Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियामीरा भायंदरमुंबईसिटी

Rashtriya samaj party news: बालासाहेब के आशीर्वाद लेकर निकली महादेव जानकर की रैली, पुलिस ने अंधेरी में रोका, कार्यकर्ता हुए आक्रामक

IMG 20230729 WA0006

मुंबई। राज्य की शिंदे सरकार के खिलाफ और जनसमर्थन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय समाज पक्ष (Rashtriya samaj party news) के ओर से शनिवार को रैली निकाली गई। चर्चगेट से दहिसर तक के लिए निकाली गई इस रैली (rsp)  को जोरदार समर्थन मिला। रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष महादेव जानकर ( mahadev jankar) ने शिवाजी पार्क में जाकर ने अपने पदाधिकारियों के साथ हिन्दुहॄदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की स्मृति स्थल पर जा कर माथा टेका और उनसे आशीर्वाद लेकर रैली की शुरुआत की। माना जा रहा है कि महादेव जानकर जल्द ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल हो सकते हैं

Advertisement

हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस रैली को असफल बनाने का प्रयास किया गया। रैली को अंधेरी में पुलिस ने रोक दिया और पार्टी के अध्यक्ष महादेव जानकर सहित तमाम कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके चलते अंधेरी में जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को हटाकर और कार्यकर्ताओं को हटा दिया।

इस मौके पर महादेव जानकर ने कहा कि उनके नेतृत्व में हुई इस रैली को असफल बनाने का प्रयास सत्ता पक्ष की ओर से किया जा रहा है। रैली को रोकने की वजह नही है। पुलिस कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेकर रोकने का प्रयास कर रही है।

बता दें राष्ट्रीय समाज पार्टी चर्चगेट से दहिसर तक अलग-अलग ठिकानों से होते हुए रैली निकाली थी। लगभग 400 वाहनो का काफिला इस रैली में शामिल था। पुलिस ने दो जगह रैली को रोकने का प्रयास किया पहला वाकोला पुलिस स्टेशन के पास तो दूसरा अंधेरी पुलिस स्टेशन के पास। नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें धीरे-धीरे जाने की अनुमति दी।

 

Hydraulic car parking: हाइड्रोलिक कार पार्किंग से हो जाए सावधान,ले रही हैं जान!, मई महीने में दो घटनाएं,

Sperm donation : आधार सख्ती से बंद हो रहे स्पर्म बैंक

Advertisement

Related posts

Covid center scam: पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

Deepak dubey

मुंबईकरों, ऑटो में बैठने से पहले सावधान सड़कों से गायब है घोड़ा पर चालू है ‘घोड़ा मीटर’ ! – पुलिस ने जारी किया अलर्ट – शिकंजे में आए कई बेइमान

Deepak dubey

Mumbai local train block updates : दो बड़े काम और रेलवे ने लिए 5 दिन का बड़ा मेगा ब्लॉक, लगभग 30 घंटों में दो पुलों का काम होगा पूरा

dinu

Leave a Comment