By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Ambadas Danve: नॉमिनेशन विवाद पर गरमाई उद्धव गुट की सियासत, अंबादास दानवे ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘झुकेगा नही साला’
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Ambadas Danve: नॉमिनेशन विवाद पर गरमाई उद्धव गुट की सियासत, अंबादास दानवे ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘झुकेगा नही साला’

फिल्मी दुनिया

Ambadas Danve: नॉमिनेशन विवाद पर गरमाई उद्धव गुट की सियासत, अंबादास दानवे ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘झुकेगा नही साला’

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 2, 2026 9:34 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 2, 2026
Share
Ambadas Danve
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई:

Advertisement
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भीतर मचे घमासान ने अब खुला राजनीतिक टकराव का रूप ले लिया है। अंबादास दानवे और चंद्रकांत खैरे के बीच नॉमिनेशन को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने एक सनसनीखेज आरोप लगाकर पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है।

अंबादास दानवे ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक मंत्री पार्टी के ही अधिकृत उम्मीदवारों को फोन कर नाम वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। दानवे का दावा है कि यह सारा खेल सत्ताधारी पार्टी के कुछ अधिकारियों के जरिए कराया जा रहा है, जिन्हें उन्होंने “गुलाम अधिकारी” करार दिया।

दानवे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तीखे शब्दों में चेतावनी देते हुए लिखा कि
“याद रखना, हमारा भी हिसाब-किताब है। हर चीज का हिसाब रखा जाएगा और समय आने पर ब्याज सहित चुकाना ही पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी, काम और नैतिकता भूलकर सत्ता के इशारे पर काम कर रहे हैं, उनका राजनीतिक बाजार उखड़ जाएगा। दानवे ने साफ शब्दों में दो टूक कहा—
“झुकेगा नहीं साला!”

छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यातील मंत्री शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्षाच्या उमेदवारांना माघारीसाठी धमकावत आहेत. यामध्ये काही अधिकारी उर्फ सत्ताधारी पक्षाचे गुलाम फोनाफानी करत सुटले आहेत.
लक्षात ठेवा, आमच्याकडेही खातेपुस्तक आहे. हिशेब ठेवला जाईल.. वेळ आल्यावर व्याजसकट परतफेड…

— Ambadas Danve (@iambadasdanve) January 1, 2026

इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट में हलचल तेज हो गई है। नॉमिनेशन विवाद अब सिर्फ दो नेताओं की आपसी खींचतान नहीं रह गया, बल्कि पार्टी के भीतर सत्ता, दबाव और नैतिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि इस विवाद को जल्द नहीं सुलझाया गया, तो इसका सीधा असर पार्टी की चुनावी रणनीति और छवि पर पड़ सकता है। अब सबकी निगाहें उद्धव ठाकरे पर टिकी हैं कि वे इस अंदरूनी संकट पर क्या रुख अपनाते हैं और किन नेताओं पर भरोसा जताते हैं।

Abu Azmi की इफ्तार पार्टी में पहुंचे Sanjay Raut, भाजपा प्रवक्ता Keshav Upadhye ने कसा जोरदार तंज
सोमालिया जैसे’ हमले से बचने की सलाह देने वाला संदेश मिला
चार नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाला मौलवी गिरफ्तार
Janata Dal Secular Mumbai Appointment: जनता दल (एस) के मुंबई अध्यक्ष नियुक्त बने सुरेंद्रकुमार बाजपेयी, संगठन मजबूत करने की चुनौती, प्रभाकर नारकर प्रदेश महासचिव नियुक्त
स्थानीय नेताओं से भाजपा का उठा विश्वास, राजस्थान में सात तो छत्तीसगढ़ में उतारे एक मंत्री सहित दो सांसद
TAGGED:Ambadas DanveChandrakant KhaireChhatrapati SambhajinagarMaharashtra Politicsmaharashtra.nomination disputeShiv Sena UBTuddhav thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ed
मुंबई

big news! Documents worth 150 crores in the hands of ED, will Thackeray Group’s problems increase?:बड़ी खबर! ईडी  के हाथ लगे 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज, बढ़ेगी ठाकरे ग्रुप की मुश्किलें?

Deepak dubey
Deepak dubey
June 22, 2023
Devendra Fadnavis Marathi decision: विद्यार्थी और मराठी भाषा के हित में देवेंद्र फडणवीस का बड़ा निर्णय
RAILWAY: एक वर्ष में लोकल की चपेट में आने से ढाई हजार लोगो की मौत
‘मुंबई का खून और खुली ज़मीनें बेची जा रही हैं’ – Aaditya Thackeray का शिंदे गुट और BJP पर बड़ा हमला
Free documentary on YouTube: आमिर खान की दिल छू लेने वाली पहल, ‘सितारों के सितारे’ अब हर किसी के लिए मुफ्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?