Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Vande Bharat’ Express: मुंबई-सोलापुर ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर पथराव!

2022 9img30 sep 2022 pti09 30 2022 000068b 0

मुंबई। पश्चिम बंगाल(West Bengal)में जहां वंदे भारत ट्रेन (vande bharat train) पर पथराव की घटना ताजा है, वहीं अब मुंबई-सोलापुर(Mumbai-Solapur) रूट पर चलने वाली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस(Vande Bharat Superfast Express)पर पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। पथराव की घटना पुणे में हुई है और रेलवे सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया है

Advertisement

train 1676046642

सीएसएमटी-शिरडी और सीएसएमटी-सोलापुर के बीच मध्य रेलवे पर वंदे भारत एक्सप्रेस 10 फरवरी, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शुरू की गई थी। इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

हालांकि, मुंबई-सोलापुर सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना हुई है। रविवार शाम को सोलापुर की वंदे भारत ट्रेन के पुणे स्टेशन से रवाना होने के दौरान पथराव की घटना हुई है। ट्रेन का शीशा टूटा हुआ है। लेकिन सौभाग्य से रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है।

रेलवे पुलिस इस मामले में पथराव करने वालों की तलाश कर रही है। इससे पहले भी पुणे के शिवाजीनगर इलाके से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था।पथराव की इस घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुणे मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे ट्रैक के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने का फैसला किया है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Related posts

Dance on Pakistan flag wedding: शादी की रस्म में पाकिस्तान के झंडे पर रिश्तेदारों ने लगाए ठुमके* *पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विरोध का अनोखा तरीका,दुल्हन ने भी पाकिस्तानी झंडे को ज़मीन पर पर रखकर किया डांस

Deepak dubey

Recruitment exam scam: नवी मुंबई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: TCS iON पर्यवेक्षक पर केस दर्ज

Deepak dubey

Actor died of drug overdose : अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की घर मे मिली लाश , ओवरडोज से मौत होने का संदेह

Deepak dubey

Leave a Comment