By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में

देश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

Coldrif poisonous syrup: कोल्डरिफ’ कफ सिरप बना मौत का ज़हर! WHO का वैश्विक अलर्ट – 23 नवजातों की जान लेने वाले सिरप पर भारत की तीन कंपनियां घेरे में

Deepak dubey
Last updated: October 14, 2025 8:26 am
Deepak dubey
Published: October 14, 2025
Share
IMG 20251014 WA0038
SHARE

जो इंडिया /नई दिल्ली / जिनेवा। (Coldrif poisonous syrup)
भारत में बने कुछ कफ सिरप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO

Advertisement
) ने एक बड़ा ग्लोबल अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में “कोल्डरिफ” सिरप पीने से 23 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत के बाद यह कार्रवाई की गई है। WHO ने सभी देशों से अपील की है कि वे इन सिरपों की बिक्री और उपयोग पर तुरंत निगरानी बढ़ाएं, क्योंकि इनमें जानलेवा रसायन “डाइथिलीन ग्लाइकॉल” (Diethylene Glycol) की घातक मात्रा पाई गई है।

कौन-कौन से सिरप पर WHO की नज़र

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, तीन भारतीय कंपनियों के दवाओं के विशेष बैच खतरनाक घोषित किए गए हैं –

1. Coldrif (कोल्डरिफ) – निर्माता: श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स, मध्य प्रदेश

2. Respifresh TR (रेस्पिफ्रेश टीआर) – निर्माता: रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स

3. Relife (रिलीफ) – निर्माता: शेप फार्मा

इन सिरपों में पाया गया ज़हरीला तत्व ‘डाइथिलीन ग्लाइकॉल’ तय सीमा से लगभग 500 गुना अधिक था, जो बच्चों के लिए अत्यंत घातक माना जाता है। WHO ने कहा कि इस रसायन के कारण किडनी फेलियर, मस्तिष्क क्षति और मृत्यु तक हो सकती है।

भारत सरकार और WHO की संयुक्त जांच

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने WHO को जानकारी दी है कि यह कफ सिरप मुख्यतः पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दिया गया था।
CDSCO ने स्पष्ट किया कि इन दवाओं का भारत से निर्यात नहीं हुआ है और किसी अवैध निर्यात के सबूत भी नहीं मिले हैं।

WHO फिलहाल इन सिरपों के नमूनों की अंतरराष्ट्रीय जांच कर रहा है और अन्य देशों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अमेरिकी FDA (Food and Drug Administration) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ये ज़हरीले सिरप संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं भेजे गए। हालांकि, WHO ने कहा कि कई बार दवाएं तीसरे देशों के ज़रिए भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच जाती हैं, इसलिए सभी देशों को सतर्क रहना चाहिए।

पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय कफ सिरप पर सवाल उठे हैं। इससे पहले गाम्बिया (अफ्रीका) में भी 2022 में भारतीय निर्मित सिरप से दर्जनों बच्चों की मौत हुई थी। तब भी WHO ने डाइथिलीन ग्लाइकॉल को ही मुख्य ज़हर बताया था।

WHO की सलाह

WHO ने देशों से अपील की है कि –

इन तीनों कंपनियों के उत्पादों को तुरंत बाज़ार से हटाया जाए

डॉक्टर और फार्मासिस्ट इन ब्रांड्स की डिलीवरी रोकें

माता-पिता बच्चों को कोई भी सिरप देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें

BMC corruption case: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीएमसी अधिकारी! 35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
Kalwa crime: कलवा में गुंडे का तांडव – नागरिकों पर हमला कर फैलाया खौफ, पूरी घटना CCTV में कैद
CIDCO’s Mahagrihmanirman Yojana: सिडको की महागृहनिर्माण योजना में 24 घंटों में 12,400 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
BEST employees will get benefits in bmc hospital: मनपा अस्पतालो में बेस्ट कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता, 38 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Gangster Bishnoi threatens Salman: मांगे माफ़ी नहीं तो सजा भुगतेगा सलमान खान !, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा का किया रिव्यू
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsWorld Health Organization
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 1522054684471 government school
कल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईशिक्षा

नवी मुंबई महानगर पालिका को मिलेंगे 71 शिक्षण कर्मचारी

Deepak dubey
Deepak dubey
March 12, 2024
Water is being wasted!: पानी की बूंद-बूंद को तरस रही जनता, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद!, डोंबिवली में भूमिगत जल पाइपों में बड़ा रिसाव, नागरिकों में आक्रोश
डॉन’ के गुर्गों का दुबई में सेलिब्रेशन पार्टी, बॉलीवुड सितारों को 40 करोड़ रुपये दिए जाने का संदेह
Artificial Intelligence (AI): पढ़ाई होगी आसान, AI गुणों की खान
Airoli Mangrove Safari Park: ऐरोली क्षेत्र में मैंग्रोव पार्क स्थापित करने के लिए अध्ययन रिपोर्ट तैयार करें – वनमंत्री गणेश नाईक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?