Joindia
कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Aditya Thakre: मुंबई में रॉन्ग साइड ड्राइविंग बढ़ी.. ऑफलाइन दंड शुरू करो!, आदित्य ठाकरे की विधानसभा में मांग

images 1576737241692 aditya thackeray

मुंबई। मुंबई में रॉन्ग साइड ड्राइविंग (Wrong side driving) का प्रमाण बढ़ा हुआ है। इसलिए दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए संबंधित वाहन चालकों पर ऑफलाइन पद्धति से दंडात्मक कार्रवाई (punitive action) करने की अनुमति यातायात पुलिस को दो, ऐसी मांग शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे )के विधायक आदित्य ठाकरे ने कल विधानसभा में की। आदित्य ठाकरे ने औचित्य के मुद्दे के तहत इस गंभीर सवाल पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। कल सुबह वर्ली में हुई दुर्घटना का उन्होंने उदाहरण दिया।
वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मुंबई की सड़कों पर रिवर्स ड्राइविंग का चलन बढ़ा है। मोटरसाइकिल, टेंपो, ट्रक भी गलत दिशा में चला रहे हैं,ऐसा आदित्य ठाकरे ने कहा। इस तरह गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं और अक्सर इससे जानमाल की हानि होती है। ऐसे में वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना होने से वाहन चालकों पर कोई बोझ नहीं पड़ता है। कितना दंड लगाया गया। यह उन्हें तत्काल जानकारी नहीं होती। कितना गंभीर अपराध किए है, इसका भी पता तत्काल नहीं उन्हे लगता। इसलिए ऐसे वाहन चालकों पर ऑफलाईन पद्धति से दंडात्मक कारवाई की जानी चाहिए, ऐसा आदित्य ठाकरे ने कहा।

Advertisement

निर्माण कार्य के स्थानों पर पुलिस का उड़नदस्ता

मुंबई में अनेक स्थानों पर निर्माण कार्य शुरु है इसके लिए निर्माण कार्य की स्थानों पर वेरीकेड्स बनाए जाते हैं। निर्माण कार्य करने वाले अपनी सुविधा के अनुसार वे बेरिकेड्स की जगह बदलते रहते है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। जहां पर निर्माण कार्य चल रहे है। उन स्थानों पर सिग्नल लगे हैं क्या, बैरिकेड्स पर रेडियम है क्या, इसका निरीक्षण करने के लिए पुलिस का उड़न दस्ता तैनात किया जाए, ऐसी मांग आदित्य ठाकरे ने की।

Related posts

Delhi Murder :साहिल का कबूलनामा, बताया क्यों साक्षी को चाकू से गोदा और पत्थर से कुचला

Deepak dubey

Navi Mumbai Fire Accident: नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स में भीषण आग — चार लोगों की दर्दनाक मौत, दस गंभीर रूप से घायल, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Deepak dubey

MIDC: एमआईडीसी की सुपर स्टीम बॉयलर कंपनी में लाखों की चोरी…

Deepak dubey

Leave a Comment