By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Youth fest ‘Prarambh’ started: राजीव गांधी महाविद्यालय वाशी में यूथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ की शानदार शुरुआत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Youth fest ‘Prarambh’ started: राजीव गांधी महाविद्यालय वाशी में यूथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ की शानदार शुरुआत

इवेंटनवीमुंबईशिक्षा

Youth fest ‘Prarambh’ started: राजीव गांधी महाविद्यालय वाशी में यूथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ की शानदार शुरुआत

Deepak dubey
Last updated: December 16, 2024 11:00 am
Deepak dubey
Published: December 16, 2024
Share
IMG 20241216 WA0036
SHARE

नवी मुंबई। साईनाथ एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राजीव गांधी महाविद्यालय (Rajiv Gandhi Mahavidyalaya run by Sainath Education TrustIMG 20241216 WA0035IMG 20241216 WA0037) में पांच दिन तक चलनेवाला यूथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ (Youth Fest ‘Prarambh’ ) का शानदार शुभारम्भ हुआ। प्रारम्भ एक कल्चरल फेस्ट है जिसकी शुरुआत वर्ष २०१६ में राजीव गांधी कालेज, नवी मुंबई में हुआ । कार्यक्रम में नरेन्द्र अण्णासाहेब पाटिल, चेयरमैन- अण्णासाहब पाटिल आर्थिक मागास विकास महामंडल, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साईनाथ एज्युकेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. कुंवर हरिबंश सिंह ने की। कार्यक्रम में सतपाल सिंह पिहवाल-महासचिव भारतीय वाल्मीकी समाज महाराष्ट्र, साईनाथ एज्युकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर टी.पी. सिंह, राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.एस.पाण्डेय, साईनाथ कालेज की प्रिंसिपल श्रीमती बीना परेरा, एच.बी. बी.एड्. कालेज की प्रिंसिपल डॉ. स्वर्णलता हरिचन्दन, लता पिल्लई, शशिकला सिंह, उपस्थित थी। प्रिंसिपल डॉ.बी.एस. पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का शॉल, श्रीफल एवं तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया ।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन से शुरु हुआ। प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए मेहमानों का आभार प्रदर्शित किया एवं युथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भ की शुरुआत २०१६ में हुआ जो लगातार अनवरत रुप से चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस फेस्ट में लगभग १०० से १५० कालेज के छात्र-छात्राएं भाग लेते है और अलग-अलग स्पर्धा एवं कार्यक्रम प्रस्तुत करते है। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि कालेज के बच्चों द्वारा प्रारम्भ की कैण्टीन चलाई जाती है उससे जो फायदा होता है उसे एच. आय. वी. ग्रसित बच्चों, गरीब बच्चों एवं कैसर पीड़ितों की मदद की जाती है ।

मुख्य अतिथि नरेन्द्र अण्णासाहेब पाटिल ने संस्थाध्यक्ष डॉ. कुंवर हरिबंश सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहें हैं उन्होंने शैक्षणिक एवं वैद्यकीय क्षेत्र में स्कूल, कालेज एवं अस्पताल बनाकर समाज में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहें है। श्री. पाटिल ने कहा कि हरिबंश सिंह से हमारा पारिवारिक सम्बन्ध है। श्री. सिंह ने माथाड़ी भवन का निर्माण करके माथाड़ियों को बहुत बड़ा तोफा दिया जिसे हम माथाड़ी हमेशा याद रखेंगे ।

अपने अध्यक्षीय भाषण में हरिबंश सिंह ने राजीव गांधी कालेज के प्राचार्य डॉ.बी.एस. पाण्डेय एवं उनकी ‘प्रारम्भ’ की टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और बताया कि नवी मुंबई में एक मात्र युथ फेस्ट ‘प्रारम्भ’ ऐसा कार्यक्रम है जो लगातार आठ वर्षों से बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में नवी मुंबई एवं मुंबई से लगभग १०० से १५० कालेज के बच्चे भाग लेते है। कार्यक्रम में डान्स, गायन, रंगोली, स्पोर्ट की अलग-अलग स्पधाएँ होती है जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाली टीम को पुरस्कार दिया जाता है। श्री सिंह ने बताया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रारम्भ

की कैण्टीन चलाई जाती है उससे खर्चा निकालकर जो पैसे की बचत होती है उसे गरीब बच्चों, कैसर पीड़ितों एवं एच.आई.वी. ग्रसित रोगियों को डोनेट किया जाता है। श्री. सिंह ने बताया कि मैंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कालेज के माध्यम से गरीब बच्चों को शिक्षा एवं ऐरोली में स्थित इन्द्रावती अस्पताल के माध्यम से गरीबो का इलाज कम खर्च में हो रहा है। सिंह ने बताया कि इन्द्रावती अस्पताल में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ५ लाख रुपये तक का इलाज फ्री में हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बाईपास सर्जरी भी हो रही है।

MURDER: बॉयफ्रेंड के साथ थी और पति ने देख लिया… फिर ‘गायब’ हो गया पति, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
महाविकास आघाड़ी की चुनावी हुंकार: उद्धव ठाकरे ने केंद्र और विरोधियों पर बोला हमला
MUMBAI: कोर्ट और सरकार के फैसलों का उल्लंघन कर बेघरों की दुर्दशा करती पुलिस
Fake aadhar card: नगरसेवक का स्टंप इस्तेमाल कर बना रहे थे बंगलादेशियो का आधार, 11 आधार कार्ड और 109 पैन कार्ड किए जब्त
Shankaracharya Avimukteshwaranand: काशी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान—बटुक अपमान मामले से लेकर यूजीसी नियमों तक सरकार पर तीखा प्रहार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai newsRajiv Gandhi collegeSainath trust
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Untitled design 2025 02 04T175310.114
बिजनेसमुंबईराजनीतिसिटी

Slums will have to pay tax in the Municipal Corporation’s budget: बजट में दिखा मनपा की आर्थिक तंगी का असर झोपड़पट्टी में कमर्शियल टैक्स

Deepak dubey
Deepak dubey
February 4, 2025
Coronavirus deaths Maharashtra Kerala: कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा, दो दिन में 21 मौतें, नए वेरिएंट्स की पहचान, मिजोरम में सात महीने बाद पहला मामला
possibility of riots in maharashtra: महाराष्ट्र में दंगे बढ़ेंगे, ऐसा दबी आवाज में बोला जा रहा है!, अजीत पवार ने दी सतर्क रहने की चेतवानी
शहर में भाजपा AIMIM द्वारा दंगा कराने की साजिश -अंबादास दानवे
Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?