By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP Internal Conflict: आंसुओं में डूबी निष्ठा, दुश्मनों की एंट्री ने बीजेपी विधायक के आंखों में आए आंसू, कार्यकर्ताओं का टूटा मन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP Internal Conflict: आंसुओं में डूबी निष्ठा, दुश्मनों की एंट्री ने बीजेपी विधायक के आंखों में आए आंसू, कार्यकर्ताओं का टूटा मन

राजनीति

BJP Internal Conflict: आंसुओं में डूबी निष्ठा, दुश्मनों की एंट्री ने बीजेपी विधायक के आंखों में आए आंसू, कार्यकर्ताओं का टूटा मन

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 25, 2025 10:56 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 25, 2025
Share
BJP Maharashtra Politics
SHARE

आगामी महानगरपालिका चुनाव से पहले प्रदेश में बीजेपी में जबरदस्त अंदरूनी कलह सामने आ गई है। भाजपा में बड़ा सवाल लगा है कि चुनावी गणित के नाम पर पार्टी अपनी जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। दुआरे दलों से ऐरे गैरे नेताओं को प्रवेश देकर भाजपा की छवि मलिन की जा रही है। कई जगह पर बड़े नेताओं के बीच इस प्रवेश को लेकर विवाद दिख रहा है। कार्यकर्ता प्रवेश देने वाले नेताओं का जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसा ताजा स्थिति नासिक में देखने को मिली है। अन्य दलों से पूर्व विधायक, पूर्व महापौर समेत पांच बड़े नेताओं के भाजपा प्रवेश ने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। हालात ऐसे बने कि पार्टी के ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मंत्री गिरीश महाजन का बीजेपी कार्यालय के बाहर घेराव कर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम ने बीजेपी के अनुशासन और एकजुटता के दावे की पोल खोल दी है। जिन नेताओं को कल तक विरोधी दलों का चेहरा माना जा रहा था, आज उन्हीं की एंट्री पर लाल कालीन बिछा दिया गया, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

फरांदे की अनुपस्थिति और भावुक प्रतिक्रिया

बीजेपी विधायक देवयानी फरांदे ने इस पार्टी प्रवेश कार्यक्रम से दूरी बनाकर अपना विरोध जता दिया। जब उन्होंने मीडिया से बात की, तो वे भले ही कहती रहीं कि मैं नाराज नहीं हूं यह कहना अजीब लगता है, लेकिन उनकी आंखों में छलकते आंसू बहुत कुछ कह गए। फरांदे ने साफ शब्दों में कहा कि आगामी महापालिका चुनाव के लिए उनका पैनल पहले से तैयार था, ऐसे में अचानक बाहरी नेताओं की एंट्री से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटना स्वाभाविक है।

गिरीश महाजन का दावा, कार्यकर्ताओं में अविश्वास

मंत्री गिरीश महाजन ने पार्टी प्रवेश का बचाव करते हुए दावा किया कि यह सभी नेता बीजेपी के नेतृत्व और विचारधारा पर भरोसा जताकर मुख्यधारा में आए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब बाहर कोई नहीं बचा और 100 से अधिक नगरसेवक बीजेपी के चुने जाएंगे। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आई, जब निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने उन्हीं के खिलाफ नारेबाजी कर डाली। देवयानी फरांदे का यह बयान कि अगर सब नेता ही बनेंगे तो कार्यकर्ता कौन रहेगा, बीजेपी के भीतर सुलग रहे असंतोष की गंभीर चेतावनी है। नाशिक की इस घटना ने साफ कर दिया है कि बीजेपी में “गद्दारों” की एंट्री को लेकर विरोध के सुर अब खुलकर सामने आने लगे हैं।

केवल चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने से…, जितेंद्र आव्हाड ने केंद्र सरकार की आलोचना की
राज्यसभा में जय हिंद, वंदे मातरम पर रोक, सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, नहीं कहा जायेगा थैंक्यू
Hindu Hriday Samrat Balasaheb Health Centre: हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की बढ़ गई संख्या,107 से बढ़कर 151 पर पहुंचा
गणेश नाईक के हाथो ‘भारत समाचार टीवी’ डिजिटल मीडिया का शुभारंभ
गैंगस्टर दीपक टीनू की ‘प्रेमिका’ मुंबई से गिरफ्तार
TAGGED:bjpBJP Defections ControversyBJP Grassroots AngerBJP Leadership CrisisBJP Loyal Workers DiscontentBJP Maharashtra PoliticsBJP MLA Emotional ReactionBJP Municipal Election TurmoilBJP Party Entry DisputeBJP Ticket Distribution RowBJP Worker Protestgirish mahajanMaharashtra Politicsmaharashtra.politics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230929 WA0001
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

CAIT: जीएसटी परिषद की बैठक में मोटे अनाज उत्पादों पर जीएसटी दर घटाकर 5% की स्वागत योग्य कदम : शंकर ठक्कर

Deepak dubey
Deepak dubey
October 7, 2023
कैट की मुहिम लाई रंग
राष्ट्रगान अवमानना मामले में बनर्जी की याचिका पर सुनवाई पूरी
क्या भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होंगे ? उद्धव ठाकरे ने दिया जवाब…
RAILWAY: तत्काल प्रो – प्लस का कमाल, टिकट दलालों का है मकड़जाल, रेलवे प्रशासन हो रही नाकाम, मुंबई से निकाले जा रहे यूपी रिटर्न टिकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?