By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: PAYTM: पेटीएम में मनी लांड्रिंग से इंकार , ईडी जांच से नहीं कोई संबंध
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » PAYTM: पेटीएम में मनी लांड्रिंग से इंकार , ईडी जांच से नहीं कोई संबंध

कल्याणदेश-दुनियामुंबई

PAYTM: पेटीएम में मनी लांड्रिंग से इंकार , ईडी जांच से नहीं कोई संबंध

Deepak dubey
Last updated: February 7, 2024 3:30 am
Deepak dubey
Published: February 7, 2024
Share
IMG 20240207 WA0000
SHARE

मुंबई। पेटीएम(Paytm)द्वारा इसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से इनकार करने के बाद राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने एक साक्षात्कार में कहा है कि कानून लागू करने वाली किसी भी एजेंसी ने इस दिग्गज फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। यह स्पष्टीकरण उन अटकलों और भ्रामक मीडिया रिपोर्टों के बीच आया है जिसमें पेटीएम के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की खबर दी जा रही थी।

Advertisement

इस साक्षात्‍कार के दौरान संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई करनी होगी तो कानून प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी। फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है। यह बयान मीडिया में कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच से जुड़ी खबरों का खंडन करता है।

पेटीएम ने स्वयं एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस मामले में सफाई दी थी और मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी गतिविधियों में किसी भी तरह की संलग्‍नता से इनकार किया था। कंपनी ने जोर देकर कहा था “हम भारतीय कानूनों का पालन करते हैं और नियामक आदेशों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं।”

फाइलिंग में स्पष्ट किया गया था कि न तो कंपनी और न ही इसके संस्थापक और सीईओ मनी लॉन्ड्रिंग के लिए प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं। इसने अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ व्यापारियों/उपयोगकर्ताओं से पिछली पूछताछ को स्वीकार किया और ऐसी जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग करने की बात कही।

1 फरवरी को हुई एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान पेटीएम के प्रेसिडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता ने नोडल खातों को स्थानांतरित करने के लिए साझेदारी के लिए शीर्ष बैंकों के साथ चल रही चर्चा का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि तीन अन्य बैंक निर्देशित नोडल खातों को समायोजित करने में रुचि रखते हैं।

भावेश गुप्ता ने कहा “हमारे पास विभिन्न व्यवसायों के लिए कई नोडल खाते हैं। पेटीएम और ग्रुप की कंपनियां केवल पेटीएम पेमेंट बैंक ही नहीं बल्कि बड़े वाणिज्यिक बैंकों के साथ भी खाते मेंटेन रखती हैं। हमारे पास 3 और बैंक हैं जिनमें हमारे पास पहले से ही नोडल बिजनेस पर एपीआई कनेक्ट हैं। ये सभी 3 बैंक यह सु‍निश्चित करने के लिए दिलचस्‍पी रखते हैं कि इन नोडल खातों, जिन्‍हें पेटीएम पेमेंट बैंक में बंद करने का निर्देश मिला है, को इन 3 बैंकों में से किसी एक में स्थानांतरित किया जा सकता है।

इसके अलावा, कंपनी ने 29 फरवरी के बाद भी पेटीएम ऐप के लगातार काम करते रहने पर जोर देते हुए, उपयोगकर्ताओं को बिना किसी बाधा के सेवायें प्रदान करने की गारंटी दी है।

Vidhansabha election: विधानसभा चुनाव का जल्द बिगुल बजेगा, मुंबई मनपा आयुक्त ने की समीक्षा, काम पर लगी प्रशासनिक मशीनरी
Dharmendra health: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी — घर के बाहर मीडिया पर भड़के सनी देओल
मोबाइल दुकान में युवक ने लगाई फांसी
जौनपुर के मड़ियाहूं में जहर खाकर युवती ने दी जान
Sandip Naik BJP joining: भाजपा को मिला नया राजनीतिक चेहरा: संदीप नाईक का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220818 WA0018
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CAIT: मूंगफली तेल ₹3000 प्रति टीन के करीब पहुंचा, सरकार ने रोक नहीं लगाई तो और भी बढ़ सकते हैं दाम : शंकर ठक्कर

Deepak dubey
Deepak dubey
April 9, 2023
आरटीओ के बाहर लर्नर लाइसेंस का शुरू था झोल
PNG JEWELLERS: लाइटस्टाइल मोहीम के साथ ऑफिस और दैनिक उपयोग के लिए पीएनजी ज्वेलर्स द्वारा आभूषणों की नई श्रृंखला
Panvel school controversy: पनवेल स्कूल में गंदगी का सबक: छात्राओं से बाथरूम में धुलवाई गई थालियां, वीडियो वायरल, 3 निलंबित
Misuse of municipal sports complex: मनपा के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का दुरूपयोग, खेल के बजाय शूटिंग व शादियां ज्यादा, खेल प्रशिक्षण के शुल्क भी ज्यादा, भाजपा विधायक ने प्रशासक के खिलाफ लिखा पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?