Joindia
इवेंटराजनीति

‘शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुप्रिया सुले ने जारी की 82 फेलोज की लिस्ट

Supriya Sule Maharashtra

NCP (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार सुबह-सुबह X पर एक बड़ा ऐलान करते हुए ‘शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप’ के चयन परिणाम को जारी करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे पिता आदरणीय शरद पवार के लंबे, प्रभावशाली और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन को सलाम करने के उद्देश्य से यशवंतराव चव्हाण सेंटर ने यह फेलोशिप 12 दिसंबर 2021 को शुरू की थी। इस योजना का लक्ष्य कृषि, साहित्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Advertisement

sharadpawarfellowship

सुले ने बताया कि पूरे राज्य से फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन और प्रपोज़ल मांगे गए थे, जिन पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली। इस वर्ष सैकड़ों प्रपोज़ल प्राप्त हुए, जिन्हें विशेषज्ञ समिति ने गहनता से अध्ययन करने के बाद 82 फेलोज़ का चयन किया है। चयनित फेलोज़ में 40 उम्मीदवार शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप इन एग्रीकल्चर, 12 उम्मीदवार शरद पवार साहित्य फेलोशिप और 30 उम्मीदवार शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप इन एजुकेशन श्रेणी से हैं।

सुले ने यह भी जानकारी दी कि चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट result.sharadpawarfellowship.com पर उपलब्ध है। उन्होंने इस पहल को मिली व्यापक प्रतिक्रिया के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और चयनित फेलोज़ को बधाई दी।

सभी 82 चयनित फेलोज़ को आगामी रविवार, 14 दिसंबर 2025 को मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शरद पवार सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। फेलोशिप वितरण समारोह से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

सुले ने उन उम्मीदवारों को भी प्रोत्साहित किया जिन्हें इस बार फेलोशिप नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्रतिभा के लिए अवसर हमेशा खुले हैं और इच्छुक उम्मीदवारों को अगले वर्ष पुनः आवेदन करना चाहिए। सुले ने विश्वास व्यक्त किया कि लगातार प्रयास करने वाले उम्मीदवार निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

सुले ने अंत में सभी प्रतिभागियों और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल कृषि, साहित्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और दूरदर्शी नेतृत्व को बढ़ावा देगी।

Related posts

हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

Deepak dubey

Mumbai university senate election: सरकार आपके द्वार, चुनाव कराने से घबराई, डरपोक घाती सरकार!, सीनेट चुनाव स्थगित पर आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

Deepak dubey

शिवसेना को दस शिवसेना करना चाहती है भाजपा!

vinu

Leave a Comment