Joindia
क्राइममुंबई

झूठे बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, महिला और साथी गिरफ्तार

False rape case

कल्याण। बदलापुर ईस्ट पुलिस (Badlapur East Police) ने 30 दिसंबर 2024 को दर्ज किए गए बलात्कार के झूठे मामले  (false rape cases) का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सनी चौहान और उसके सहयोगी भावेश टोटलानी को गिरफ्तार किया है। यह मामला लखनऊ निवासी अभिषेक सिंह को झूठे बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश का था।

Advertisement

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि अभिषेक सिंह ने उसका बलात्कार किया। पुलिस जांच में पाया गया कि घटना के समय अभिषेक सिंह लखनऊ में थे। सीसीटीवी फुटेज ने इस तथ्य की पुष्टि की। आगे की जांच में पता चला कि सनी चौहान और उसके साथियों ने फर्जी स्नैपचैट अकाउंट, नकली आधार कार्ड और लॉज की बुकिंग का इस्तेमाल कर यह साजिश रची थी।

1. फर्जी अकाउंट बनाना: सनी चौहान ने अभिषेक सिंह के नाम से स्नैपचैट अकाउंट बनाया और महिला से चैट की।

2. फर्जी दस्तावेज तैयार करना: भावेश टोटलानी ने अभिषेक सिंह का नकली आधार कार्ड बनवाया।

3. झूठी घटना रचाई: महिला को लॉज में बुलाकर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया गया।

 

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सनी चौहान और भावेश टोटलानी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी साजिश कबूल की। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 336(2), 336(4), 340(2), 376(1) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं 66(c), 66(d), 67(a) जोड़ी गई हैं।यह कार्रवाई डीसीपी सचिन गोरे और एसीपी शैलेश काले के निर्देशन में की गई। बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक किरण बालवडकर और उनकी टीम ने मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Deepak dubey

भारी सुरक्षा के बीच नवी मुंबई में पीएफआई कार्यालय से हटाया बोर्ड

Deepak dubey

सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी वे दादर की दबंगई से ट्रैकमैनो का जीना किया मुहाल

Deepak dubey

Leave a Comment