By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में

देश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में

Deepak dubey
Last updated: October 14, 2025 8:26 am
Deepak dubey
Published: October 14, 2025
Share
IMG 20251014 WA0038
SHARE

जो इंडिया /नई दिल्ली / जिनेवा। (Coldrif poisonous syrup)
भारत में बने कुछ कफ सिरप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO

Advertisement
) ने एक बड़ा ग्लोबल अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में “कोल्डरिफ” सिरप पीने से 23 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत के बाद यह कार्रवाई की गई है। WHO ने सभी देशों से अपील की है कि वे इन सिरपों की बिक्री और उपयोग पर तुरंत निगरानी बढ़ाएं, क्योंकि इनमें जानलेवा रसायन “डाइथिलीन ग्लाइकॉल” (Diethylene Glycol) की घातक मात्रा पाई गई है।

कौन-कौन से सिरप पर WHO की नज़र

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, तीन भारतीय कंपनियों के दवाओं के विशेष बैच खतरनाक घोषित किए गए हैं –

1. Coldrif (कोल्डरिफ) – निर्माता: श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स, मध्य प्रदेश

2. Respifresh TR (रेस्पिफ्रेश टीआर) – निर्माता: रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स

3. Relife (रिलीफ) – निर्माता: शेप फार्मा

इन सिरपों में पाया गया ज़हरीला तत्व ‘डाइथिलीन ग्लाइकॉल’ तय सीमा से लगभग 500 गुना अधिक था, जो बच्चों के लिए अत्यंत घातक माना जाता है। WHO ने कहा कि इस रसायन के कारण किडनी फेलियर, मस्तिष्क क्षति और मृत्यु तक हो सकती है।

भारत सरकार और WHO की संयुक्त जांच

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने WHO को जानकारी दी है कि यह कफ सिरप मुख्यतः पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दिया गया था।
CDSCO ने स्पष्ट किया कि इन दवाओं का भारत से निर्यात नहीं हुआ है और किसी अवैध निर्यात के सबूत भी नहीं मिले हैं।

WHO फिलहाल इन सिरपों के नमूनों की अंतरराष्ट्रीय जांच कर रहा है और अन्य देशों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अमेरिकी FDA (Food and Drug Administration) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ये ज़हरीले सिरप संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं भेजे गए। हालांकि, WHO ने कहा कि कई बार दवाएं तीसरे देशों के ज़रिए भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच जाती हैं, इसलिए सभी देशों को सतर्क रहना चाहिए।

पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय कफ सिरप पर सवाल उठे हैं। इससे पहले गाम्बिया (अफ्रीका) में भी 2022 में भारतीय निर्मित सिरप से दर्जनों बच्चों की मौत हुई थी। तब भी WHO ने डाइथिलीन ग्लाइकॉल को ही मुख्य ज़हर बताया था।

WHO की सलाह

WHO ने देशों से अपील की है कि –

इन तीनों कंपनियों के उत्पादों को तुरंत बाज़ार से हटाया जाए

डॉक्टर और फार्मासिस्ट इन ब्रांड्स की डिलीवरी रोकें

माता-पिता बच्चों को कोई भी सिरप देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें

Vihar Lake drowning Mumbai: विहार लेक हादसे के बाद जागी मनपा, लेकिन क्या अब भी काफी है ये कदम?
Beware of Chinese kite strings: ठाणे जिले के भिवंडी के फ्लाईओवर पर चीनी पतंग के मांझे से सावधान रहें
महाराष्ट्र के मंत्रियों को क्यों नहीं चाहिए इलेक्ट्रिक वाहन ?
54 types of fish will be banned: पापलेट और कोलबी प्लेट से होगा गायब, 54 तरह की मछलियों पर लगा प्रतिबंध
Seawoods jewellery robbery: सीवुड में हथियारबंद लुटेरों का आतंक, ज्वेलर्स शॉप में घुसकर की बड़ी लूट
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsWorld Health Organization
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
murder1
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

MURDER: पत्नी से अनैतिक संबंध रखने पर 17 साल के लड़के की हत्या; शव के किये टुकड़े-टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
August 31, 2023
MUMBAI : फॉर्मूला ग्रुप और शिखर एनजीओ की अच्छी पहल , धारावी के बच्चों में बांटी गई क्रिसमस की खुशियां
ISRO Chairman Visit Vashi Police Station: ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन का वाशी पुलिस स्टेशन में अचनाक दौरा, पुलिस जवानों से की मुलाकात
बेलापुर से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी शुरू
Woman gives birth to child in moving train: चलती लोकल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?