By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मुंबई में काबू में नहीं आ रहीं बीमारियां, जीका ने भी डराया बढ़े डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मुंबई में काबू में नहीं आ रहीं बीमारियां, जीका ने भी डराया बढ़े डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज

कल्याणठाणेमुंबईराजनीतिसिटी

मुंबई में काबू में नहीं आ रहीं बीमारियां, जीका ने भी डराया बढ़े डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज

Deepak dubey
Last updated: September 7, 2023 11:17 am
Deepak dubey
Published: September 7, 2023
Share
BMC 8
SHARE

मुंबई। मुंबई में मानसूनी बीमारियों को काबू करने के लिए मनपा की तरफ से किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक तरफ जहां मुंबई में पहले से ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोगों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टेंशन दे रखा है, उसी में जीका ने भी डराना शुरू कर दिया है। इस साल मानसून के दौरान मुंबई में जीका वायरस से दो लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक मरीज 15 साल की किशोरी है।
मुंबई मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक इस महीने के पहले तीन दिनों में ही मलेरिया के 57, डेंगू के 32, स्टमक फ्लू के 74, लेप्टो के 14, स्वाइन फ्लू के 1, चिकनगुनिया के 3 और हेपेटाइटिस के 13 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले महीने मलेरिया के 1080, डेंगू के 999, स्टमक फ्लू के 978, लेप्टो के 301, स्वाइन फ्लू के 116, चिकनगुनिया के 35 और हेपेटाइटिस के 103 मामले सामने आए थे। मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दक्षा शाह ने बताया है कि इस साल रिपोर्टिंग यूनिट के 888 होने से बड़ी संख्या में मुंबईकरों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसके चलते मानसून में रोगियों की तादाद अधिक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच में इस महीने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मामले अधिक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी से जुलाई के बीच कुल 11174 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 554 लोगों का मामला न्यायालय में शुरू है। इसके साथ ही इन सभी से 1016500 जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement

मौसमी बीमारियों को रोकने मनपा कर रही उपाय

संयुक्त कार्यकारी अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि इस महीने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़े हैं। इसकी रोकथाम के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मलेरिया और डेंगू मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। मनपा के स्वास्थ्यकर्मी रोजाना करीब 200 घरों का सर्वे कर रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सोसायटियों, झोपड़पट्टियों के आस-पास एकत्रित होनेवाले कबाड़ के सामानों, टायर और ताड़पत्री आदि को हटाने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार उपचार के लिए 412 स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा और भी कई उपाय किए जा रहे हैं।

मनपा ने शुरू किया डेंगू विरूद्ध मुंबई ऐप

डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि मनपा ने डेंगू विरुद्ध मुंबई एप को तैयार कर लिया है। यह ऐप नागरिकों को मोबाइल पर सहजता से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि इस ऐप को घर और कार्यस्थल परिसरों में प्रतिबंधात्मक उपाययोजना करने के लिए इनडोर ब्रिडिंग स्थल को लेकर तैयार किया गया है।

कुर्ला में जीका का मिला मरीज

डॉ. शाह ने कहा कि मुंबई के कुर्ला में एक 15 साल की किशोरी जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। किशोरी को कई दीर्घकालीन बीमारियां भी घेर रखी हैं। 20 अगस्त से बच्ची को बुखार आ रहा था। साथ ही लगातार सिरदर्द भी हो रहा था। इसके बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद उसे मनपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों के इलाज के बाद मंगलवार को उसकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगस्त में जीका वायरस से संक्रमित दो मरीज मुंबई में मिल चुके हैं।

मौसमी बीमारियों के आंकड़े

जून
बीमारी मरीज

मलेरिया 676
गैस्ट्रो 1744
डेंग्यू 353
लेप्टो 97
हेपेटाइटिस 141
चिकनगुनिया 8
स्वाइन फ्लू 90

जुलाई
मलेरिया 721
गैस्ट्रो 1767
डेंग्यू 685
लेप्टो 413
हेपेटाइटिस 144
चिकनगुनिया 27
स्वाइन फ्लू 106

देवेन्द्र फड़नवीस ने ऐश्वर्या से कहा चिंता छोड़ दो करो ओलंपिक की  तैयारी, ओलंपिक मे हर संभव मदद का आश्वासन  
युवा सेना के तरफ से भव्य मशाल रैली का आयोजन
प्रियंका गांधी के घर खुशियों की दस्तक, बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सुर्खियों में
MUMBAI: मुंबई ट्रेन धमाकों का दोषी करना चाहता है कानूनी पढ़ाई, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया सटीक जवाब
Raj Thackeray and Uddhav Thackeray together: महाराष्ट्र की राजनीति में ऐतिहासिक दिन: वर्षों बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक मंच पर, दिया मराठी अस्मिता का संदेश
TAGGED:BmcMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
april meter reading of electricity consumers postponed due to lockdown 1585408714
मुंबईसिटी

Mumbai auto meter recalibration: मीटर रीकैलिब्रेशन नहीं कराया तो गिरेगी गाज – 1 जून से चालकों पर लगेगा जुर्माना! 31 मई है अंतिम तिथि, बिना अपडेट मीटर वालों पर 50 से 5000 रुपए तक का दंड

Deepak dubey
Deepak dubey
May 25, 2025
Maharashtra Election: BJP की जीत पर कांग्रेस का हमला, हर्षवर्धन सपकाल बोले- ‘जनमत से नहीं आए नतीजे’
CIDCO demolition drive: खारघर सेक्टर 13 में सीआईडीसीओ की बड़ी कार्रवाई दो इमारतों पर चला बुलडोज़र, 12.5% अवैध प्लॉट्स को किया ध्वस्त
Central railway: धीमी है रेलवे की चाल, आईआरसीटीसी का अपडेट वर्जन और निजी ऐप से पीछे
Kunal Kamra: कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने वॉट्सऐप पर भेजा समन, एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बना विवाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?