्लिक न करें, और किसी भी स्थिति में निजी जानकारी या बैंक डिटेल साझा न करें।

अब तक के बड़े केस

मार्च 2025: 86 वर्षीय महिला से 20 करोड़ रुपये की ठगी, खुद को ईडी अधिकारी बताकर किया गया डिजिटल अरेस्ट।

अक्टूबर 2025: 72 वर्षीय बिज़नेसमैन कपल को 40 दिन तक मानसिक बंधक बनाकर 58 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने कपल को मानसिक रूप से इतना डराया कि वे अपनी सारी संपत्ति गंवा बैठे।

अगस्त 2025: 81 वर्षीय महिला को उच्च रिटर्न निवेश योजना का लालच देकर 7.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

साइबर पुलिस की चेतावनी

साइबर पुलिस के मुताबिक, अपराधी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो सेवानिवृत्त हैं, सर्विस फंड पा चुके हैं या जिनके बच्चे विदेशों में हैं। इन बुजुर्गों के खातों में बड़ी रकम होती है, जिसे ठग विभिन्न तरीकों से हड़प लेते हैं।

अब जरूरी है — जागरूकता ही सुरक्षा

विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है। किसी भी सरकारी संस्था या बैंक द्वारा फोन, वीडियो कॉल या लिंक के माध्यम से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बुजुर्गों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Wah! तीसरी आंख की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र, 24 घंटे रहेगा पहरा
Salman Khan new movie: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड डील!
CRIME: पत्नी का पर्स चोरी करने के शक में दो यात्रियों का किया अपहरण
Craze for imported cars: इंपोर्टेड कारों का क्रेज,दस महीने में 98 करोड़ राजस्व प्राप्त
डाबर ने लांच किया ‘डाबर वैदिक ग्रीन टी डिटॉक्स कॉफी
TAGGED:cyber crimeMaharashtra newsmumbai newssenior citizen
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230326 WA0008
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Digha station may start from April: अप्रैल 2023 से यात्री नए दीघा स्थानक से सफर शुरू कर सकते हैं

Deepak dubey
Deepak dubey
March 26, 2023
MUMBAI: सरकार को “सुप्रीम” फटकार! जांच एजेंसियों के कार्यालयों में
Praygraj magh mela 2026 : CM योगी पर भड़के शंकाराचार्य : धरने पर बैठे, दाना-पानी त्यागा
मुंबई में 180 बेस्ट बस स्टॉप पर ई-बाइक की सुविधा
धनंजय मुंडे ने बीड को बनाया बिहार, युवाओं के कमर में ‘कट्टा’, अंजली दमानिया का पोस्ट वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?