By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai university senate election: सरकार आपके द्वार, चुनाव कराने से घबराई, डरपोक घाती सरकार!, सीनेट चुनाव स्थगित पर आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai university senate election: सरकार आपके द्वार, चुनाव कराने से घबराई, डरपोक घाती सरकार!, सीनेट चुनाव स्थगित पर आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीति

Mumbai university senate election: सरकार आपके द्वार, चुनाव कराने से घबराई, डरपोक घाती सरकार!, सीनेट चुनाव स्थगित पर आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

Deepak dubey
Last updated: August 20, 2023 1:25 am
Deepak dubey
Published: August 20, 2023
Share
Aditya
SHARE

मुंबई । मुंबई यूनिवर्सिटी सिनेट चुनाव(mumbai university senate election)को गुरुवार देर रात अचानक स्थगित कर दिया गया। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, युवासेना प्रमुख, विधायक आदित्य ठाकरे ने घाती सरकार पर जोरदार हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने कहा कि युवासेना इस चुनाव में फिर से बाजी मारेगी इस एहसास होने के कारण ही सरकार ने चुनाव स्थगित कर दिया है। घाती सरकार डरपोक है। इस तरह का तंज भी आदित्य ठाकरे ने कसा। सरकार आपके द्वार, चुनाव लेने से घबरा गई… ऐसी आलोचना भी उन्होंने की।

Advertisement

मुंबई यूनिवर्सिटी का सीनेट चुनाव 10 सितंबर को होना था। मतदाता पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं, लेकिन गुरुवार की रात अचानक मुंबई यूनिवर्सिटी ने एक सर्कुलर जारी कर दिया। इसमें अगले आदेश तक चुनाव को स्थगिति दे दी गई। इसकी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया कल छात्र संगठन और स्नातक मतदाताओं में देखी गई। युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने ‘मातोश्री’ निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर यूनिवर्सिटी के फैसले की बखिया उधेड़ी।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ऐसा क्या हुआ कि चुनाव अचानक स्थगित कर दिया गया? ऐसा सवाल इस दौरान आदित्य ठाकरे ने उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसाचार को रोकने के लिए केंद्र ने सभी सुरक्षा तंत्रों को वहां भेजा था। मणिपुर में माहौल गरम है। वैसी स्थिति महाराष्ट्र में नहीं है। फिर भी चुनाव स्थगित कर दिया गया।
साल 2010 में युवासेना ने चुनाव लड़ा, तब दस में से आठ उम्मीदवार चुने गए थे। साल 2017 में दस की दस सीटें युवासेना ने जीतीं। सभी पार्टियों हमारे सामने लड़ी थीं फिर भी युवासेना को अच्छा बहुमत मिला था। अब भी सामान्य तौर पर सवा लाख मतदाताओं ने अपनी जेब से पैसे भरकर इस चुनाव के लिए पंजीकरण कराया था। छटनी के बाद लगभग 95 हजार मतदाता थे। हमारे दस प्रत्याशियों ने आवेदन पत्र भरा था। फिर चुनाव स्थगित करने की क्या जरूरत पड़ी? कुछ गड़बड़ी तो नहीं हुई ना? ये भी आदित्य ठाकरे ने पूछा। सुशिक्षित मतदाताओं की चुक क्या? उनकी आवाज सीनेट तक नहीं जानी चाहिए क्या? ऐसा भी उन्होंने कहा।

असंवैधानिक मुख्यमंत्री का दबाव तो नहीं ना?

यह बैठक कहां हुई, कितने बजे हुई, किसके घर पर हुई, बैठक में कौन मौजूद था, कुछ मिनिट्स हैं क्या, बैठक में राज्यपाल मौजूद थे क्या, या असंवैधानिक मुख्यमंत्री के दवाब में यूनिवर्सिटी ने स्थगिति का फैसला किया? ऐसा एक के बाद एक सवाल कर ही घाती सरकार भाग रही है, ऐसा तंज आदित्य ठाकरे ने कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव को स्थगिति दी, फिर वो होगा कब इसे लेकर भी स्पष्ट करना चाहिए ऐसा उन्होंने कहा।

असंवैधानिक मुख्यमंत्री चुनाव से घबरा रहे

इस मुद्दे पर आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। प्रदेश के असंवैधानिक मुख्यमंत्री एक नंबर के डरपोक हैं। डर रहे थे इसीलिए ही उन्होंने भाजपा में छलांग लगाई, ऐसा उन्होंने कहा।

आपकी सरकार सीनेट नहीं, हम गिराएंगे
सीनेट चुनाव से क्यों घबराते हो? आपकी सरकार सिनेट नहीं गिराएगी, आपकी सरकार हम गिराएंगे, ऐसी चेतावनी भी आदित्य ठाकरे ने घाती सरकार को दी। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि पिछले साल स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा और घाती गुट की हार हुई इसलिए वे सीनेट चुनाव से घबरा रहे हैं, ऐसा भी आदित्य ठाकरे ने कहा।

शिवसेना नेता कुलपति से मांगेंगे जवाब

आदित्य ठाकरे ने कहा कि स्थगन के मुद्दे पर हम कोर्ट अथवा कुलपति के पास नहीं जाएंगे, बल्कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता कुलपति से मिलेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे।

लोकसभा चुनाव भी स्थगित होगी

आदित्य ठाकरे ने यह भी आशंका जताई कि 2024 का लोकसभा चुनाव भी स्थगित किया जाएगा। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कोई चुनाव नहीं कराना चाहती, सिर्फ नियुक्तियां कर जीतना है।

MUMBAI UNIVERSITY: छात्रों पर पड रहा है मुंबई विश्वविद्यालय के प्रभारी कामकाज का फटका, आज है कला विभाग की परीक्षा, 

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार
Sharad Pawar, Manoj Jarange Patil meeting: शरद पवार और मनोज जरांगे पाटील की मुलाक़ात आज
Mohan Bhagwat’s photo was threatened:मोहन भागवत का फोटो लगाने पर धमकी
राज्य में कैब कैंसिलेशन शिकायतों में बढ़त, 66% शिकयत सिर्फ ऐप बेस्ड कैब द्वारा राइड कैंसलेशन के, काली पिली टैक्सी को मिल रही है प्रथमिकता
Navi Mumbai flamingo : फ्लेमिंगो के ठिकाने पर चला बुलडोजर: सीवुड्स झील के पास भूखंड पर निर्माण से उपजा पर्यावरणीय विवाद
TAGGED:aditya thakreMaharashtra newsmumbai newsmumbai shivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
sleep couple 5
देश-दुनियामुंबईसिटी

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना साबित होगा महंगा,होगी एक वर्ष की जेल

Deepak dubey
Deepak dubey
December 3, 2022
BJP district president appointment: भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 22 जिलों में नियुक्ति अटकी गुटबाजी और नाराजगी बनी बड़ी चुनौती, मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला स्थान
Breaking news: राज ठाकरे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 16 साल पहले का मामला
लुका छुपी खेलते समय गिरी लिफ्ट, लड़की की हुई दर्दनाक मौत
सांताक्रुज से एक वर्षीय का अपहरण करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?