By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbra local train accident: मुंब्रा स्टेशन पर भीषण लोकल ट्रेन हादसा: एक यात्री उड़कर आया, तीन को ले गया ट्रैक पर — चार की दर्दनाक मौत, कई घायल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbra local train accident: मुंब्रा स्टेशन पर भीषण लोकल ट्रेन हादसा: एक यात्री उड़कर आया, तीन को ले गया ट्रैक पर — चार की दर्दनाक मौत, कई घायल

मुंबईसिटी

Mumbra local train accident: मुंब्रा स्टेशन पर भीषण लोकल ट्रेन हादसा: एक यात्री उड़कर आया, तीन को ले गया ट्रैक पर — चार की दर्दनाक मौत, कई घायल

Deepak dubey
Last updated: June 9, 2025 11:29 am
Deepak dubey
Published: June 9, 2025
Share
Mumbai final 2 scaled 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
मध्य रेलवे (Central Railway) के अंतर्गत आने वाले मुंब्रा स्टेशन (mumbra station) के पास एक दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटना ने मुंबई की तेज़ रफ्तार जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास, जब दो लोकल ट्रेनें — एक कसारा की दिशा में और दूसरी सीएसएमटी की ओर — पास-पास से गुजर रही थीं, तब यह भीषण हादसा हुआ।

इन ट्रेनों में सफर कर रहे कई यात्री दरवाजों के पास खड़े थे, और कुछ की पीठ पर बैग लटके हुए थे। जैसे ही दोनों ट्रेनें एक-दूसरे के बेहद करीब आईं, यात्रियों के बैग आपस में टकरा गए। टकराव के कारण संतुलन बिगड़ने से 13 लोग चलती ट्रेनों से सीधा ट्रैक पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शी और भिवंडी निवासी एक युवक ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ काम पर जा रहा था। उसके अनुसार, “हमारी बोगी में सब सामान्य था, तभी अचानक आगे की बोगी से एक यात्री उड़ता हुआ आया और हमारे बोगी से तीन लोगों को लेकर ट्रैक पर गिर पड़ा। उसके बाद पीछे की बोगी से भी कुछ लोग गिरे। ट्रेन के भीतर भी कुछ लोग घायल हुए। हम जैसे-तैसे अगला स्टेशन (ठाणे) पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गए।”

ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य कई घायल हैं, जिन्हें शिवाजी अस्पताल और ठाणे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार जारी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच की यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं। घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रेलवे विभाग से हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी।”

रेलवे प्रशासन ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को लगाकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी दुर्घटनाएं आगे न हों इसके लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

मायानगरी मुंबई में रोजाना 4 लोग कर रहे आत्महत्या ,युवाओं की संख्या अधिक
Manipur violence: मणिपुर पहुंचा “इंडिया” का शिष्टमंडल
Water cut crisis averted in Mumbai: मुंबई में टला पानी कटौती का संकट, अपर वैतराना, भातसा के रिजर्व कोटे का पानी होगा उपलब्ध, अगस्त तक पानी समस्या का समाधान, वर्तमान उपलब्ध पानी 316257 मिलियन लीटर
Navi Mumbai Official YouTube : राज्य में पहली बार नवी मुंबई पुलिस ने शुरू किया “साइबर सेफ नवी मुंबई ऑफिशियल” यूट्यूब चैनल, साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम
यशश्री हत्या, स्कूल से दोस्ती, शादी से इंकार करने पर हत्या को अंजाम, आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250917 WA0031
क्राइमफिल्मी दुनियामुंबई

Bollywood actress firing incident: दिशा पटानी के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता : गाजियाबाद एनकाउंटर में दो बदमाश गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
September 17, 2025
Illegal parking Mumbai: सरकारी ज़मीन पर अवैध पार्किंग का पर्दाफाश, हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच की कमान
नवी मुंबई में एक डेवलपर की उसके ऑफिस में हत्या कर दी गई
क्या संभाजी भिड़े को दिए महापुरुषों का अपमान करने का लाइसेंस :नाना पटोले
NMMT electric bus incident: अंधेरी MIDC क्षेत्र में NMMT की इलेक्ट्रिक बस में आग, यात्री सुरक्षित; सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?