जो इंडिया / मुंबई: भायखला स्थित रानीबाग प्राणी संग्रहालय (Ranibaug zoo) वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और प्राणिसंग्रहालय (Veermata Jijabai Bhosle Park and Zoo at Bhaycula) (रानी बाग) में पिछले वित्तीय वर्ष में पर्यटकों की संख्या और आय – दोनों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में जहां लगभग 29 लाख लोग चिड़ियाघर आए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या घटकर 23.57 लाख रह गई। इसके साथ ही आय ₹11.46 करोड़ से घटकर ₹9.18 करोड़ पर आ गई है।
रानीबाग में नया आकर्षण नहीं होने से नाराज़ पर्यटक
प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से जारी निर्माण कार्य और नए जानवरों की कमी पर्यटकों की घटती संख्या का मुख्य कारण है। मनपा के अधिकारी मानते हैं कि पिछले वर्ष कोई नया प्रदर्शनी आकर्षण न होने से भीड़ में गिरावट आई।
इसे भी पढ़ें -:
एशियाई शेरों की राह देख रहा है चिड़ियाघर
मनपा 2022 से गुजरात से एशियाई शेरों की जोड़ी लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। पेंग्विन के अलावा चिड़ियाघर के पास एक्सचेंज प्रोग्राम में देने के लिए कोई नया जानवर नहीं है।
‘एक्ज़ॉटिक ज़ोन’ से बढ़ेगी उम्मीद ?
इस बीच प्रशासन ने पास के 10 एकड़ क्षेत्र में एक नए ‘एक्ज़ॉटिक ज़ोन’ की योजना बनाई है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर जारी होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें-:



